Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैसे होते हैं मकर राशि के जातक

सहनशील होती हैं स्त्रियाँ

हमें फॉलो करें कैसे होते हैं मकर राशि के जातक

भारती पंडित

ND

मकर राशि शनि की राशि है। इस राशि के जातकों का स्वभाव थोडा सा सेल्फिश, गुस्सैल और अहंकारी होता है। यह अहंकार भी ऐसा होता कि कुछ न आते हुए भी व्यक्ति बहुत आने के मद में रहता है। हालाँकि इस राशि के व्यक्ति इलेक्ट्रोनिक्स गजेट्स के उपयोग में बड़े माहिर होते हैं और इस क्षेत्र में काम करे तो बहुत कुछ हासिल कर सकते है।

मगर शनि के कारण इनका स्वभाव आलसी भी हो जाता है।यदि होरोस्कोप में शनि की स्थिति खराब हो तो शनि आलस के कारण इनकी उन्नति नहीं होने देता मगर यदि शनि बहुत अच्छा है तो इन्हें 36 वें वर्ष के बाद सफलता मिलती ही है। ये व्यक्ति गंभीर और सहनशील होते है मगर मन के विरुद्ध कुछ भी होने पर निराशा इन्हें जल्दी घेरती है।

पुरुष : मकर राशि के पुरुष महत्वाकांक्षी तो होते है मगर अपने प्रयासों को गलत निर्णय और अहंकार के चलते सही दिशा नहीं दे पाते फलस्वरूप जीवन की घड़ी देर से ही चालू हो पाती है। 32 से 36 वर्ष के बाद जीवन में स्टेबिलिटी आती है। अपनी पत्नी से इनकी अपेक्षाए बढ़ी-चढी रहती है और इसी के चलते खट-पट बनी रहती है। ये पैसा संभलकर खर्च करते है। परिवार के प्रति बहुत पजेसिव होते हैं।

webdunia
ND

स्त्रियाँ : मकर राशि की स्त्रिया बड़ी सहनशील होती है, पति और बच्चों से बहुत लगाव रहता है। स्वाभिमानी भी होती है। भौतिकता का आकर्षण भी होता है मगर पति के साथ स्थिति में गुजारा करने की ताकत रहती है।

बच्चे : मकर राशि के बच्चे अक्सर पढाई में पीछे ही रहते है। इन्हें पुरस्कार-प्रसिद्धि का कोई आकर्षण नहीं रहता है। मशीनों में और तोड़-फोड़ में रूचि रहती है। लग्न या अन्य ग्रहों की पोजीशन अच्छी रहने पर ही पढाई में सही काम कर पाते है।

मकर राशि वालों को शनि के मन्त्रों का जाप करना चाहिए। शनि कमजोर होने पर उसका दान करना चाहिए। चन्द्र को भी प्रबल बनाने का प्रयास करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi