Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैसे होते हैं मेष राशि के जातक

अहंकारी व गुस्सैल होते है पुरुष

हमें फॉलो करें कैसे होते हैं मेष राशि के जातक

भारती पंडित

ND

विविध लग्नों के बारे में हम जान चुके हैं। आइए अब जानें विविध राशियों के पुरुष, स्त्री व बच्चों का स्वभाव इस श्रृंखला में पहली राशि है मेष -

मेष राशि अग्नितत्व की, मंगल के स्वामित्व की राशि है। स्वतंत्रता व अति विश्वास इस राशि की पहचान है। धैर्य, साहस, पराक्रम व रिस्क लेना इनकी आदत होती है। 'ईगो' ऊँचा होता है।

webdunia
ND
पुरुष : इस राशि के पुरुष अहंकारी होते हैं। अपनी गलती मानना इनके स्वभाव में नहीं होता। उदार होते हैं और स्तुति प्रिय भी होते हैं। सेना, पुलिस में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। रक्तचाप व पित्त विकारों से ग्रस्त हो सकते हैं। 'पत्नी सेवा में हाजिर रहे' इस वृत्ति के होते हैं। हुकूमत करना इन्हें पसंद है और 'नहीं' सुनना सख्‍त नापसंद। अनुशासन कमाल का होता है।

webdunia
ND
स्त्री : मेष राशि के सामान्य गुण धर्म इन पर भी लागू होते हैं। घर के निर्णय स्वयं लेना, पति को अपने अनुसार चलाना इन्हें पसंद होता है। काफी 'पजेसिव्ह' भी होती हैं। घर का रखरखाव उत्तम तरीके से करती हैं। धनार्जन में भी रूचि होती है। अच्छा खाने-पहनने की शौकीन होती हैं। गुस्सैल भी होती हैं।

बच्चे : इस राशि के बच्चे उद्दंड, चंचल, खिलाड़ी होते हैं। एक स्थान पर शांति से बैठना उनके स्वभाव में नहीं होता। ये अक्सर गिरते-पड़ते व चोटग्रस्त होते रहते हैं। इन्हें सिर की चोट से बचाना चा‍हिए और अनुशासन में रखना चाहिए। इनकी बुद्धि व आकलन शक्ति तेज होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi