Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल ( 28 मार्च से 3 अप्रैल 2010)

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल ( 28 मार्च से 3 अप्रैल 2010)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

ND

मेष
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग हरा
आपकी सधी हुई नियमित दिनचर्या से स्वास्थ्य खिला हुआ रहेगा। किन्तु हल्के व्यायाम में आलस्य न करें। यदि कोई स्वास्थ्य से संबंधित पीड़ा है तो वह निश्चित रूप से समाप्त होगी। व्यापार व संबंधित सेवा क्षेत्रों में सम्मान बढ़ेगा। की गई मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। किन्तु धन निवेश के फैसलों में कुछ फेरबदल की आशंका रहेगी। गृहस्थ जीवन के आँगन में कोई नई खुशी प्राप्त होगी। विरोधी पक्ष कोई कानूनी पेंच फँसा सकते हैं। सोच-विचार कर कदम उठाएँ।

वृषभ
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग आसमानी।
दाम्पत्य जीवन के आँगन में खुशियों की बेला दस्तक देगी। संतान पक्ष की वैवाहिक आकांक्षाएँ पूर्ण होंगी। घर व दफ्तर को आकर्षक ढंग से सजाने में कामयाब रहेंगे। प्रतियोगी क्षेत्रों में मेहनत रंग लाएगी। आने वाला समय सफलता की राहें खोलेगा। बंधुजनों से मिलजुल कर चलें, अनावश्यक गुस्सा सेहत व सम्मान को प्रभावित कर सकता है। आमदनी के नवीनतम साधनों को विकसित करने में कुछ समय लगेगा। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

मिथुन
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग सफेद
व्यावसायिक व साहित्य पाठ्यक्रमों में सफलता के मुकाम तक पहुँचेंगे। रूके हुए कार्यो को गति देने में यह सप्ताह सहायक रहेगा। किसी अग्रणी संस्था के मध्य व्यापारिक लाभ के समझौते होंगे। निपुण वाकपटुता व गायन का सम्मान प्राप्त होगा। गर्भवती महिलाओं की सेहत का विशेष ध्यान रखें। कानूनी मामलों में विरोधी पक्ष जटिलताएँ बढ़ा सकते हैं। संबंधित तथ्यों को हल्के से न लें। पक्षियों को हरा मूँग डालें, मंदिर में चीनी दान दें।

कर्क
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग हरा
webdunia
ND
यह सप्ताह खुशियों का पैगाम लेकर आएगा। किसी विवादित मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। जीवन में अमन-चैन बढ़ेगा। उच्च सोच व आत्मबल में इजाफा होगा। यदि कोई सेहत की पीड़ाएँ हैं, तो वह समाप्त होंगी। जरूरतमंद की मदद के योग्य रहेंगे। किसी के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें, यह हानिप्रद हो सकता है। प्रेम संदर्भो में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। तीर्थ व प्राकृतिक प्रदेशों की यात्रा के योग रहेंगे।

सिंह
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग मेहरून
गृहस्थ्य जीवन में आपसी तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। गतिरोध व तनावों का अंत होगा। शिक्षा के क्षेत्रों में व्यापक सुधार होगा। योग्यताओं को निखारने के सुनहरे अवसर रहेंगे। धन लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। किन्तु निवेश व विदेश मामलों की उन्नति में कुछ वक्त लगेगा। वाहन व भवन संदर्भों में पिता से धन लाभ होगा। जमीन-जायदाद के कानूनी विवादों में आपका पक्ष बेहतर व मजबूत होगा। धर्मस्थल पर आटा व देशी घी का दान दें।

कन्या
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग भूरा।
सेहत सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगी। आपकी दूरदर्शिता व कार्यानुभव नाम व पहचान बढ़ाने में सहायक रहेगा। बैंकिंग, वित्त, प्रशासनिक, चिकित्सा व विज्ञान के क्षेत्रों में की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति दिनों दिन बेहतर बनेगी। निवेश व लेन-देन के मामलों में लापरवाही से बचें। किसी पक्ष को पूर्णतः स्पष्टीकरण देना पड़ सकता है। जीवनसाथी व बच्चों को कुछ समय देकर उनकी बातों को सुनें व उनका अकेलापन कम करें।

तुला
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग सफेद।
मनोबल उच्च रहेगा। कार्य क्षेत्र की सक्रियता के बेहतर परिणाम मिलेंगे। प्रतियोगी व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन के आँगन में कोई नन्हीं कली मुस्कुरा उठेगी। पूँजी निवेश व लेन-देन के मामलों में चिंताएँ हो सकती हैं। संबंधित मामलों में सावधानी अपेक्षित रहेगी। अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना कोई अन्तिम निर्णय न लें, यह हानिप्रद हो सकता है। सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल दें।

वृश्चिक
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग भूरा
webdunia
ND
आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक शसक्त होगी। भौतिक साधनों को जुटाने की क्षमताएँ बढ़ेंगी। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल व खुशियाँ बढ़ेंगी। यदि अनिद्रा की शिकायत है, तो उसके लिए दवाओं का सेवन न करें। बल्कि किसी शांत स्थान में हल्के व्यायाम व प्राणायाम करें। संबंधित सेवा क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव की आशंका रहेगी। स्थानीय यात्रा व भ्रमण में लापरवाही से बचें। पक्षियों को दाना डालें।
धनु
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग सुआपँखी
आजीविका के प्रयासों को सफलता मिलेगी। किसी प्रसिद्ध शख्सियत के साथ कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। फिल्म व नृत्य कला के प्रदर्शन की क्षमताएँ बेहतर होंगी। किन्तु उच्च मुकाम तक पहुँचने हेतु अभी प्रयास जारी रखने होंगे। जीवनसाथी से मिलजुल कर चलने की क्षमता बढे़गी। यात्रा के दौरान किसी से अनावश्यक न उलझें। संपत्ति क्रय करने से पहले उसके कानूनी पहलुओं पर खुद ही विचार करें। पक्षियों को दाना डालें।

मकर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग हल्का भूरा।
स्वजनों के मध्य सुखद वार्ता के अवसर रहेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में सलाह लेना होगी। औद्योगिक व सेवा क्षेत्रों में दबदबा बढ़ेगा। किन्तु प्रयास तीव्र करने होंगे। मित्रों के साथ वैवाहिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आनन्द मिलेगा। प्रेम संबंधों में नवीन परिधानों के आदान-प्रदान से खुशियाँ बढ़ेंगी। सप्ताहांत में आमदन‍ी की अपेक्षा खर्च अधिक होंगे, जो धनाभाव की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपसी विवाद से बचें।

कुंभ
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली गहरा हरा
व्यापारिक व औद्योगिक संदर्भों में प्रगति के रास्ते प्रशस्त होंगे। सरकारी व निजी क्षेत्रों में कोई लाभकारी अनुबंध प्राप्त होगा। किन्तु उन्हें समय से पूर्ण करने की चुनौती भी बढ़ेगी। शारीरिक क्षमताओं में इजाफा होगा। मनोबल उच्च होगा। धन निवेश व विदेश के मामलों में लाभ के योग रहेंगे। परिजनों से छोटी-छोटी बातों में न उलझें। बड़े व अनुभवी लोगों की सलाह मददगार साबित हो सकती है। गाय को हरा चारा व बाजरा खिलाएँ।

मीन
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग गुलाबी
सुरक्षा, तकनीकी, बैंकिंग से संबंधित कार्यों में नाम व सम्मान मिलेगा। आपके साहस व मुस्तेदी की प्रशंसा होगी। यदि कोई संपत्ति खरीदना चाह रहें है तो सफल रहेंगे। किन्तु कानूनी पहलुओं का भली-भाँति अवलोकन करें। आने वाला समय वित्तीय सम्पन्नता से परिपूर्ण होगा। प्रेम प्रकरणों में तनावपूर्ण स्थिति न हो इसलिए आपसी सूझबूझ को बढ़ाएँ। शिक्षा व संपत्ति के दस्तावेजों के गुम होने की आशंका है, स्वतः ही संभालें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi