Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (21 से 28 फरवरी 2016)

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (21 से 28 फरवरी 2016)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां


 

मेष 
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग पीला।
 
इस सप्ताह की शुरुआत शुभ कार्यों से होगी। शैक्षिक व आर्थिक विकास की ओर दौड़ेंगे। कार्यक्षेत्रों की रुकावटों का अंत होगा। कारोबार बढ़ाने की कोई नई तरकीब ढूढ़ निकालेंगे, किंतु प्रतिस्पर्धी को पछाड़ने में अभी कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। कोई जाना-पहचाना व्यक्ति भू-जायदाद के संदर्भों में अतिक्रमण बढ़ा सकता है।
 
 
webdunia


 


वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
राजनीतिक, प्रशासनिक व सामाजिक क्षेत्रों में किसी महत्वपूर्ण पद हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। मातृ व पितृपक्ष को आपके कार्य व व्यवहार से प्रसन्नता होगी। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। निकट रिश्ते में किसी की सेहत से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं, सावधानी रखें। यात्रा व तैराकी संदर्भों में लापरवाही से बचें। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 
webdunia

 


मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
सेहत के सितारे बुलंद रहेंगे। यदि कोई पीड़ा है तो वह समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति व तबादले के योग रहेंगे। विदेश संदर्भों में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। यह समय स्वजनों से मिल-जुलकर चलने का है। संतान पक्ष की शैक्षिक दाखिले की चिंताएं हो सकती हैं। यात्रा व जायदाद संदर्भों में कानूनी पेंच फंस सकते हैं, सावधानी अपेक्षित रहेगी।
 
 
webdunia


 

कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग भूरा। 
 
स्वजनों की प्रगति का समाचार प्राप्त होगा। आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, किंतु धनार्जन के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त करने में अभी थोड़ा वक्त और लग सकता है। लेन-देन के मामलों में विवाद न हो इसलिए महत्वपूर्ण पहलुओं की उपेक्षा से बचें। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य कुछ सुस्त हो सकता है, सावधानी रखें। धर्म स्थलों में चावल व देसी घी का दान दें।
 
 
webdunia

 


सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग मेजेंटा।
 
संतान पक्ष की व्यावसायिक सफलता से प्रसन्नता रहेगी। राजनीतिक व सामाजिक नेतृत्व के कार्यों में अनावश्यक बयानबाजी से बचें। किसी संस्था के मध्य व्यापार के नए संबंध विकसित करने में थोड़ा वक्त और लग सकता है किंतु सफलता आपसे दूर नहीं है। सेहत संदर्भों में उतार-चढ़ाव की आशंका है, उचित खान-पान व विश्राम चक्र को न तोड़ें।
 
 
webdunia

 


कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
इस सप्ताह की शुरुआत से ही व्यावसायिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। तकनीक, कॉमर्स, परिवहन व साहित्य में उच्च सेवाओं के अवसर रहेंगे। सेहत खिली हुई व चुस्त-दुरुस्त रहेगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें। शत्रु पक्ष पुराने मामलों को पुन: हवा दे सकते हैं, संबंधित मामलों में सतर्कता रखें। 
 
 
webdunia

 


तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग क्रिमसन। 
 
उच्च व तकनीक शिक्षा में उन्नति की ओर बढ़ेंगे। व्यापारिक लाभप्रदता बढ़ाने के अनूठे तरीकों पर अमल होगा। निवेश व विदेश संदर्भों में उठा-पटक की आशंका है। कार्य व विश्राम चक्र के अंतर को न तोड़ें, इससे सेहत प्रभावित हो सकती है। यह समय स्वजनों से मिल-जुलकर चलने का है। धर्मस्थलों में 800 ग्राम पीले रंग की दाल दान दें।
 
 
webdunia

 


वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले उन्नत होगी। आपके कार्य की गुणवत्ता को देखते हुए जल्द ही कोई दूसरा अनुबंध प्राप्त होगा, प्रयास करें। निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। स्वजनों के मध्य टकराव की स्थिति हो सकती है। सूझबूझ से चलें, अनावश्यक गुस्से से बचें। भू-जायदाद के संदर्भों में कहीं चूक होने की आशंका है। पक्षियों को दाना डालें।
 
 
webdunia

 


धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग नीला।
 
प्रतियोगी क्षेत्रों में सितारे बुलंदी के संकेत दे रहे हैं, बशर्ते तुलनात्मक अध्ययन में कोताही न करें। किसी बैठक को बुलाने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार कर लें। सेहत संदर्भों में अधिक व्यय की आशंका है। भू-जायदाद के कानूनी मामलों में परेशानियां हो सकती हैं, जो आगामी समय में सामान्य होंगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 
webdunia

 

मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
राजनीति व क्रीड़ा क्षेत्रों में पूरे दमखम से साथ प्रदर्शन करने की कला रहेगी। कारोबार बढ़ाने हेतु मन के मुताबिक माहौल मिलेगा। निवेश व विदेश मामलों में लाभ के योग रहेंगे। प्रेम-संदर्भों में तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है, उत्तेजित होने से बचें। यह समय स्वास्थ्य को संवारने व दिनचर्या को व्यवस्थित करने का है। धर्मस्थल में 7 किस्म की दालें दान दें।
 
 
webdunia

 


कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग सिल्वर।
 
शुभ व मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को चमकाने की चिंताएं हो सकती हैं, जो आगामी समय में हल होंगी। यदि कोई ऋण है तो उसका भुगतान करने में सफल रहेंगे। सेहत उत्तम रहे इसलिए तामसिक आहारों के सेवन से बचें। प्रेम-प्रसंगों में साथी की भावनाओं को समझें, कटु शब्दों के प्रयोग से बचें, यह मनमुटाव की स्थिति दे सकता है।
 
 
webdunia

 

मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
बच्चों के कारण खुशियां रहेंगी। धर्म व शुभ कार्यों में रुझान बढ़ेगा। किसी जरूरतमंद की मदद के योग्य रहेंगे। आर्थिक तरक्की के बंद रास्ते कुछ रुकावट के बाद खुलेंगे। जीवनसाथी से तालमेल व चाहत बढ़ेगी। न्यायिक कार्यों में भागदौड़ बढ़ सकती है, स्थानीय यात्रा व तैराकी में सावधानी अपेक्षित रहेगी। गाय को हरा चारा खिलाएं।

 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi