Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल : (20 से 27 अप्रैल 2014)

मेष : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल : (20 से 27 अप्रैल 2014)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल) :

यह सप्ताह बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आप मेहनत के अनुरूप सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। बीते दिनों की उलझनों और समस्याओं से निश्चिंत होकर मन लगाकर काम करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार का असर दिखेगा। पैसे का भी आगमन होगा। कारोबार में नया करने के लिए निवेश करने की योजना बनाएंगे। प्रोफेशन की तरह प्रॉपर्टी के लिए भी अच्छा समय है। प्रयास करने पर मकान की खरीद हो सकती है। दांपत्य में मिठास बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ यादगार पल गुजारने के लिए छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।

भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : क्रीम


webdunia
FILE


वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई) :

मिला-जुला असर वाला सप्ताह है। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक मामले में कोई चमत्कार हो सकता है। यह मानकर चलें कि आपको कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कारोबार में विरोधी आपकी मेहनत और कार्यकुशलता से परास्त हो जाएंगे। आपकी तरक्की दांतों तले उंगली दबाने लायक होगी। नौकरीपेशा वालों को मनपसंद विभाग मिल सकता है। इस सप्ताह आप पारिवारिक स्तर पर किसी सामूहिक गतिविधि में हिस्सा लेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों पर खर्च होगा। यात्रा कर सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी। जीवनसाथी से बेवजह का उलझाव हो सकता है।

भाग्यशाली अंक : 1
भाग्यशाली रंग : फीका भूरा


webdunia
FILE


मिथुन (21 मई से 21 जून) :

हर तरफ निराशा ही निराशा मिलेगी। एक ओर जहां आपकी सेहत बिगड़ी रहेगी और डॉक्टरी जांच में उलझे रहेंगे, दूसरी ओर कारोबारी बाधा की चिंता सताएगी। आप स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। आर्थिक हालत भी खस्ता रहेगी। इलाज या बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज भी लेना पड़ सकता है। इसका अर्थ यह नहीं कि आप खुद एक हारे हुए व्यक्ति की तरह होंगे। दांपत्य में मधुरता लाने की कोशिश आपके द्वारा ही होगी। सप्ताह के मध्य तक स्थिति में सुधार होगा और आप दोस्तों की मदद से अपने कार्यक्षेत्र में जुट जाएंगे।

भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : पीच


webdunia
FILE


कर्क (22 जून से 23 जुलाई) :

यह सप्ताह खुशियां लेकर आया है। हर बिगड़े काम बनते नजर आएंगे और आपके हाथ में जो भी नया काम आएगा, वह समय पर पूरा हो जाएगा। आपकी योजना और कार्यकुशलता की तारीफ होगी। आर्थिक संकट से निजात मिलेगी और घरेलू जरूरतों को पूरा कर पाने में सक्षम होंगे। प्रॉपर्टी के लिए बात आगे बढ़ सकती है। जीवनसाथी से भावनात्मक लगाव बढ़ेगा, यह कहें कि प्रेम में प्रगाढ़ता आएगी। यात्राएं कर सकते हैं। बुजुर्ग से प्रेरणा मिलेगी। युवाओं को करियर में संभावनाएं दिखेंगी।

भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : पीच

webdunia
FILE


सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त) :

इस सप्ताह अगर आर्थिक मामले में भाग्य साथ देगा, तो प्रोफेशन के संबंध में चिंता में डालने वाली कोई खबर सुनने को मिलेगी। हो सकता है, आपके हाथ से कोई वैसा बड़ा अनुबंध निकल जाए जिससे आपको आर्थिक लाभ की बहुत उम्मीद हो। इसी तरह से बुरी खबर यात्रा के सिलसिले में भी मिल सकती है। नहीं चाहते हुए भी आपको थका देने वाली यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ सामान्य स्थिति बनी रहेगी। आपके मन की नहीं चलेगी, जबकि आप अपने अनुसार कार्यक्रम बनाएंगे।

भाग्यशाली अंक : 18
भाग्यशाली रंग : बैंगनी


webdunia
FILE


कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर) :

यदि आपकी कार्यशैली में बदलाव आया और काम पर ध्यान केंद्रित हुआ तो सप्ताह के मध्य से लाभ के फल चखने को मिल सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ पारिवारिक सुख-समृद्धि भी बढ़ेगी। कारोबार हो या फिर नौकरी, उनमें तरक्की संभव है। उद्देश्यपूर्ण यात्राएं होंगी और आप जीवन में कुछ अच्छा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। फिर भी यह मानकर चलना चाहिए कि आपको भाग्य के भरोसे नहीं, बल्कि अपनी योग्यता और आत्मविश्वास के बूते कार्य करने होंगे। जीवनसाथी का पूरा प्यार और सहयोग आपके नाम होगा।

भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : लाल

webdunia
FILE


तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) :

यह सप्ताह मिला-जुला सामान्य असर वाला जरूर रहेगा, लेकिन आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आर्थिक तरक्की के साथ-साथ धनागमन के भी संयोग बने हुए हैं। प्रोफेशन में भले ही कुछ नया नहीं हो, लेकिन उसमें गतिशीलता बनी रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। भूले-बिसरे रिश्तेदारों की याद आएगी या उनसे किसी मांगलिक आयोजन के मौके पर मुलाकात होगी। इस दौरान जमीन-जायदाद की समस्या सुलझ सकती है। दांपत्य में खुशहाली रहेगी और जीवनसाथी के साथ मौज-मस्ती के लिए रोमांटिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

भाग्यशाली अंक : 2
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा नीला


webdunia
FILE


वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) :

यह सप्ताह अच्छी सूचना लेकर नहीं आया है। दुख या चिंतित करने वाली खबरें सुनने को मिल सकती हैं। किसी करीबी के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती है। हालांकि आपका प्रोफेशन पूर्ववत चलता रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ेगा। बेवजह की यात्रा में आर्थिक नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी की खरीद में सावधानी बरतें। संभव हो तो इस योजना को कुछ दिनों के लिए टालना ही सही होगा। जीवनसाथी से अनैतिक संबंध को लेकर गलतफहमी हो सकती है।

भाग्यशाली अंक : 22
भाग्यशाली रंग : नीला रंग


webdunia
FILE


धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर) :

यह मिला-जुला असर देने वाला सप्ताह है। शारीरिक स्वस्थता सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक स्तर पर जूझना पड़ सकता है। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। कारोबार में तरक्की कर सकते हैं। इसके लिए मित्रों का सहयोग लेना पड़ेगा। अचानक रुके हुए काम बनने लगेंगे। धनलाभ की खुशी का असर परिवार पर भी दिखेगा। कोई मांगलिक उत्सव भी हो सकता है। परिवार के छोटे सदस्यों के पक्ष की चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रॉपर्टी के लिए प्रयास कर सकते हैं। यात्रा करेंगे, लेकिन उसका मकसद पूरा नहीं होगा।

भाग्यशाली अंक : 6
भाग्यशाली रंग : मोतिया


webdunia
FILE


मकर (22 दिसंबर से 19 जनवरी) :

यह सप्ताह अच्छा गुजरेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। काम के बोझ से मुक्ति मिलेगी। आप संतुष्ट और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। उत्साहित होकर मेहनत करेंगे। भाग्योदय होने वाला है। प्रोफेशन में बदलाव के भी संकेत हैं। नौकरीपेशा में हैं तो सहकर्मी के साथ मतभेद हो सकता है। परिवार के मामले में अच्छी सूचनाएं मिलेंगी। जीवनसाथी के साथ रोमांस के समय गुजारने के लिए मनपसंद जगह घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। प्रॉपर्टी या घरेलू गैजेट, विशेषकर टीवी, फ्रिज या किचन के सामानों की खरीद हो सकती है।

भाग्यशाली अंक : 22
भाग्यशाली रंग : नील का रंग


webdunia
FILE


कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी) :

इस सप्ताह को बहुत ही सावधानी से गुजारना पड़ सकता है। कारण कई समस्याएं आने वाली हैं। अचानक चलता हुआ काम बाधित हो सकता है। व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी में हाथ डाला है तो उसमें देरी हो सकती है। यात्रा कष्टदायक हो सकती है। संबंधों में खटास आ सकती है। कर्ज का बोझ बढ़ सकता है और और लेनदारों की नजर में आपकी साख बिगड़ सकती है। कुल मिलाकर बहुत ही धैर्य रखने की जरूरत होगी। यह आपको देखना होगा कि किस तरह के सपोर्ट से आपका आपका आत्मविश्वास मजबूत होता है।

भाग्यशाली अंक : 17
भाग्यशाली रंग : जंगल जैसा हरा

webdunia
FILE


मीन (19 फरवरी से 20 मार्च) :

इस सप्ताह लाभ ही लाभ मिल सकता है। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि वालों को कारोबार में लाभ मिलने के योग बने हुए हैं, तो नौकरीपेशा वालों को तरक्की मिल सकती है। किसी खास विश्वासपात्र से नई योजना पर काम शुरू किया जा सकता है। नए प्रस्ताव जमीन, मकान या वाहन खरीदी के हो सकते हैं। इस मामले में सावधानी से निर्णय लेना होगा। जीवनसाथी और परिवार के दूसरे सदस्यों से सलाह लेना उचित होगा। दांपत्य में मिठास बनी रहेगी और सेहत सामान्य रहेगी।

भाग्यशाली अंक : 17
भाग्यशाली रंग : जंगल जैसा हरा


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi