Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जनवरी-2009 में द्वादश राशियों का फलादेश

हमें फॉलो करें जनवरी-2009 में द्वादश राशियों का फलादेश
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

WD

मेष : (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वाले जातकों के लिए जनवरी 09 में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। शारीरिक सुख सामान्य रहेगा। पारिवारिक कष्ट रहेगा। विशेषकर भाई को कष्ट रहेगा। कार्य सोच-सोचकर करें। बाधाएँ आएँगी।

वृषभ : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे)
वृषभ राशि वाले जातकों को इस माह वाहन से सावधानी रखना होगी। चोट की आशंका बनती है। व्यापारिक बंधुओं को व्यापारिक लाभ मिलेगा। कृषक लाभान्वित होंगे। शारीरिक सुख सामान्य रहेगा। परिवार को कष्ट रहेगा।

मिथुन : (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों को इस माह शारीरिक सुख रहेगा, परंतु आर्थिक कष्ट से यह माह गुजरेगा। परिवार में कष्ट रहेगा। पत्नी को परेशानी। नौकरी वालों के लिए लाभप्रद महीना रहेगा। व्यापारी बंधुओं को लाभ मिलेगा। बेरोजगार वालों को रोजगार के योग बनेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह शारीरिक कष्ट वाला रहेगा। इसके साथ ही आर्थिक कष्ट भी रहेगा। पारिवारिक कष्ट में पत्नी पीड़ा रहेगी। कोर्ट से संबंधित मामलों में विजय प्राप्त होगी। बेरोजगार को नौकरी प्राप्त होगी। नौकरीवालों को लाभ मिलेगा। व्यापारी बंधुओं को प्रसन्नता रहेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टो, टी, टु, टे)
सिंह राशि वाले जातकों विशेषकर व्यापारी बंधुओं के लिए यह माह लाभप्रद रहेगा। अपनी संगति का ध्यान रखें। मित्रों से मतभेद होने की आशंका बनती है। आर्थिक कष्ट से आप गुजरेंगे। विद्यार्थी को विद्या में बाधा आएगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पु, ष, ण, ढ, पे, पो)
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह शारीरिक सुख वाला रहेगा। परिवार में कलह की आशंका बनती है। शांति के प्रयास करें। माता-पिता को कष्ट रहेगा। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। कृषकवर्ग के लिए माह लाभप्रद रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तु, ते)
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक लाभ वाला रहेगा। शारीरिक कष्ट रहेगा, साथ ही लाभ भी मिलेगा। संतान की उन्नति होगी। नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। विशेषकर माता-पिता और भाई को कष्ट रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह भाई-बहनों के सुख वाला रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। व्यापारी बंधुओं और नौकरी वालों को इस माह लाभ मिलेगा, परंतु आर्थिक कष्ट रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले जातकों विशेषकर व्यापारिक बंधुओं के लिए यह माह लाभप्रद रहेगा। शरीर संबंधी चिंता बनी रहेगी। परिवार को लेकर भी चिंता रहेगी। विशेषकर भाई का ध्यान रखें। आर्थिक कष्ट रहेगा।

मकर : (थो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले जातकों विशेषकर नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह माह लाभ वाला रहेगा। व्यापारिक बंधु लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक कष्ट से गुजरेंगे। विशेषकर पत्नी पीड़ा रहेगी। स्वयं के शरीर का भी ध्यान रखें।

कुंभ : (गु, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों के लिए यह माह शारीरिक सुख वाला रहेगा। व्यापारी की व्यापार संबंधी यात्रा होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पत्नी को पीड़ा रहेगी। पारिवारिक सदस्यों पर विशेष ध्यान रखें।

मीन : (दी, इ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची, थ)
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक लाभ वाला रहेगा। साथ ही शारीरिक लाभ ‍भी प्राप्त होगा। आपके विरोधी आपसे पराजित होंगे। संतान और माता-पिता को कष्ट रहेगा। संतान की संगति का ध्यान रखें। इति शुभम।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi