Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 अक्टूबर 2010)

कुंभ : स्वास्थ्य खिला हुआ रहेगा।

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 अक्टूबर 2010)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

WD

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 8 भाग्यशाली रंग नीला
इस सप्ताह न केवल कार्यों में प्रगति होगी, बल्कि उत्तम विचार व संस्कारों में इजाफा रहेगा। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। परोपकार व जन सेवा के मामलों में भी आगे रहेंगे। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। प्रतियोगी व व्यावसायिक क्षेत्रों में कुछ रूकावट के बाद सफलता मिलेगी। किसी निकट रिश्ते में एकतरफा विरोध हो सकते हैं, यथोचित रूख नर्म रखें। भवन व वाहन संदर्भों में कानूनी विवादों की आशंका है। माथे पर सफेद चंदन लगाएँ।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग आसमानी।
संबंधित सेवा क्षेत्रों में विकास के रास्ते खुलेंगे। बाजार में साख व विश्वास बढ़ेगा। कारोबार बढ़ाने के प्रयास रंग लाएँगे। पारिवारिक जीवन में खुशी के पल रहेंगे। शुभ व मांगलिक कार्यों के सफल आयोजन से हार्दिक प्रसन्नता रहेगी। अधीनस्थ कर्मियों को दक्ष बनाने के कुशल दिशा-निर्देश दे सकते हैं। धन मामलों के विवाद सुलझाने में कुछ वक्त और लग सकता है। सेहत सुदृढ़ व उत्तम रहेगी। बशर्ते हल्के व्यायाम और संयमित दिनचर्या के क्रम को न तोड़ें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग सफेद
इस सप्ताह की शुरूआत से कार्य व व्यवसाय को विकसित करने में मदद मिलेगी। आत्मबल व जोश बढ़ेगा। अचानक ही कोई रूका हुआ कार्य पूर्ण होगा। कला, साहित्य, राजनीति व प्रशासन के क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन का सम्मान मिलेगा। जीवनसंगी के मनोनुकूल वस्त्राभूषण खरीदने में रूचि रहेगी। व्यवहारिक व पारिवारिक ज्ञान में इजाफा होगा। निवेश व विदेश संबंधों में कहीं चूक होने की आशंका है। यात्रा व जायदाद में परेशानियाँ हो सकती है, बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएँ।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग लेमन।
व्यावसायिक व शैक्षिक क्षेत्रों की सफलता से नव जोश का संचार होगा। लाभकारी अनुबंध प्राप्त करने की मुहिम रंग लाएगी, सफलता आपके बिलकुल करीब रहेगी। बशर्ते आलस्य से बचें। जीवन संगिनी के सहयोग से मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। किसी प्रसिद्ध शख्सियत के खास मेहमानी का अवसर रहेगा। सप्ताहांत में सेहत व वित्तीय मामलों में उठा-पटक हो सकती है। सावधानी अपेक्षित रहेगी। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग सिल्वर
क्रीड़ा, प्रतियोगी साहित्य व फिल्म के क्षेत्रों में नए युग की शुरूआत होगी। कुशल कर्मियों के सहयोग से उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करेंगे। सेहत में चुस्ती व फुर्ती का एहसास होगा। यदि कोई पीड़ाएँ हैं तो वह निश्चित रूप से समाप्त होंगी। पत्नी व बच्चों से मधुरता रहेगी। निवेश व विदेश मामलों में छोटी-छोटी परेशानियाँ भी आ सकती है। कुछ मामलों में धनाभाव की स्थिति हो सकती है। धर्म स्थलों में आटा व देशी घी का दान दें।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग पीच
webdunia
ND
पिछले दिनों से सेहत संदर्भों में चली रही सुस्ती अब समाप्ति के संकेत देगी। उमंग व उत्साह के साथ सेवा क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को बेहतर कामयाबी मिलेगी। कोई सुन्दर व योग्य जीवनसाथी हमसफर बनेगा। यात्रा व धन मामलों में कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। भू-जायदाद के संदर्भों में उत्पन्न हुई अशांत स्थिति को शांत कराने में चिंताएँ हो सकती हैं। गाय को हरा चारा व 200 ग्राम गुड खिलाएँ।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक1, भाग्यशाली रंग हल्का भूरा।
प्रतिस्पर्धी को कड़ी टक्कर देने हेतु फिल्म, कला, क्रीड़ा से संबंधित क्षेत्रों में तत्परता बढ़ेगी। जल्द ही सफलता का परचम लहरा उठेगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। आमदनी में धीरे-धीरे इजाफा होगा। किन्तु निवेश व लेन-देन के मामलों में खुद ही सूझबूझ से चलना हितकर रहेगा। सत्य का दमन कर रही किसी संस्था की पोल खोलने में कशमकश करनी पड़ सकती है। सप्ताहांत में सेहत पक्ष शिथिल हो सकता है। तामसिक आहारों व क्रोध से बचें।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग जामुनी
वित्तीय तरक्की के बंद रास्ते खुलेंगे। किसी अनुबंध व सेवा शर्तों में रूकी हुई वार्ता पुनः प्रगति की ओर होगी। आजीविका के साधनों से बेहतर लाभ प्राप्त होगा। जीवन संगिनी के मनोनुकूल वस्त्राभूषण खरीदने में रूचि रहेगी। शुभ व धर्म कार्यों के आयोजन होंगे। सप्ताह के मध्य में वायदे के मुताबिक लेन-देन न निपटाने के विवाद हो सकते हैं। जिसे आप जल्द ही सुलझाने में कामयाब रहेंगे। यह समय स्वजनों से हिलमिल कर चलने का है। पक्षियों को दाना डालें।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
स्वास्थ्य खिला हुआ व चुस्त रहेगा। पवित्र व मूल्यवान प्राचीन आदर्शों के साथ तालमेल बिठाने की लालसा रहेगी। वित्तीय स्थिति बेहतरी के संकेत देगी। संबंधित आय के स्रोतों से बढ़िया लाभ प्राप्त होगा। बशर्ते व्यावसायिक हितों से समझौता न करें। संतान पक्ष के शैक्षिक व प्रतियोगी पहलुओं को निखारने की चिंताएँ हो सकती है। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें। धर्म स्थलों में पीली दाल व देशी घी का दान दें।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल
पारिवारिक जीवन में तालमेल व प्यार रहेगा। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। औद्योगिक व व्यावसायिक संस्थानों के पुर्नउत्थान में रूचि रहेगी। प्रबंधन व प्रशासन की योग्यता से कर्मियों को इच्छित परिणामों हेतु प्रेरित करेंगे। पूँजी निवेश में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों में तनाव व तीखी प्रतिक्रिया की आशंका है। मकान व दुकान खरीदते समय उसकी वैधता को जाँच लें, अन्यथा कोई गुप्त नीति से मेहनत की कमाई हड़प सकता है।

webdunia
ND
कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग कॉफी
स्वास्थ्य खिला हुआ व क्षमताओं से पूर्ण रहेगा। क्रय-विक्रय में लाभप्रदता बनाएँ रखने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक व शैक्षिक योग्यताओं का भरपूर लाभ मिलेगा। सम्मानजनक व अच्छी छवि बनाएँ रखने में कामयाब रहेंगे। शुभ कार्य अचानक ही सफल होंगे। पूँजी निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। कुछ मामलों में अधिक व्यय की आशंका है। निजी संबंधों में तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नीला
कार्य क्षेत्र में प्रगति का सफर जारी रहेगा। प्रतियोगी व कीड़ा क्षेत्रों में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। आपकी प्रगति से विरोधी हैरान व परेशान रहेंगे। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। वाहन व भवन खरीदने का सामर्थ्य बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति के विवाद गहरा सकते हैं। सावधानी व धैर्य बनाएँ रखें। सप्ताहांत में किसी नजदीकी से सहयोग मिलेगा। गरीब कन्या की शादी में गहने व कपड़ों का दान दें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi