Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 अगस्त 2010)

वृश्चिक : खुशी का समाचार मिलेगा

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 अगस्त 2010)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 22 भाग्यशाली रंग चॉकलेटी
यह सप्ताह कार्य व व्यापार में सफलता का पैगाम लाएगा। प्रबंधन, फिल्म, कला, तकनीक से जुड़े क्षेत्रों में सेवाओं के उत्तम अवसर रहेंगे। कार्य विस्तार की आगामी रूपरेखा पर विचार-विमर्श संभव है। संतान पक्ष के व्यावसायिक पहलुओं को निखारने में रूचि रहेगी। जायदाद व लेन-देन के विवादित संदर्भों में एक नया मोड़ आ सकता है। धैर्य व साहस से चलना होगा। कटु शब्दों के प्रयोग, हानिप्रद हो सकते है। माथे पर सफेद चंदन लगाएँ।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग भूरा।
पारिवारिक जीवन में शुभ व मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। निजी व सरकारी क्षेत्रों में उच्च सेवाओं के अवसर रहेंगे। दूरस्थ क्षेत्रों में तबादले पदोन्नति के साथ हो सकते हैं। अधीनस्थ कर्मियों को उचित परिणाम हेतु प्रोत्साहित करने की तरकीब अजमा सकते है। प्रेम संदर्भ की कहा-सुनी नागवार गुजर सकती है। किसी अन्तिम निर्णय से पहले खुद ही विचार करें। लंबी व स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचे। पक्षियों को दाना डालें।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग केसरिया
सेहत खिली हुई व तरोताजी रहेगी। बशर्ते संयमित दिनचर्या से किनारा न करें। पिता व भाई से आंशिक धन लाभ होगा। आमदनी के साधनों को मजबूत बनाने के प्रयास सफल होंगे। बाजार में आपकी पहचान व साख में धीरे-धीरे इजाफा होगा। कार्य की सफलता से मनोबल उच्च होगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। न्यायिक संदर्भों में चिंताएँ हो सकती हैं, जो आगामी समय में सामान्य होगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली बैंगनी।
शैक्षिक व व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने की कयावद तेज होगी। क्रीड़ा, लेखन व संगीत प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने का पुरस्कार मिलेगा। सामाजिक व पारिवारिक सम्मान में इजाफा होगा। यदि आप रोजगार की तलाश में है, तो मन से प्रयास करें, सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में तालमेल का अभाव झलक सकता है। माता-पिता को सम्मान दें, व्यावहारिक ज्ञान को उच्च बनाएँगे। यह समय अनावश्यक व्यय से बचने का है।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग पीच
webdunia
ND
कार्य क्षेत्र में तरक्की के बंद रास्ते खुलेंगे। पिछले प्रयासों का बढ़िया असर दिखेगा। ग्राहकों को आकर्षित करने के नए तरीकों पर अमल हो सकता है। आपके कार्य व व्यवहार सराहनीय रहेंगे। माता-पिता व परिजन प्रसन्न रहेंगे। पूँजी निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। यात्रा से पहले जरूरी दस्तावेजों को खुद ही संभाले, गुम होने की आशंका है। भवन को आधुनिक ढंग से सजाने में अभी कुछ समय और लग सकता है।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा
पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। धार्मिक व मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। शिक्षा व क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के प्रयासों को कम न करें। अचानक ही कहीं से धन लाभ होगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। सप्ताह के मध्य भाग में कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। कोई निकट मित्र व पड़ोसी तनाव दे सकता है, अनावश्यक बातों में उलझने से बचें। बंदरों को चने खिलाएँ।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग लेमन।
स्वास्थ्य खिला हुआ व उमंग से पूर्ण रहेगा। किसी रूके हुए कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। प्रशासनिक व समाजिक कार्यों के किसी महत्वपूर्ण पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। प्रेम संदर्भों में मधुरता रहेगी। पैतृक जायदाद के विभाजन के विवाद गहरा सकते हैं। अनावश्यक क्रोध व गुस्से से बचें। कुछ मामलों में अधिक व्यय की आशंका है। पक्षियों को दाना डालें।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग क्रीम
भू-जायदाद के क्रय-विक्रय में द्विपक्षीय लाभ होगा। वित्त, बीमा, बैंकिंग, शोध, फिल्म, कला के क्षेत्रों में कामयाबी मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी के मध्य उत्तम तालमेल स्थापित रहेगा। सप्ताहांत में कुछ मामलों में धनाभाव की स्थिति हो सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। धर्म कार्यों में रूचि रहेगी। कोई जाना-पहचाना व्यक्ति आपकी साख खराब करने की कोशिश करेगा।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग बदामी
वित्तीय उन्नति के बंद रास्ते खुलेंगे। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। क्रय-विक्रय के संदर्भों में फँसी पूँजी पुनः हाथ लगेगी। स्वजनों के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। निवेश व विदेश संदर्भ में अचानक ही कोई खुशी का समाचार मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से सृजनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। सेहत को सँवारने मे थोड़ा वक्त लग सकता है, किन्तु जल्द ही जोश-उमंग के साथ एक नई शक्ति का एहसास होगा।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग पीच
webdunia
WD
शारीरिक क्षमताएँ व मनोबल उच्च होगा। व्यापारिक प्रसार के द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। निजी व सरकारी क्षेत्रों से कोई अंशकालिक किन्तु लाभकारी अनुबंध प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से हँसता-मुस्कुराता रहे, इसलिए तामसिक आहारों व कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। कार्य क्षेत्रों में भागदौड़ की स्थिति कुछ अन्तराल के बाद नियंत्रित होगी। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। माथे पर केसर तिलक लगाएँ।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग भूरा
स्वास्थ्य में चुस्ती व फुर्ती रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद व उच्च रहेगा। मनोरंजन व आवागमन के आधुनिक साधनों को जुटाने में कामयाब रहेंगे। सार्वजनिक निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने की चुनौती रहेगी। प्रतिपक्षी आपकी कार्य शैली में शिथिलता का आरोप लगा सकते हैं। सप्ताह के द्वितीय भाग में किसी कार्य को लेकर भागदौड़ व चिंताएँ बढ़ सकती है। तैराकी में लापरवाही से बचे। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएँ।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा
स्वजनों के मध्य तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। बीते दिनों से चल रहे मतभेदों का अंत होगा। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। शोध, फिल्म, कला, तकनीकी क्षेत्रों में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। मनोवांछित कार्य पूर्ण होने से हौसले बुलंद होंगे। पूँजी निवेश व लेन-देन में सावधानी रखें। सप्ताह के मध्य भाग में अचानक कोई यात्रा हो सकती है। कार्यस्थल की गुप्त बात का किसी के आगे खुलासा न करे, इससे हानि हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi