Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (28 से 6 मार्च 2010)

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (28 से 6 मार्च 2010)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

ND
मेष
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग हल्का गुलाबी।
इस सप्ताह की शुरूआत से ही राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्रों मे सफलता मिलेगी। कारोबार को बढ़ाने के रास्ते खुलेंगे। किसी द्विपक्षीय लाभ के सौदे पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। संबंधित सेवा क्षेत्रों में सम्मान मिलेगा। निवेश व विदेश संदर्भों के लिहाज से यह समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। निकट रिश्तों में मतभेदों की आशंका रहेगी। छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें। पक्षियों को दाना डालें व देशी घी का दान मंदिर में दें।

वृषभ
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग महरून।
कानूनी व व्यावसायिक शिक्षा में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। संबंधित आय के स्रोतों से लाभ मिलेगा। सेहत खिली हुई व तरोताजी रहेगी। यदि किसी प्रकार की पीड़ाएँ हैं तो वह समाप्त होंगी। किन्तु अपेक्षित संयम बनाएँ रखें। पूँजी निवेश में हानि की आशंका है, इसलिए पहले संस्था की वैधानिकता को जाँच लें। यदि आप आजीविका की तलाश में हैं, तो सफल रहेंगे, प्रयास तेज करें। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें।

मिथुन
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हल्का हरा
स्वास्थ्य सुखद व स्फूर्ति युक्त रहेगा। मनोबल उच्च होगा। स्वच्छ छवि से राजनैतिक व सामाजिक इकाइयों में नेतृत्व के अवसर रहेंगे। किसी जरूरत मंद को सहयोग देने की योग्यता बढ़ेगी। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। शैक्षिक क्षेत्रों में उत्तम सफलता सुनिश्चित है, किन्तु तुलनात्मक अध्ययन जारी रखें। आपके लिए माता-पिता के निर्देश मददगार साबित हो सकते हैं। प्रणय प्रकरणों में तनाव न हो, इसलिए सूझबूझ से चलें।

कर्क
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग भूरा
आजीविका के क्षेत्रों में बेहतर प्रगति होगी। किसी लंबी अवधि की परियोजनाओं में कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। सहकर्मियोंसहित अधिकारियों से तालमेल बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। शुभ व मांगलिक कार्यो के आयोजन होंगे। उत्तम शैक्षिक सफलता हेतु मन से प्रयास करना होगा। धनाभाव की स्थिति न हो, इसलिए अनावश्यक व्यय से बचें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

सिंह
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सफेद
webdunia
ND
वाहन व भवन संदर्भो में पिता से धन लाभ होगा। स्वजनों के मध्य आपसी तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से खुशियाँ बढ़ेंगी। संबंधित उद्योगों से तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आपकी सूझबूझ व कार्य शैली परेशानियों को कम करने में मददगार रहेगी। किसी व्यक्ति व संस्था के मध्य लेन-देन में सतर्कता रखें। हिसाब में चूक होने की आशंका रहेगी। आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

कन्या
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग नीला
कार्य क्षेत्र में दिनोंदिन प्रगति होगी। आपकी लोक लुभावन योजनाएँ विक्रय स्तर को ऊँचा उठाने में सहायक रहेंगी। औद्योगिक संस्थानों को आधुनिक रूप से सजाने की तमन्ना पूर्ण होगी। संतान पक्ष के शैक्षिक व बौद्धिक स्तर को धीरे-धीरे उच्च करेंगे। किसी बड़ी पूँजी व कीमती सामान को खुद ही संभाले। अजनबी व्यक्ति के सामने उसकी चर्चा न करें। शत्रु पक्ष पुराने मामलों की फाइलों को पुनः खोल सकता है।

तुला
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग लेमन।
व्यापारिक मामलों को वक्त के साथ रफ्तार देने की कोशिश रंग लाएँगी। सरकारी व राजनैतिक क्षेत्रों में नाम व पहचान बढ़ेगी। प्रेम संदर्भों में मधुरता रहेगी। भू-जायदाद के संदर्भों में चल रही मुश्किलें कम होंगी। कार्य क्षेत्र की दक्षता से सम्मान प्राप्त होगा। किन्तु कुछ मामलों में धनाभाव की स्थिति हो सकती है। जो आगामी समय में सामान्य होगी। निवेश करने हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। यह समय स्वास्थ्य को सँवारने का है।

वृश्चिक
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग लेमन
संयमित दिनचर्या का खूबसूरत असर दिखेगा। सेहत में शक्ति व जोश का एहसास होगा। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। भू-जायदाद के कानूनी विवादों में आपका पक्ष पहले से अधिक मजबूत होगा। किन्तु कारोबार को बढ़ाने में थोड़ा वक्त लग सकता है। विदेश मामलों में छोटी-छोटी कठिनाइयाँ भी हो सकती है। धैर्य बनाएँ रखें। जीवनसाथी के मध्य आपसी तालमेल बढ़ेगा। धर्मस्थलों में दालें व घी का दान दें।

धनु
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग भूरा
कारोबार को प्रगति देने व लोकहितों हेतु किए गए बुद्धिमत्ता पूर्ण फैसले का स्वागत होगा। सरकारी पक्ष की उदासीनता से कुछ संदर्भों में विलंब हो सकता है। आधुनिक सुख के साधन बढ़ेंगे। तकनीकी व विक्रय क्षेत्रों में लक्ष्य के निकट रहेंगे। जीवनसंगिनी से मधुरता रहेगी। संतान पक्ष के विकास से सुख-संतोष बढ़ेगा। लंबी व स्थानीय यात्राओं में हड़बड़ी व जल्दबाजी न करें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

मकर
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग पीच
webdunia
ND
आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के अवसर प्राप्त होंगे। मोटर वाहन के उद्योगों में विक्रय व लाभ स्तर को बढ़ाने में सफल रहेंगे। वित्तीय प्रतिकूलताओं का अंत होगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। किन्तु धन निवेश करने से पहले कानूनी पहलुओं को जाँच लें, अन्यथा हानि हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह समय कुछ तनाव भरा हो सकता है, जो आगामी समय में सामान्य होगा। उत्तेजित होकर कोई फैसला न लें।

कुम्भ
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग कॉफी
इस सप्ताह व्यावसायिक प्रतिद्वन्दी को पछाड़ते हुए आगे बढ़ने में कामयाब रहेंगे। किन्तु स्थाई साख हेतु बाजार में पकड़ बनाए रखने की जरूरत रहेगी। प्रवास संबंधों के विवाद हल होंगे। सरकारी व निजी क्षेत्रों की संबंधित सेवाओं में पदोन्नति के योग रहेंगे। कर्मचारियों को प्रोत्साहन देने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। किन्तु मौका पस्त शत्रु से सौदा न करें। गरीब कन्या की शादी में सोने के गहने व कपड़ो का दान दें।

मीन
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग आसमानी
किसी संवाद एजेंसी से कोई महत्वपूर्ण सूचना हाथ लगेगी। आजीविका के मकसद से की गई यात्राएँ बेहतर परिणाम देंगी। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। वाहन व तकनीक उपयोग के साधन लेने में सफल रहेंगे। सेहत में जोश व शक्ति का एहसास होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वजनों से अनावश्यक छोटी-छोटी बातों में गुस्सा न करें, यह संबंधों को खराब कर सकता है। गाय को हरा चारा व बाजरा खिलाएँ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi