Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (11 से 17 अप्रैल 2010)

मेष : पारिवारिक जीवन में खुशियाँ रहेगी

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (11 से 17 अप्रैल 2010)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

WD

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग भूरा
पारिवारिक जीवन में खुशियाँ रहेगी। संतान पक्ष के वैवाहिक संदर्भों में कामयाबी मिलेगी। कारोबार को बढ़ाने की कोशिशें आंशिक रूप से सफल होंगी। किन्तु उच्च मुकाम हासिल करने के लिए ठोस प्रयास जारी रखने होंगे। पूँजी व निवेश संदर्भों में परिपक्वता से विचार कर ही कोई कदम उठाएँ, अन्यथा हानि हो सकती है। स्नेही मित्रों से मिलकर बीते दिनों की यादें ताजा होंगी। गाय को भीगा हुआ बाजरा व 200 ग्राम गुड़ खिलाएँ।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग पीच।
स्वजनों के मध्य खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। शुभ व माँगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। सामाजिक संदर्भों में बड़े-बुजुर्गों की सलाह लाभकारी रहेगी। भवन निर्माण व वाहन खरीदने में माता-पिता से धन लाभ के योग रहेंगे। शिक्षा व व्यवसाय के क्षेत्रों मे भागदौड़ बढ़ सकती है, जो आगामी समय में सामान्य होगी। स्वास्थ्य चुस्त-दुरूस्त रहे, इसलिए तामसिक आहारों के सेवन से बचें। क्षेत्रीय यात्राओं में लापरवाही न करें।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग भूरा
कार्य के प्रति लगन व संतुलित श्रम करने की प्रवृत्ति से जहाँ शरीर खिला हुआ व चुस्त रहेगा। वहीं अपेक्षित लक्ष्य भी प्राप्त होगा। धन निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे। संतान पक्ष को उच्च व व्यावसायिक शिक्षा की ओर प्रेरित करने में रूचि रहेगी। सप्ताहांत में शत्रु पक्ष किसी पुराने मामलें को हवा दें, उल्टे आपको ही जिम्मेदार ठहरा सकता है। किन्तु आगामी समय में समकक्ष व्यक्ति के सहयोग से उसे सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग ऑरेंज
webdunia
ND
व्यापार-व्यवसाय तेज करने के प्रयास इस सप्ताह की शुरूआती दौर से अपना असर दिखाएँगे। आजीविका के साधनों में चल-रह उतार-चढ़ाव समाप्त होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। पारिवारिक जीवन में महत्वपूर्ण मुद्दों पर मनमर्जी से निर्णय न लें, स्वजनों की भावनाओं को समझें। पर्वतीय व रमणिक प्रदेशों की यात्रा में लापरवाही से बचें। पक्षियों को दाना डालें।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग मर्जेंटा
संबंधित निजी व सरकारी सेवाओं में अच्छे प्रदर्शन का सम्मान मिलेगा। कार्य व जिम्मेदारियों का भार रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बढे़गी। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। किन्तु छोटी-छोटी बातों को स्वाभिमान का विषय न बनाएँ। बड़ी पूँजी के लेन-देन में कहीं चूक होने की आशंका है, इसलिए संबंधित पक्ष से आवश्यक दस्तावेजों में हस्ताक्षर लें। धर्मस्थलों में 800 ग्राम पीली दाल दान दें व पक्षियों को दाना डालें।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग सफेद
इस सप्ताह पिछले दिनों से लंबित व्यापारिक वार्ता की ठोस पहल होगी। आपकी कार्यशैली व वाकपटुता लोगों को प्रभावित करेगी। धन लाभ के बंद रास्ते खुलेंगे। किन्तु अभी स्थायी प्रयास जारी रखने होंगे। तकनीकी व साहित्य क्षेत्रों की निपुणता में कुछ वक्त लगेगा। विदेश संदर्भों मे अचानक ही कोई प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। ससुराल व मातृ पक्ष से तनाव उभर सकते हैं, क्रोध से बचें। सुबह स्नान के बाद पीपल को पानी दें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
webdunia
ND
सेहत खिली हुई व उत्तम रहेगी। कार्य क्षमताओं में इजाफा होगा। पिछले दिनों से लंबित कार्यों को पूर्ण में प्रगति होगी। माता-पिता व बंधु पक्ष को आपसे प्रसन्नता प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्रों में समस्याओं को हल करने की गुणवत्ता में निखार आएगा। सप्ताह के द्वितीय भाग में खर्च की अधिकता महसूस होगी। प्रेम संबंधों में विचारों का आदान-प्रदान बढ़ेगा। उच्च तकनीकी शिक्षा में दक्षता प्राप्त करने में कुछ वक्त और लग सकता है।


वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग लेमन
पारिवारिक जीवन में खुशियाँ रहेगी। संतान पक्ष और विदेश‍ी संदर्भों से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। निजी व सरकारी सेवाओं में प्रवेश हेतु प्रयास करने होंगे। औद्योगिक प्रगति हेतु प्रबंधन की योग्यता को और निखारना होगा। स्थानीय यात्रा में हड़बडी न करें, महत्वपूर्ण दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने में कहीं चूक होने की आशंका रहेगी।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नेवी ब्ल्यू
जीवन स्तर उच्च व सुखद होगा। अपनों से मिलजुल कर चलने की कला विकसित होगी। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। वाहन व भवन के क्रय-विक्रय में द्विपक्षीय लाभ रहेगा। सूचना प्रौद्योगिकी व प्रबंधन के उज्ज्वल क्षेत्रों में कामयाबी हेतु मन से प्रयास करने होंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग मे सेहत पक्ष कुछ मध्यम हो सकता है। कार्य व विश्राम चक्र के अंतर को बनाएँ रखें। गाय को हरा चारा खिलाएँ व पक्षियों को दाना डालें।

मकर
22 दिसबंर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग पीच
वित्त, बीमा, साहित्य, सैन्य व सुरक्षा के क्षेत्रों में प्रगति की ओर बढ़ेंगे। तकनीकी दक्षता का सम्मान प्राप्त होगा। किंतु उच्च मुकाम हासिल करने में अभी ज्यादा वक्त लग सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। यह समय सेहत को सँवारने का है। कुछ मामलों मे धनाभाव की स्थिति हो सकती है। अनावश्यक व्यय से बचें। धर्म कार्यों में रूचि बढ़ेगी। क्षेत्रीय यात्राओं में लापरवाही न करें।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी
webdunia
ND
इस सप्ताह की शुरूआत से ही कारोबार में तरक्की की ओर दौड़ेंगे। प्रतियोगी व तकनीकी क्षेत्रों की निपुणता का लाभ प्राप्त होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ कार्यक्षमताओं को निखारने के अवसर रहेंगे। संबंधित क्षेत्रों की सफलता से मनोबल उच्च होगा। सप्ताहांत में नजदीकी रिश्ते में स्वास्थ्य की चिंताएँ हो सकती हैं। किसी पर अनावश्यक क्रोध न करें, यह सेहत व सम्मान को खराब कर सकता है। धर्मस्थलों में देशी घी व आटे का दान दें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग सफेद
स्वास्थ्य मामले सुखद व उन्नत रहेंगे। यदि किसी प्रकार की पीड़ा है, तो वह समाप्त होगी। सुव्यवस्थित दिनचर्या का भरपूर लाभ मिलेगा। भवन व वाहन खरीदने की आकांक्षा पूर्ण होगी। पिता से धन लाभ होगा। कला, साहित्य, लेखन व क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की सफलता से मनोबल बढ़ेगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। किसी के कार्यां में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें, यह हानिप्रद हो सकता है। पक्षियों को दाना डालें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi