Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (23 से 30 मार्च 2014)

मेष : उमंग के साथ कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (23 से 30 मार्च 2014)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल):
इस सप्ताह आपको सेहत संबंधी कोई शिकायत नहीं रहेगी। साथ ही आप भरपूर जोश और उमंग के साथ कार्यक्षेत्र में सक्रिय बने रहेंगे। जिस योजना में लगे हैं, उन्हीं में सफलता सुनिश्चित जान पड़ती है। सहकमिर्यों से सहयोग पाना है तो सहयोगी बनना पड़ेगा। प्रोफेशन में बदलाव आ सकता है, जिसे आप नयापन का नाम दे सकते हैं। बदली हुई परिस्थितियां मिलेंगी और कार्य का रोमांचक अनुभव होगा। यात्राएं संपन्न होंगी। पारिवारिक गतिविधियां तेज होंगी और प्रॉपर्टी के लिए बातचीत आगे बढ़ेगी। जीवनसाथी का सुझाव भी महत्वपूर्ण होगा।
भाग्यशाली अंकः 3
भाग्यशाली रंगः पीच


webdunia
FILE


वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई):
इस सप्ताह कार्य के आए दबाव को बोझ नहीं समझें, बल्कि इसे जिम्मेदारी समझते हुए अपनी सतत सक्रियता बनाए रखें। हालांकि शारीरिक अस्वस्थता की मुश्किलें आ सकती हैं। सिरदर्द या सुस्ती की समस्या रह सकती है। सूझबुझ के साथ कारोबारी समस्याओं से निपटना होगा। कार्यक्षेत्र को प्राथमिकता देनी होगी। धनलाभ को मेहनता का नतीजा समझने से और अधिक परिश्रम करने की ओर प्रेरित होंगे। इस मूलमंत्र को अपना कर सहयोग लें और दें। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। परिवार में माता-पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य में प्रेम की भावना प्रबल होगी।
भाग्यशाली अंकः 18
भाग्यशाली रंगः केसरिया

webdunia
FILE


मिथुन (21 मई से 21 जून):
यह सप्ताह अच्छा गुजरने वाला है। आलस्य से मुक्ति मिलेगी। आप ऊर्जान्वित महसूस करेंगे और कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे, लेकिन ध्यान रहे, कोई भी निर्णय बहुत ही सोच-विचार कर लेना हागा। आय की तुलना में खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। घरेलू खर्च को संतुलित बनाने में कुछ कटौतियां करनी होगी। नौकरी या प्रॉपर्टी के सिलसिले में पूर्व नियोजित यात्रा टाल सकती है। परिवार में कुशल-मंगल रहेगा, लेकिन जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। हालांकि इससे आपका प्रेम-संबंध प्रभावित नहीं होगा। प्रेमियों के लिए अच्छा समय है।
भाग्यशाली अंकः 22
भाग्यशाली रंगः गाढ़ा स्लेटी


webdunia
FILE


कर्क (22 जून से 23 जुलाई):
इस सप्ताह आप अच्छे स्वास्थ्य और मानिसक संतुष्टि से भरे रहेंगे। तरो-ताजगी महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी और कर्मभाव में ग्रहों की चाल के बेहतर नतीजे आएंगे। कार्य के प्रति जोश और लगन बना रहेगा। दूसरी तरफ पारिवारिक खुशियों के लिए आपको महत्वाकांक्षा की तिलांजली देनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी के लिए अच्छा समय नहीं है। इस बारे में कोई अप्रिय खबर सुनने को मिल सकती है। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। धनलाभ के योग बने हुए हैं। व्यस्तता में रोमांस को भी अहमियत देने से प्रेम की मधुरता बरकरार रहेगी। इसके लिए जीवनसाथी के लिए थोड़ा वक्त निकाल आएगा।
भाग्यशाली अंकः 5
भाग्यशाली रंगः बोतल जैसा हरा

webdunia
FILE


सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त):
इस सप्ताह भाग्य का साथ मिल सकता है, लेकिन खुद पर भी भरोस करना होगा अर्थात् आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। कई बार होता है कि जिसकी आपने कभी कल्पना तक नहीं की होती है, वैसा हो जाने से आप स्वयं को खुशनसीब समझने लगते हैं। जबकि इसके पीछे कहीं न कहीं आपका परिश्रम अवश्य लगा होगा या आपकी योग्यता का प्रभाव बना होगा। कामकाज के सिलसिले में होने वाली भागदौड़ से आपमें व्यावहारिक बदलाव आएगा। सप्ताहांत तक मन से उहापोह की स्थिति से बाहर निकल आएंगे। प्रॉपर्टी के संबंध में सुखद खबर मिल सकती है। प्रेम-संबंध की मधुरता बढ़ेगी।
भाग्यशाली अंकः 15
भाग्यशाली रंगः तोते जैसा रंग

webdunia
FILE


कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर):
इस सप्ताह आपकी राशि में ग्रहों की चाल शुभ फलदायी बनी हुई है। धनागमन होगा और कारोबार में आर्थिक मजबूती के लायक मौके मिलेंगे। कार्यों के सामने आने पर अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य हाथ में लेना आपके सूझबूझ पर निर्भर करेगा। नए कामकाज की शुरुआत में मित्रों की मदद मिलेगी और परिवार के सदस्यों के द्वारा उत्साहित किए जाएंगे। दांपत्य में सरसता बनी रहेगी और रोमांस का सुखद एहसास होगा। प्रॉपर्टी के लिए पहल कर सकते हैं। यात्राओं के योग भी बने हुए हैं। इनमें एक यात्रा धार्मिक स्थल की भी हो सकती है।
भाग्यशाली अंकः 7
भाग्यशाली रंगः बैंगनी

webdunia
FILE


तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर):
इस सप्ताह सेहत के स्थायित्व रहने से आपकी कार्यक्षमता बहुत अच्छी बनी रहेगी। आपका नजरिया व्यावहारिक प्रभाव देगा और कार्यक्षेत्र में खुशमिजाज बने रहकर कार्य में सक्रिय बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन पुराने कर्ज की देनदारी में मुश्किल बनी रहेगी। प्रोफेशन में गतिशीलता बनी रहेगी और नए लोगों का संपर्क-सूत्र बढ़ेगा। विपरीत लिंग के व्यक्ति से नुकसान उठाना पड़ सकता है। यात्रा करनी पड़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। दांपत्य जीवन में प्रेम की मधुरता का आनंद मिलेगा। प्रेमी युगलों को एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा।
भाग्यशाली अंकः 4
भाग्यशाली रंगः बैंगनी

webdunia
FILE


वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर):
इस सप्ताह मिलाजुला असर रहेगा और आपकी सेहत सामान्य रहेगी। किसी बात को लेकर मन में थोड़ी व्याकुलता और रहेगी, लेकिन बहुत जल्द ही कोई शुभ समाचार आपको आंतरिक खुशी प्रदान कर देगा। किस्मत के साथ बने रहने का एहसास होगा। परिश्रम करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास के बेहतर नतीजे आएंगे। आर्थिक मजबूती संबंधी नई योजना बनाएंगे। करोबारी विस्तार की योजना बनेगी। अत्याधुनिक संचार माध्यम का लाभ मिलेगा। गजेट्स की खरीद हो सकती है। दांपत्य जीवन में पैदा हुई गलतफहमी चंद मिनटों में दूर हो सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं।
भाग्यशाली अंकः 3
भाग्यशाली रंगः मैजेंटा

webdunia
FILE


धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर):
इस सप्ताह आपमें मानसिक संतुष्टि पाने के लिए बेचैनी बनी रहेगी। कारण पैसे की तंगी हो सकता है। आर्थिक समस्या के निदान के लिए करीबी मित्रों की मदद लेंगे। कारोबार में नई योजना पर काम शुरू नहीं हो पाने का मलाल रहेगा। ग्रहों की दशा के अनुसार इसके लिए उपयुक्त समय नहीं आया है। कोई निर्णय भावावेश में लेने से मुश्किल में पड़ सकते हैं। विशेषकर कार्यक्षेत्र में ऐसा करने से नुकसानदायक परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों पर ध्यान देना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भागदौड़ बढ़ेगी। दांपत्य में रोमांस की सरसता सामान्य रहेगी।
भाग्यशाली अंकः 6
भाग्यशाली रंगः चॉकलेटी रंग

webdunia
FILE


मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस सप्ताह भाग्य और परिश्रम का बना साथ हुआ है। भाग्योदय को सहज बनाने के लिए जितना प्रयास करेंगे उतनी ही लाभ के भागीदार बनेंगे। समय का नुकसान किए बगैर आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। समय रहते आपका काम पूरा हो जाएगा। आमदनी में भी गतिशीलता बनी रहेगी। अतिरिक्त आय के नए साधन बनेंगे। आपकी योग्यता की तरीफ होगी। हर सहकर्मी आपसे समय के सदुपयोग की सीख लेगा। परिवार में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। प्रॉपर्टी के लिए उपयुक्त समय है। इस बारे में जानकारों से सलाह-मश्वरा जरूरी होगा। रोमांस में सहजता बनी रहेगी।
भाग्यशाली अंकः 7
भाग्यशाली रंगः ऑफ व्हाइट

webdunia
FILE


कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस सप्ताह आपको जिंदगी का कई अनुभव मिल सकते हैं। इनमें कुछ तो यादगार बन जाएंगे, जबकि कुछ आई-गई जैसी स्थिति में रह जाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर असहज महसूस करेंगे। शारीरिक थकान या मानसिक तनाव के कारण शरीर का बढ़ा हुआ तापमान कामकाज में बाधा उत्पन्न कर सकता है। परिवार में बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति में कमी भी परेशानी का एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है। इसे लेकर मन में बेचैनी रहेगी। प्रोफेशन में कुछ नया करने की चाहत रहेगी और इस सिलसिले में कोई ठोस कदम उठाना पड़ेगा। खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी संग सुखद समय गुजारने में कमी आ सकती है।
भाग्यशाल अंकः 11
भाग्यशाली रंगः गुलाबी

webdunia
FILE


मीन (19 फरवरी से 20 मार्च):
नई योजना बनाने का समय आ गया है। व्यावहारिकता का प्रदर्शन कर ही कुछ हासिल कर सकते हैं। सहकर्मियों का साथ मिलेगा और कामकाज का विस्तार देने के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, फिर भी बैंक बैलेंस नहीं बढ़ने की चिंता बनी रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। संचार माध्यमों और तकनीकी संसाधनों के सहारा उपयोगी होगा और आपका बिगड़ा हुआ काम बनता चला जाएगा। प्रॉपर्टी के लिए बातचीत की शुरुआत हो सकती है। दांपत्य में सुखद वातावरण बना रहेगा और प्रेम की प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवनसाथी संग वैचारिक मतभेद से बचना चाहिए।
भाग्यशाली अंकः 6
भाग्यशाली रंगः हरा

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi