Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नवंबर में द्वादश राशियों का फलादेश

हमें फॉलो करें नवंबर में द्वादश राशियों का फलादेश
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

ND

मेष- (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपको शारीरिक सुख रहेगा, परंतु नवंबर माह में आपकी माता को कष्ट रहेगा। इस कारण आप परेशान रहेंगे। कृषक के लिए यह माह मध्यम रहेगा। व्यापारी की स्थिति में थोड़ा सुधार नजर आएगा। मध्यम व्यापारी के लिए महीना लाभप्रद रहेगा। नवंबर मध्य में वाहन दुर्घटना हो सकती है। अत: लंबी यात्रा स्वयं के वाहन से न करें। संतान पीड़ा भी हो सकती है। आर्थिक लाभ मिलेगा। परंतु यह माह सुखाभाव में व्यतीत होगा।

वृषभ- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे)
नवंबर माह में आपको विरोधी से कष्ट रहेगा। मानसिक कष्ट बना रहेगा, परंतु आपको सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। परिवार में पत्नी को पीड़ा रहेगी। बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। नौकरी वाले को पदोन्नति मिलेगी। आपका यह महीना आर्थिक सुख वाला रहेगा। शारीरिक सुख रहेगा।

मिथुन- (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा)
न्यायालय में लंबित प्रकरण में विजय प्राप्त होगी। विरोधी पराजित होंगे। व्यापारियों और कृषकों के लिए महीना लाभप्रद रहेगा। गृहस्थ जीवन अच्छा व्यतीत होगा। परिवार में भाई को कष्ट रहेगा। इस वजह से सभी परेशान रहेंगे। विशेषकर इस माह आर्थिक कष्ट रहेगा।

कर्क- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
इस माह छोटी सी बात से आपके दाम्पत्य जीवन में कटुता आ सकती है। विद्यार्थी को विद्या अध्ययन में रुकावट आएगी। अत: पूर्व प्रयास करें। आप संतान कष्ट से परेशान रह सकते हैं। इसी माह पत्नी पीड़ा भी रहेगी। अपना और अपने परिवार को विशेष ध्यान रखें।

सिंह- (मा, मी, मू, मे, मो, टो, टी, टु, टे)
नवंबर माह आपके लिए आर्थिक चिंता वाला रहेगा, पारिवारिक कष्ट रहेगा। विशेषकर भाई का ध्यान रखें। माह कष्टप्रद रहेगा। नि:संतान दंपति के लिए संतान सुख वाला संदेश मिलेगा एवं इसी माह प्रगतिशील कार्य से आप प्रसन्न रहेंगे। परंतु सबकुछ होते हुए भी मानसिक चिंता रहेगी।

कन्या- (टो, पा, पी, पु, ष, ण, ढ, पे, पो)
नवंबर माह आपके लिए शारीरिक कष्ट वाला रहेगा एवं आर्थिक तंगी से गुजरेगा। व्यापा‍री बंधुओं के लिए लाभप्रद रहेगा। कृषि वालों के लिए मध्यम। पुत्र (संतान) के शुभ समाचार से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक कष्ट रहेगा।

तुला- (श, री, रू, रे, रो, ता, ती, तु, ते)
शारीरिक कष्ट रहेगा। विशेषकर आँखों की पीड़ा से दु:खी रहेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। यह माह आपको भाग्योन्नति देगा। स्वजनों के कष्ट के समाचार मिलेंगे, जिससे आप चिंतित हो सकते हैं।

वृश्चिक- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नवंबर माह आपके लिए आर्थिक लाभ वाला रहेगा, परंतु शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान रहेंगे। निर्माण कार्य इस माह शुरू नहीं करें, रुकावट आएगी। भाई को कष्ट रहेगा। व्यापा‍री बंधुओं के लिए यह माह लाभप्रद रहेगा।

धनु- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नवंबर माह आपके लिए आर्थिक कष्ट वाला रहेगा। अन्य कारणों से मानसिक चिंता बनी रहेगी। नेत्र पीड़ा से परेशान रहेंगे। व्यापारी बंधुओं के लिए यह माह मध्यम रहेगा। विद्यार्थी के लिए शुभ संदेश मिलेगा और विद्या में उन्नति होगी।

मकर- (थो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
यह माह बेरोजगारों के लिए शुभ रहेगा। नौकरी मिलेगी। व्यापारी के लिए लाभवाला रहेगा। पारिवारिक कलह होने की आशंका बनती है। पत्नी पीड़ा से परेशानी। स्वयं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट रहेगा।

कुंभ- (गु, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा)
यह माह शारीरिक सुख में व्यतीत होगा। कोर्ट-कचहरी वाला मामला विजय में बदलेगा। स्वजन, बंधु के कष्ट से आप विचलित हो सकते हैं। आर्थिक कष्ट रहेगा, परंतु व्यापार के लिए लाभप्रद रहेगा।

मीन- (दी, इ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची, थ)
नवंबर माह आपके लिए शारीरिक और आर्थिक लाभ वाला रहेगा। आपके विरोधी आपसे पराजित होंगे। विद्यार्थी वर्ग को इस माह बाधा आ सकती है। निर्माण कार्य में तकलीफ आएगी। व्यापारी बंधुओं को लाभ मिलेगा। कृषक बंधुओं के लिए यह माह ठीक रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi