Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (27 से 3 अगस्त 2014)

वृषभ : पारिवारिक जीवन में खुशी के पल रहेंगे

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (27 से 3 अगस्त 2014)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

मेष

21 मार्च से 20 अप्रैल

भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग गुलाबी।

माता-पिता से सहयोग व प्यार मिलेगा। आर्थिक निर्णय लेने के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। किसी के कहने पर उस व्यापार में धन न लगाएं जिसकी आपको भरपूर जानकारी न हो। प्रेमी से व्यर्थ किसी बात पर न उलझें। स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य भाग में बंधु व मातृ पक्ष में मतभेद उभर सकते हैं। यह समय सूझबूझ से चलने का है। आवेश में कोई ऐसा निर्णय न ले, जो परेशानी का कारण बने। पक्षियों को दाना डालें।


webdunia
FILE


वृषभ

21 अप्रैल से 20 मई

भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला।

इस सप्ताह सरकारी कार्यों में विलंब हो सकता है। अपने खुद व परिवार के स्वास्थ्य मामलों की उपेक्षा से बचें। पैतृक संपत्ति में हक मिलेगा। प्रेमी से व्यर्थ किसी बात पर न उलझें। आय के स्रोतों से इच्छित आमदनी प्राप्त करने में कशमकश करनी पड़ सकती है। पूंजी निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। पारिवारिक जीवन में खुशी के पल रहेंगे। धार्मिक व राजनीतिक यात्रा के योग रहेंगे। गाय को हरा चारा खिलाना लाभप्रद रहेगा।


webdunia
FILE


मिथुन

21 मई से 21 जून

भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।

कानूनी व सामाजिक क्षेत्रों में जांच-परख के बाद ही कोई निर्णय लें। सप्ताहांत में जीवनसाथी व माता-पिता के स्वास्थ्य की समस्याएं हल होंगी। धर्म व अर्थ लाभ की यात्रा के योग विद्यमान रहेंगे। प्रेमी साथी अपने मनोभावों को सोच-समझकर ही प्रकट करें, जो संबंधों को तनाव से बचाने में कारगर साबित होंगे। विदेश व निवेश संदर्भों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। पक्षियों को दाना डालें।


webdunia
FILE


कर्क

22 जून से 22 जुलाई

भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग क्रीम।

भौतिक सुविधाओं से गृहस्थी को सजाने में सफल रहेंगे। धन संबंधी मामलों को लेकर कुछ भाग-दौड़ बढ़ सकती है, जो आगामी समय में नियंत्रित होगी। प्रेमी साथी सहज सुख का अनुभव कर प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में स्वास्थ्य पीड़ाएं उभर सकती हैं। धर्म कार्यों में आस्था रहेगी। यात्रा सफल और सुखमय रहेगी। किसी निकट रिश्ते में सेहत की चिंताएं हो सकती हैं, संबंधित पहलुओं का ध्यान देना होगा।


webdunia
FILE


सिंह

23 जुलाई से 23 अगस्त

भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग हरा।

कार्यक्षेत्र में सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। आपके कार्य व व्यवहार सराहनीय रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कलात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। प्रेमी साथी हास्य-विनोद संवादों का आनंद उठाएंगे। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य संदर्भों में गुणात्मक सुधार आएगा। यात्रा के मामलों में सावधानी अपेक्षित रहेगी। भवन व वाहन संदर्भों में अधिक व्यय की आशंका है। सेहत पक्ष उन्नत रहे इसलिए तामसिक आहारों के सेवन से बचें।


webdunia
FILE


कन्या

24 अगस्त से 23 सितंबर

भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।

व्यापार में लाभ के नए सूत्र हाथ लग सकते हैं। जीवनसंगिनी के सहयोग से गृहस्थ जीवन हंसता-मुस्कुराता रहेगा। कीमती वस्तु में किसी जेबतराश की नजर लग सकती है, सावधानी अपेक्षित रहेगी। प्रेमी साथियों के मध्य मतभेद उभर सकते हैं। स्थानीय व लंबी यात्रा में सुरक्षा की उपेक्षा से बचें, यह हानिप्रद हो सकता है। पक्षियों को दाना डालें।


webdunia
FILE


तुला

24 सितंबर से 23 अक्टूबर

भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग गुलाबी।

पारिवारिक जीवन में इच्छा के मुताबिक तालमेल रहेगा। कहीं न कहीं से धनलाभ के रास्ते खुलेंगे। प्रेम संबंधों में प्यार व निकटता बढ़ेगी। यात्रा सुखद रहेगी। किसी मित्र को उधार दी हुई रकम आज वापस मिल सकती है। साहित्य व संगीत से संबंधित क्षेत्रों में सम्मान मिलेगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता आप से दूर नहीं है, बशर्ते पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रयास करें। सप्ताहांत में सेहत पक्ष में थकान का एहसास होगा। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।


webdunia
FILE


वृश्चिक

24 अक्टूबर से 22 नवंबर

भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग सफेद।

सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। खुद व परिवार के स्वास्थ्य में खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा व प्रणय में एहतियात की जरूरत रहेगी। जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय में थोड़ी सावधानी की जरूरत रहेगी। कार्यालय के पंजीयन व कानूनी संदर्भों में भाग-दौड़ बढ़ सकती है। किसी मित्र या अजनबी को कटु शब्द न कहें, यह हानिप्रद हो सकता है।


webdunia
FILE


धनु

23 नवंबर से 21 दिसंबर

भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग ऑरेंज।

शुभ कार्यों की बेला दस्तक देगी, धर्म व अर्थलाभ में बेहतर प्रगति होगी। यदि कोई पीड़ा है तो वह निश्चित रूप से समाप्त होगी। सामाजिक सम्मान व पहचान में इजाफा होगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। यदि कोई विवाद है तो उन्हें सुलझाने में सफल रहेंगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। भौतिक सुख के साधनों में इजाफा होगा। प्रेम संदर्भों में तनाव की स्थिति न हो इसलिए कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। गाय को हरा चारा खिलाएं।


webdunia
FILE


मकर

22 दिसंबर से 21 जनवरी

भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।

स्वजनों के सहयोग से जरूरी कार्य पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में प्रवेश के पल रहेंगे। मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। सप्ताहांत में स्वास्थ्य पीड़ाएं हो सकती हैं, खान-पान का ध्यान रखें। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों के लिहाज से यह समय कुछ उतार-चढ़ावभरा हो सकता है। आय की अपेक्षा अधिक व्यय की आशंका है। यह समय अनावश्यक खर्चों से बचने का है। संपत्ति मामलों में अतिक्रमण के विवाद गहरा सकते हैं।


webdunia
FILE


कुंभ

22 जनवरी से 19 फरवरी

भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग गुलाबी।

आजीविका के स्थाई विकास हेतु निकटजनों के मध्य बैठक होगी। उग्र होने से बचें। यदि कोई रक्त व नेत्र विकार है तो उससे छुटकारा मिलेगा। क्रीड़ा क्षेत्रों में सफलता के रास्ते खुलेंगे। व्यावसायिक योग्यता निखारने की ललक पूर्ण होगी। सप्ताह के द्वितीय भाग में पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ावभरी स्थिति हो सकती है। किसी को अप्रिय शब्द न कहें, भूखंड व मकान खरीदने से पहले उसके कानूनी पहलुओं को जांच लें।


webdunia
FILE


मीन

20 फरवरी से 20 मार्च

भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग केसरिया।

अधिकारी आपकी कार्य तत्परता से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी। वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी के मनोनुकूल आधुनिक प्रचलन के वस्त्राभूषण खरीदने में सफल रहेंगे। स्वजनों की सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है, स्वास्थ्य उपेक्षाओं से बचें। निकट पड़ोसी से भू-अतिक्रमण के विवाद बढ़ सकते है, सावधानी बनाएं रखें। लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi