Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (17 से 23 जुलाई 2011)

वृषभ : खुशी का समाचार प्राप्त होगा

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (17 से 23 जुलाई 2011)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

, रविवार, 17 जुलाई 2011 (09:56 IST)
ND
मे
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नीला।
गृहस्थ जीवन के आंगन में खुशियां रहेंगी। मांगलिक कार्यों के आयोजन की बेला दस्तक देगी। अचानक ही कोई लंबी व लाभकारी यात्रा हो सकती है। पैतृक संपत्ति के विवाद हल होंगे। राजनैतिक स्तर उच्च होगा। आपकी स्वच्छ छवि से कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। वित्तीय समृद्धि के रास्ते धीरे-धीरे खुलेंगे। अभी अनावश्यक खर्चों में नियत्रंण करने की जरूरत रहेगी। शत्रु पक्ष कानूनी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

webdunia
ND
वृषभ
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग भूरा।
स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल व सूझबूझ बढ़ेगी। चल रहे विवादों का अंत होगा। संतान पक्ष से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। वित्तीय उन्नति की ओर दिनोंदिन बढ़ते रहेंगे। निवेश व विदेश संदर्भों में उठापटक की आशंका रहेगी। संबंधित पक्ष का ध्यान रखना होगा। अध्यापन, साहित्य, कला, नाट्य व संगीत के क्षेत्रों में कोई नया मुकाम हासिल होगा। वाहन व भवन संदर्भों में छोटी-छोटी परेशानियां भी आ सकती हैं। पक्षियों को दाना डालें।

webdunia
ND
मिथुन
भाग्शाली अंक 8, भाग्यशाली रंग गहरा भूरा।
प्रतियोगी व शैक्षिक पाठ्यक्रमों में सफलता की राहें खुलेंगी। दिया गया साक्षात्कार सफल रहेगा। चिकित्सा, शोध, फिल्म, नाट्य, संगीत, कला व कानून से संबंधित क्षेत्रों में योग्यता व कार्यानुभव का सम्मान मिलेगा। भवन व वाहन खरीदने की तमन्ना पूर्ण होगी। स्वास्थ्य पक्ष मध्यम हो सकता है। तामसिक आहारों के सेवन से बचें। कार्य व विश्राम चक्र के अन्तर को न तोड़े। कुछ तथ्यों को लेकर जीवनसाथी से तनाव हो सकते हैं।

webdunia
ND
कर्क
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग लेमन।
भू-जायदाद संबंधी मामलों में विजय के प्रबल योग रहेंगे। संपत्ति क्रय-विक्रय में द्विपक्षीय लाभ होगा। आत्मनिर्भरता की ओर दिनोंदिन बढ़ेंगे। किसी सरकारी योजना के तहत प्रोत्साहन व लाभ मिलेगा। किन्तु स्थायी रोजगार हेतु कला कौशल बढ़ाना होगा। कुछ क्षेत्रों में कानूनी मानदण्ड तनाव दे सकते हैं। परिजनों की भावनाओं को समझें, बात-बात में अनावश्यक न उलझें, यह हानिप्रद हो सकता है। गाय को हरा चारा खिलाएं।

webdunia
ND
सिंह
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग सफेद।
स्वास्थ्य उन्नत व सुखद रहेगा। आपकी संतुलित दिनचर्या तन-मन को निखारेगी। यदि कोई पीड़ाएं हैं तो वह समाप्त होंगी। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल रहेगा। प्रेम संदर्भों में मधुरता रहेगी। निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। संबंधित जनविकास की योजनाओं में कार्य की पारदर्शिता को लेकर आरोप लग सकते हैं। आवश्यक तथ्यों की उपेक्षा न करें। वाहन व भवन निर्माण के कार्यों में कुछ समय और लग सकता है।

webdunia
ND
कन्या
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग पीच।
संगीत, नाट्य, फिल्म व सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में कोई महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। किसी मंच से बेहतर प्रदर्शन का सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कोई पुण्य व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। सावधानी से किया गया निवेश लाभकारी साबित होगा। यह समय स्वास्थ्य व धन मामलों की कमियों को दूर करने का है। अनावश्यक व्यय व तामसिक आहारों से यथा संभव बचें। गाय को हरा चारा व बाजरा खिलाएं।

webdunia
ND
तुला
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग पीच।
पारिवारिक जीवन खुशहाली की ओर बढ़ेगा। व्यावसायिक क्षेत्रों में आपके प्रयासों का बढ़िया असर दिखेगा। सफलता के मुकाम तक पहुंचने में कामयाबी मिलेगी। किन्तु विरोधी पक्ष किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षाओं को ठेस पहुंचा सकता है। अनावश्यक बयानबाजी से बचना होगा। भू-जायदाद के संदर्भों में कानूनी पेंच फंस सकते हैं, संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें। गाय को भीगा हुआ बाजरा व हरा चारा खिलाएं।

webdunia
ND
वृश्चिक
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना होगी। विज्ञान व अनुसंधान के कार्यों में एक नया मुकाम हासिल होगा। शारीरिक तंदुरूस्ती में इजाफा होगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं तो वह समाप्त होंगी। किन्तु दिनचर्या नियमित कर, हल्के व्यायाम व संतुलित आहार का सेवन करें। अचानक ही कोई धन लाभ होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, छोटी-छोटी बातों में क्रोध से बचें। पक्षियों को दाना डालें।

webdunia
ND
धनु
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग सफेद।
औद्योगिक क्षेत्र में समुचित विकास प्रणाली को विकसित करने पर जोर रहेगा। फिल्म, कला, लेखन, प्रकाशन व प्रशासन से संबंधित क्षेत्रों में नाम व सम्मान बढ़ेगा। किन्तु स्थाई प्रयास जारी रखने होंगे। अचानक ही कोई खुशखबरी प्राप्त होगी। धन निवेश के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। यह समय अभी सेहत को संवारने का है। तामसिक आहारों के सेवन स्वास्थ्य व संबंधों को खराब कर सकते हैं। घी व चावल का दान दें।

webdunia
ND
मकर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग क्रीम।
इस सप्ताह व्यावसायिक कुशलता को निखारने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति व संस्था के मध्य कार्य का अनुभव व धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियों के पल रहेंगे। इस सप्ताह कोई पुण्य व मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। लेन-देन के मामलों में सतर्कता रखनी होगी। किसी व्यक्ति या संस्था की लुभावनी योजनाओं को भली-भांति परख कर ही निवेश करें। अन्यथा हानि की आशंका रहेगी।

webdunia
ND
कुंभ
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग मटमैला।
किसी व्यावसायिक दिग्गज के सहयोग से कारोबार को बढ़ाने की एक नई पहल होगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों की सेवा में कार्यकुशलता व सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसाथी के मनोनुकूल आधुनिक प्रचलन के वस्त्राभूषण खरीदने में सफल रहेंगे। प्रगति व खुशहाली के रास्तें खुलेंगे। राजकीय व सामाजिक कार्यों में कानूनी दांव-पेंच चिंताएं दे सकते हैं। संबंधित पहलुओं की उपेक्षा से बचें। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी।

webdunia
ND
मीन
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग पीच।
आपके उच्च शिक्षा के प्रयासों को सफलता मिलेगी। संतान पक्ष के कल को संवारने की चिंताएं दूर होंगी। कारोबार को बढ़ाने में अभी कुछ और समय लग सकता है। किन्तु धैर्य व साहस से काम लेते रहें। कार्य क्षेत्र में किसी कर्मी से अनावश्यक न उलझें, यह हानिप्रद हो सकता है। कुछ संदर्भों में धनाभाव की स्थिति हो सकती है। जो आगामी समय में सामान्य होगी। यात्रा में हड़बड़ी न करें। बंदरों को गुड़ व चने खिलाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi