Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अगस्त में राशियों के फलादेश

हमें फॉलो करें अगस्त में राशियों के फलादेश
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

ND

मेष- शारीरिक सुख रहेगा, आर्थिक लाभ, यात्रा शुभ और मनोरंजक रहेगी। विरोधी पराजित होंगे

वृषभ- आर्थिक लाभ मिलेगा। भातृकष्ट, विद्यार्थी को विद्या बाधा, दाम्पत्य में कष्ट के योग, व्यापार में लाभ मिलेगा, शरीर सुख रहेगा

मिथुन- शारीरिक सुख रहेगा। वाहन से भय है। माता-पिता को कष्ट का योग। कृषक को कृषि लाभ और व्यापारी को व्यापार से लाभ मिलेगा। स्वयं को अगस्त अंत तक उदर विकार की आशंका बनती है

कर्क- शारीरिक और आर्थिक कष्ट, पत्नी पीड़ा रहेगी। भ्राता पीड़ा और कृषक को कृषि लाभ, सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी

सिंह- नेत्र पीड़ा न्यायिक प्रकरण में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी को विद्योन्नति, शारीरिक, आर्थिक कष्ट

कन्या- व्यापार में ‍लाभ मिलेगा। शारीरिक व आर्थिक कष्ट, संतान सुख, नि:संतान के संतान योग बनेंगे। वाहन सुख मिलेगा

तुला- रिश्तेदारों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। शारीरिक लाभ, आर्थिक लाभ, अकारण खर्च से पीड़ा और कृषि लाभ मिलेगा

वृश्चिक- निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न होगी, परंतु प्रभाव वाले कार्य होंगे। नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक सुख प्राप्त होगा। भ्राता सुख

धनु- पत्नी पीड़ा, शारीरिक सुख से आर्थिक कष्ट के योग, पारिवारिक कलह और माता-पिता को कष्ट

मकर- शारीरिक और ‍आर्थिक चिंता, पत्नी पीड़ा, रिश्तेदार से कलह और कार्य बाधायुक्त होंगे। दाम्पत्य जीवन में कटुता आएगी

कुंभ- विरोधी पराजित होंगे। दुर्घटना की आशंका। कृषि लाभ मिलेगा। अपव्यय होगा। पत्नी और बच्चों को पीड़ा।

मीन- शारीरिक सुख, आर्थिक सुख; सुख-साधनों की पूर्ति होगी। व्यापार में लाभ ‍भी मिलेगा। बेरोजगारों को नौकरी के योग। दाम्पत्य कष्ट।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi