Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सितंबर 2015 : मासिक भविष्यफल जानिए आचार्य डॉ. संजय से...

हमें फॉलो करें सितंबर 2015 : मासिक भविष्यफल जानिए आचार्य डॉ. संजय से...

आचार्य डॉ. संजय

* कैसा रहेगा सितंबर माह आपके लिए (जानें राशिनुसार भविष्यफल) 

 
मेष : इस माह पुन: कुछ नकारात्मक वातावरण निर्मित होने की संभावनाएं हैं। कार्यों में मनचाही सफलताएं मिलने में संदेह होगा एवं व्यर्थ की चिंताओं से ग्रस्त हो सकते हैं। योजनाएं विफल हो सकती हैं। वाहन से तकलीफ होने की आशंका है। धन को संभालना होगा।
 
 
webdunia


 


वृषभ : चिंताएं खत्म तो नहीं होंगी किंतु मन प्रसन्न रहेगा। किसी बात को लेकर क्लेश होने की संभावनाएं नहीं हैं। परिवार के साथ अचानक कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सम्मान की प्राप्ति होगी। माह के अंत में उत्साह की वृद्धि होगी।
 
 
webdunia


 


मिथुन : यह पिछले माह की अपेक्षा कुछ संभला हुआ होगा एवं कार्यों में धीरे-धीरे सुधार होना संभव हो पाएगा। नई योजनाओं के साथ कार्य करने का मन करेगा। माह के अंत में कुछ ऐसे लोग मिल सकते हैं, जो सहयोग प्रदान करने में सक्षम होंगे। व्यापार के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।
 
 
webdunia


 


कर्क : माह की शुरुआत में संकट से उबरने का मौका मिलेगा एवं तत्पश्चात आपको पूरे समय कोई परेशानी नहीं आएगी। भाग्य का साथ आपको मनचाही वस्तुएं प्रदान करेगा। व्यस्तता बनी रहेगी। इस समय आपकी गुप्त बातों का प्रकट होने का भय भी बना रहेगा। मित्र एवं सहयोगी परेशानी में साथ देंगे एवं अतिरिक्त कार्यों को करने में सक्षम होंगे। नए मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिलेगी। ख्यातिप्राप्त लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा।
 
 
webdunia


 


सिंह : सर्वोच्च ज्ञान एवं साहस का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, किंतु यह केवल आत्मसंतुष्टि ही प्रदान करेगा। विवादपूर्ण मसलों से अपने को दूर करने में सफल होंगे। आधुनिक सुखों को प्राप्त करने की इच्छा होगी। परिवार में खुशियोंभरा वातावरण रहेगा।
 

 
webdunia


 


कन्या : माहौल पक्ष का रहेगा एवं अचानक धनलाभ का योग है। स्वयं के कार्य के प्रति लगन रहेगी। माह के मध्य में अज्ञात भय व चिंता हो सकती है। बहकावे से दूर रहें। माह के अंत में परिवार के साथ भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा। माह के अंतिम तीन दिनों में जीवनसाथी से दूर रहना पड़ सकता है।
 
 
webdunia


 


तुला : संपत्तियों से संबंधित विवादों का निराकरण आपके पक्ष में होना संभव है। अनपेक्षित मेहमानों के आने से परेशानियां हो सकती हैं। किसी बात पर अपमान भी हो सकता है अत: स्वभाव शांत रखें। विरोधियों पर नियंत्रण रखने में सफल होंगे एवं माह के अंत तक विजय आपकी ही होगी। गुप्त बातों को किसी पर प्रकट नहीं करें।
 
 
webdunia


 


वृश्चिक : शुरुआती दिनों में कार्य में नई परेशानी आ सकती है, किंतु आगे ये समस्याएं समाप्त होती जाएंगी। आपकी निष्क्रियता से विरोधियों को हावी होने का मौका मिल सकता है अत: सचेत रहें एवं हर कार्य पर नजर बनाए रखें। सहयोगियों को आपसे शिकायत हो सकती है। माह के अंत में मामलों को संभालने में सफल होंगे।
 
 
webdunia


 


धनु : यह महीना आपके लिए सुखदायक रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। ऑफिस व कार्यस्थल पर वरिष्ठ लोग आपके पक्ष में रहेंगे। आर्थिक मामलों में भी पूर्व से बेहतर स्थिति रहेगी एवं निर्माण संबंधी कार्य हो सकते हैं। अनपेक्षित रूप से कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहे हैं।
 
 
webdunia


 


मकर : संतान से सुख प्राप्त होगा एवं कार्यक्षेत्र का विकास होगा। माह के मध्य में विचलित करने वाली घटना हो सकती है एवं उत्साह में कमी आएगी। किसी अव्यावहारिक घटना से मन अशांत हो सकता है। महीने के अंत में स्थितियां सुधरेंगी एवं मानसिक शांति का अनुभव होगा।
 

 
webdunia


 


कुंभ : ये माह में तरक्की देने वाला होगा, नियमित रूप से सफलता प्राप्त होगी। समाज में आपके विरुद्ध विचलित करने वाली चर्चाएं भी हो सकती हैं। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार करने में भी सफल होंगे एवं नौकरी में उन्नति के साथ कार्य परिवर्तन हो सकता है। 
 
 
webdunia


 


मीन : आत्मविश्वास बना रहेगा एवं बिगड़ते मामलों को स्वयं के दम पर संभालने की क्षमता विकसित होगी। उपेक्षा एवं विरोध करने वालों में भी आपका वर्चस्व बनेगा। अत्याधुनिक साधनों को अपनाने की प्रबल इच्छा होगी एवं उसको जुटाने के प्रयास भी सफल होंगे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi