Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अप्रैल 09 : द्वादश रा‍शियों का फलादेश

हमें फॉलो करें अप्रैल 09 : द्वादश रा‍शियों का फलादेश
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

मेष : (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह विरोधी पर विजय प्राप्त करने वाला रहेगा एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। धन प्राप्ति के योग एवं लाभ मिलेगा।

ND
वृषभ : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, तो)
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह आत्मबल की वृद्धि वाला रहेगा। व्यर्थ खर्च होगा। इस माह यात्रा में भी आपका अनावश्यक खर्च होगा। मानसिक अशांति का माह रहेगा। आप व्‍यर्थ वाद-विवाद से बचें। व्यापारी अधिक पूँजी न लगाएँ।

मिथुन : (का, की, कु, ध, ड, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह हर्ष वाला रहेगा, स्त्री सुख मिलेगा। आपके कल्याण के लिए दुखियों के प्रति परोपकार की भावना उत्पन्न होगी। व्यापार से लाभ मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातक के लिए यह माह रोग वृद्धि कर सकता है। आप ऋण सोच-समझकर लें। ऋण में वृद्धि के योग हैं। व्यर्थ का मानसिक तनाव न लें, हानि हो सकती है। इस योग के बावजूद कुछ सफलता के योग हैं।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टो, टी, टु, टे)
सिंह राशि वाले जातक इस माह संयम से काम लें। लाभ होगा व सहयोग मिलेगा। अकारण क्रोध पर नियंत्रण रखें, अपव्यय होने के योग हैं। मित्रों से वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। व्यापारी को लाभ मिलेगा। स्वयं का स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पु, पे, पो, ष, ण, ढ)
कन्या राशि वालों के लिए यहाँ मांगलिक कार्य होंगे परंतु परिवार से असहयोग के योग हैं। कार्य में बाधा आ सकती है। सोचकर कार्य करें। वाहन से संबंधित बाधा रहेगी एवं चिंता बनी रहेगी। कृपालु व्यक्ति सफलता प्राप्त करेगा।

webdunia
ND
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले जातकों के लिए इस माह वाद-विवाद के योग हैं। इस माह खर्च अधिक होगा। प‍त्नी से कलह के योग हैं। आपसी तालमेल से काम लें। आप इस माह आराम करने के लिए समय निकाल सकेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। यात्रा में वाद-विवाद के योग बनते हैं।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह सुख प्राप्ति के साथ यश दिलाने वाला रहेगा। समाज में सम्मान प्राप्त होगा, पुराने दोस्त से मिलन होगा, शत्रु पराजित होंगे। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले जातकों के इस माह बिगड़े कार्य सुधरने के योग हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। आपको इस माह उन्नति के योग हैं। नौकरी वालों के प्रमोशन होंगे परंतु परिवार में कष्ट के कारण आपको मानसिक ‍अशांति रहेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों को इस माह जमीन-जायदाद लेने के योग हैं, जिनके पास है उनकी जायदाद में वृद्धि होगी जिससे चिंता का निवारण होगा। शरीर का पूर्ण ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट के योग हैं।

कुंभ : (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले जातकों को इस माह व्यापार से अल्प बचत होगी। ऋण से कष्ट बना रहेगा, अधिक खर्च होगा। मानसिक क्लेश रहेगा। इस माह आपको वाहन प्राप्ति के योग हैं। नौकरी वालों के लिए सामान्य रहेगा।

मीन : (दी, दू, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातकों को इस माह चापलूस व्यक्ति से दूर रहना चाहिए, नुकसान हो सकता है। मांगलिक कार्य होंगे। इसी के साथ वाद-विवाद के योग हैं। इस माह आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। सम्मान में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा सुखमय होगी।

विशेष : कर्म एवं आपकी अच्छी सोच आपके भाग्य को बदल देते हैं। अत: कर्म एवं सोच (विचार) पर विशेष ध्यान दें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi