Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैसे होते हैं सिंह राशि के जातक

सिंह राशि की स्त्रियाँ आत्मविश्वासी होती है

हमें फॉलो करें कैसे होते हैं सिंह राशि के जातक

भारती पंडित

ND
सिंह राशि अग्नि तत्व की राशि है। इसका स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातक जिस क्षेत्र में रहते हैं, अपना प्रभाव व वर्चस्व कायम
रखते हैं। इनकी इच्छाशक्ति एवं आत्मविश्वास बहुत प्रबल होता है जिससे वे कम योग्यता होने पर भी उच्च पदों पर आसीन हो जाते हैं

पुरुष : ये व्यक्ति अहंकारी होते हैं। शासन करने की वृत्ति जन्मजात होती है। किसी का विरोध इन्हें सहन नहीं होता। अपने रास्ते में
आने वाले हर संकट को दूरी करने का साहस इनमें होता है। इनकी सर्वत्र पूछपरख हो ऐसी इच्छा सदैव रहती है। लोगों की मदद उदार
वृत्ति से करते हैं, मगर उसका अहसान भी दिखाते हैं। आवाज तीखी व वाणी प्रखर होती है

स्त्री : सिंह राशि की स्त्रियाँ अपने जीवनसाथी के लिए सर्वस्व लुटाने को तैयार रहती हैं। ये भी आत्मविश्वासी व साहसी होती है।
घर-बाहर दोनों जिम्मेदारियाँ तत्पर होकर सम्हालती हैं। समाज में स्थान बनाती हैं

बच्चे : सिंह राशि के बच्चे उदार मन के व स्नेहिल होते हैं। मित्रों का साथ लेना व नए मित्र बनाना इनका शौक होता है। बुद्धि प्रखर
होती है

विशेष : इस राशि के सभी व्यक्तियों को रक्त विकार पित्त विकार व हृदय रोग से सावधानी रखनी चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi