Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (10 से 16 अक्टू. 2010)

वृषभ : पूँजी निवेश में लाभ के योग

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (10 से 16 अक्टू. 2010)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

WD

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 1 भाग्यशाली रंग पीच
राजनीति व सेवा क्षेत्रों के नए युग में प्रवेश करेंगे। आपकी कार्य शैली व सहयोग की भावना लोकप्रियता के ग्राफ को बढ़ाएगी। क्रय-विक्रय के क्षेत्रों में लाभप्रदता की ओर दौडेंगे। सेहत के सितारे बुलंदियों के संकेत दे रहे है। सप्ताहांत में पारिवारिक जीवन में चिंताएँ उभर सकती हैं। प्रेम संबंधों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। कोई कीमती वस्तु गुम होने की आशंका है। सावधानी रखें।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग हरा।
संयुक्त पारिवार के साथ तालमेल बिठाने की कला विकसित होगी। संस्कृति व संस्कारों को सँवारने में रूचि रहेगी। आपकी साख एक अच्छे व प्रगतिशील व्यक्तित्व के रूप में रहेगी। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। वित्तीय स्तर उच्च रहेगा। माता-पिता को सम्मान दें, उनके अनुभव का व्यावहारिक लाभ उठाएँगे। अचानक ही कोई विरोधी परेशानी दे सकता है। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग मेहरून
बौद्धिक व नैतिक ज्ञान का स्तर उच्च रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा। इस सप्ताह अपने प्रयासों के दम पर लाभप्रदता बनाने में कामयाब रहेंगे। प्रतिस्पर्धी को कड़ी टक्कर देने हेतु तुलनात्मक अभ्यास को दोहराते रहें, अन्यथा निचले पायदान पर खिसक सकते हैं। संबंधित सेवाओं में दबाव व भार का एहसास होगा, जो आगामी समय में नियंत्रित होगा। साहस व धैर्य बनाएँ रखें। सेहत पक्ष मध्यम हो सकता है।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग भूरा।
क्रीड़ा, सैन्य, सुरक्षा, कला, फिल्म, उद्योग, अध्यापन, लेखन के संबंधित क्षेत्रों में कोई राष्ट्रीय गौरव का सम्मान प्राप्त होगा। बशर्ते प्रयासों को निखारने में कोताही न करें। आर्थिक कठिनाइयाँ धीरे- धीरे समाप्त होगी। यह समय अनावश्यक व्यय से बचने का है। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भ में लाभ की स्थिति रहेगी। सेहत व संबंधों के लिहाज से यह समय उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। सावधानी रखें।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग जामुनी
webdunia
ND
प्रशासनिक, राजनैतिक, प्रबंधन, क्रीड़ा व तकनीकी क्षेत्रों में रूतबा कायम रहेगा। संबंधित क्षेत्रों उच्च स्थिति प्राप्त करने के निर्णायक मोड़ पर पहुँच सकते हैं। निवेश व विदेश मामलों में अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी के मध्य चल रहे मतभेदों को अंत होगा। संतान पक्ष के कल को संवारने की चिंताएँ उभर सकती है। भूमि-जायादाद के विवाद गहराने की आशंका है, जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएँ, यह हानिप्रद हो सकता हैं।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग सफेद
कार्यक्षेत्र में संबंधित अधिकारियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। विक्रय व उद्योग निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता की ओर दौड़ेंगे। किसी कार्यदल के साथ दूरस्थ क्षेत्रों की लंबी यात्रा हो सकती है। बिखरते हुए मूल्यों को पुनः समृद्ध करने की ललक बढ़ेगी। संपत्ति मामलों कोई नजदीकी अपनी दावेदारी पेश कर चुनौती दे सकता है। जरूरी दस्तावेजों को खुद ही संभाल कर रखें। पक्षियों को दाना डालें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
सेहत के सितारे बुलंद रहेंगे। मन जोश व उमंग से पूर्ण रहेगा। चल रही वित्तीय कठिनाइयाँ अब समाप्ति के संकेत देंगी। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। अध्यापन, कला, सौंदर्य व तकनीक से संबंधित क्षेत्रों में सप्ताह के मध्य भाग में कशमकश करनी पड़ सकती है। जो आगामी समय में नियंत्रित होंगी। पूँजी निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। गाय को हरा चारा खिलाएँ।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा
रचनात्मक व बौद्धिक क्षमताओं का खजाना बढ़ेगा। संस्कृति व संस्कारों के साथ तालमेल बिठाते हुए आधुनिक विकास की रफ्तार को बढ़ाएँगे। निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे। पत्नी व बच्चों को मध्य तालमेल व प्यार रहेगा। सप्ताहांत में आय-व्यय का संतुलन गड़बड़ा सकता हैं, अनावश्यक खर्चों से बचें। यह समय सेहत को सँवारने व ऊर्जावान बनाने का है। सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल दें।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग भूरा।
webdunia
ND
बाजार में पहचान व साख रहेगी। आजीविका के संबंधित स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त होगा। भवन व वाहन खरीदने की तमन्ना पूर्ण होगी। यदि कोई ऋण है तो उसे भुगतान करने का सामर्थ्य रहेगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में कामयाबी हासिल होगी। संतान पक्ष के कल को सँवारने की चुनौतियाँ रहेंगी। कोई जाना-पहचाना व्यक्ति तनाव को बढ़ा सकता है, क्रोध व कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग आसमानी
सेहत खिली हुई व मुस्कुराती रहेगी। कार्य क्षमताओं में इजाफा होगा। संयमित दिनचर्या का बाखूब असर दिखेगा। वित्तीय स्थिति समद्ध रहेगी। स्वजनों के मध्य लंबित पड़े भू-जायदाद के विवादों को निपटाने में रूचि दिखाएँगे। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। पारिवारिक व सामाजिक गरिमा धूमिल करने वाले से अपनी नाराजगी दर्ज करा उन्हें तगड़ा झटका देंगे। कोई धार्मिक, किन्तु मध्यम दूरी की यात्रा हो सकती है।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग भूरा
शैक्षिक व व्यावसायिक प्रगति को पंख लगेंगे। अपनी योग्यताओं का भरपूर प्रदर्शन कर विकास के सफरनामे को आगे बढ़ाएँगे। विदेश व निवेश संदर्भों में लाभ की स्थिति रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रवास संदर्भों के विवादों को हल करने में सफलता के संकेत मिलेंगे। सप्ताह के तृतीय भाग में स्वास्थ्य चिंताएँ हो सकती हैं, किसी नजदीकी की मदद हेतु हाथ बढ़ाना पड़ सकता है। गाय को हरा चारा व बाजरा खिलाएँ।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग सफेद
कारोबार बढ़ाने व सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने के उपायों पर जल्द ही अमल होगा। अचानक ही कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। स्वजनों के मध्य मधुरता व तालमेल बढ़ेगी। जीवनसाथी के मनोनुकूल नूतन परिधानों को खरीदने में रूचि रहेगी। यात्रा व लेन-देन के मामलों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। सेहत शिथिल व सुस्त हो सकती है। सावधानी अपेक्षित रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi