Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (9 से 16 मार्च 2014)

वृषभ : इच्छित वस्तु प्राप्त होगी

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (9 से 16 मार्च 2014)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 6 भाग्यशाली रंग क्रीम।

पारिवारिक जीवन में तालमेल व प्यार रहेगा। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। औद्योगिक व व्यवसायिक संस्थानों के पुर्नउत्थान में रूचि रहेगी। प्रबंधन व प्रशासन की योग्यता से कर्मियों को इच्छित परिणामों हेतु प्रेरित करेंगे। पूंजी निवेश में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। मकान व दुकान खरीदते समय उसकी वैधता को जांच लें, अन्यथा कोई गुप्त नीति से मेहनत की कमाई हड़प सकता है। प्रेम संबधों में तनाव व तीखी प्रतिक्रिया की आशंका है।


webdunia
FILE


वृष
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला।

संबंधित कार्य क्षेत्रों में नया मुकाम हासिल होगा। कोई इच्छित वस्तु प्राप्त होगी। नए प्रचलन के वस्त्राभूषण खरीदने की तमन्ना पूर्ण होगी। जीवनसाथी के सहयोग से कोई शुभ व मांगलिक कार्यों को अंजाम देंगे। विदेश संदर्भों की प्रगति में कशमकश करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य खिला रहे, इसलिए तामसिक आहारों के सेवन व क्रोध से बचें।


webdunia
FILE


मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग हल्का गुलाबी।

इस सप्ताह की शुरुआत से ही औद्योगिक क्षेत्रों में प्रगति के संकेत मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। आय के साधनों से इच्छित लाभप्रदता बनाएं रखने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य संदर्भों में सुख बढ़ेगा। यह समय शत्रु पक्ष पर विजय का है। जमीन-जायदाद के मामलों में अदालती फैसला आपके हक में जा सकता है। प्रेम संदर्भों में अनबन की स्थिति हो सकती है। पक्षियों को दाना डालें।


webdunia
FILE


कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।

कार्य व व्यापार में आ रही अड़चने समाप्ति के संकेत देंगी। व्यावसायिक पक्ष को मजबूत बनाने की कारगर मुहिम छिड़ सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। फिल्म, अध्यापन व पैतृक गांव की अल्पावधि यात्राएं हो सकती है। किसी निकट व भरोसेमंद व्यक्ति से दूर जाने का दर्द हो सकता है। स्वास्थ्य नर्मी के संकेत देगा। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।

webdunia
FILE


सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग सफेद।

कार्य व व्यापार में उन्नति की नई संभावनाएं विकसित होंगी। योग्यताओं व क्षमताओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा। सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। बशर्ते कारगर प्रयासों से किनारा न करें। नजदीकी रिश्तों में मतभेदों की आशंका है, कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। निवेश व विदेश मामलों में अचानक ही कोई खुशखबरी प्राप्त होगी। धर्म स्थलों में देसी घी व चावल का दान दें।


webdunia
FILE


कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।

आर्थिक लाभ के बंद रास्ते जल्द ही खुलेंगे। संबंधित स्रोतों से इच्छित आमदनी होगी। जीवनसंगिनी के सहयोग से बच्चों के शैक्षिक पहलुओं को निखारने में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन में हंसी-खुशी के पल दस्तक देंगे। जायदाद व यात्रा की सफलता से मन जोश व उत्साह से भरा रहेगा। सेहत के लिहाज से यह समय कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। पुराने मित्र की मुलाकात से बीते दिनों की यादें ताजा होंगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।


webdunia
FILE


तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग कॉफी।

गृहस्थ जीवन में परस्पर सहयोग व चाहत रहेगी। कार्य व व्यवसाय में सफलता की ओर बढ़ेंगे। निवेश की गई पूंजी बढ़त के साथ प्राप्त होगी। मकान व दुकान खरीदने में विवाद न हो, इसलिए कानूनी पहलुओं को ध्यान रखना होगा। सहकर्मियों व अधिकारियों के बर्ताव से मन प्रमुदित रहेगा। धार्मिक साहित्य सुनने की उत्सुकता रहेगी। वाहन व भूमि विवादों की आशंका रहेगी। गाय को हरा चारा व 200 ग्राम गुड़ खिलाएं।

webdunia
FILE


वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग गुलाबी।

इस सप्ताह रिश्तों में प्यार व चाहत जागृत होगी। अनबन की स्थिति समाप्त करने में सफल रहेंगे। आय के साधनों को विस्तारित करने की मुहिम छिड़ सकती हैं। मनोनुकूल जीवन साथी की सरगर्मी से तलाश रहेगी। स्वास्थ्य संदर्भों में शिथिलता का एहसास होगा। खान-पान व दिनचर्या को सुव्यावस्थित करना होगा। भू-जायदाद के मामलों में विरोधी पक्ष कड़ा रूख अख्तियार कर सकते हैं। सावधानी अपेक्षित रहेगी।

webdunia
FILE


धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग हरा।

आमदनी बढ़ाने के नए स्रोतों पर विचार विमर्श हो सकता है। सेहत के सितारे बुलंद रहेंगे। जीवनसाथी के पसंद के मुताबिक वस्त्राभूषण खरीदने में रूचि रहेगी। अचानक ही कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है, खुद ही सावधानी रखे। स्वजनों के मध्य अनावश्यक विवाद न बढ़ाएं, यह सेहत व सम्मान को प्रभावित कर सकता है। गाय को हरा चारा खिलाएं।


webdunia
FILE


मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।

कार्यक्षेत्र में लाभ व सम्मान बढ़ेगा। आपकी तत्परता व योग्यता अधिकारों में वृद्धि दिलाएगी। स्वजनों के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। जीवन साथी के सहयोग से धर्म व शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में वाहन व भवन संदर्भों के विवादों को हल करने में कशमकश करनी पड़ सकती है। विरोधी अदालती विवादों की फाइल पुनः खोल सकते हैं। धर्म स्थलों में पीले रंग की दाल का दान दें।


webdunia
FILE


कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग केसरिया।

जीवन स्तर उच्च व बेहतर होगा। वित्त, बीमा, कला, व प्रबंधन के संबंधित कार्यों की महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। सुन्दर व सुशील जीवनसाथी हमसफर बन जीवन का सूनापन समाप्त करेगा। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। मातृ पक्ष से प्यार व दुलार मिलेगा। तैराकी में लापरवाही से बचें, शत्रु पक्ष पुराने मामलों की फाइल पुनः खोल सकता है।


webdunia
FILE


मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग पीच।

चेहरा हरा-भरा व मनमोहक लगेगा। त्वचा रोगों से छुटकारा मिलेगा। वाहन व भवन खरीदने की तमन्ना पूर्ण होगी। दिनचर्या का कुछ समय अपने लिए भी बचाएं। विवादित संपत्ति के क्रय से बचें। जमीन-जायदाद के मामलों में सीमा विवाद बढ़ सकते हैं, जिन्हें आप विवेकपूर्वक हल करने में सफल रहेंगे। पक्षियों को हरी मूंग खिलाएं। प्रेम संबंधो में ऐसा कदम न उठाएं जो परेशानी का कारण बनें। अचानक ही कोई यात्रा हो सकती हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi