Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 सितंबर 2010)

वृषभ : खुशी का पैगाम मिलेगा

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 सितंबर 2010)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 3 भाग्यशाली रंग लेमन
स्वास्थ्य मामले खिले हुए उन्नत रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता को सम्मान दे उनके अनुभव का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। निजी व सरकारी क्षेत्रों की सेवाओं के कार्य में ढिलाई बरतने का आरोप लग सकता है। अधीनस्थ कर्मियों को चुस्ती से कार्य करने के निर्देश जारी कर सकते है। कुछ मामलों में वित्तीय अभाव का अनुभव होगा। स्थानीय व दूरस्थ यात्राओं में सावधानी रखें। शत्रु पक्ष अचानक ही विवाद बढ़ा सकते है।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग क्रिमसन।
आर्थिक क्षेत्र में कोई खुशी का पैगाम मिलेगा। अचानक ही कहीं से अपेक्षित लाभ प्राप्त होगा। जीवन स्तर पहले के मुकाबले अधिक अच्छा रहेगा। किसी रूके हुए कार्य के पूर्ण होने से चेहरे पर रौनक आएगी। संतान पक्ष के वैवाहिक चर्चाओं में तेजी से सफलता मिलेगी। सामाजिक व राजनैतिक बयानबाजी पर प्रतिपक्ष पटलवार कर सकता है। जिसका माकूल जवाब शीघ्र देने का प्रयास करेंगे। सेहत मामलें में कुछ नरमी की आशंका है। क्रोध व तामसिक आहारों के सेवन से बचें।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा
इस सप्ताह शैक्षिक व व्यावसायिक तरक्की की ओर दौड़ेंगे। भवन व वाहन की खरीद-विक्री में लाभांश बढ़ेगा। संबंधित क्षेत्रों में कोई लाभकारी अनुबंध प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। निवेश व विदेश संदर्भ में तनाव हो सकते है। यह समय स्वजनों से तालमेल बिठाकर चलने का है। जल्दबाजी व जोश में कोई ऐसा निर्णय न ले, जो हानिप्रद हो। माता-पिता को सम्मान दें। गर्भवती महिलाओं की सेहत का ख्याल रखें। माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली नीला।
फिल्म, कला, शोध, चिकित्सा व तकनीक के कार्यों में प्रगति के रास्ते खुलेंगे। बाजार में नाम व पहचान मिलेगी। ग्राहकों में धीरे-धीरे विश्वास स्थापित होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल रहेगा। शुभ व धर्म कार्यों के आयोजन होंगे। सप्ताहांत में सेहत की चिंताएँ हो सकती है। हल्की कसरत के साथ मन को प्रसन्न रखना हितकरी रहेगा। वित्तीय नुकसान की भरपाई कुछ हद तक होगी। विवादित मुद्देको हल करने के प्रयास रंग लाएँगे।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग क्रीम
प्रशासनिक व राजनैतिक क्षेत्रों में पकड़ बनाने के प्रयास तेज होंगे। जनसमूह को एक मंच के नीचे एकत्रित करने की कला रहेगी। रक्तचाप व नेत्र पीड़ाओं से छुटकारा मिलेगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। कोई लंबी व धार्मिक यात्रा हो सकती है। पिता से धन लाभ प्राप्त करने हेतु व्यवहारों को नर्म कर उन्हें प्रसन्न करने की कला विकसित करनी होगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में कामयाबी के योग रहेंगे। किन्तु तुलनात्मक अध्ययन जारी रखना होगा।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा
निजी व सरकारी क्षेत्रों में अंशकालिक सेवाओं के अवसर प्राप्त होंगे। उच्च व स्थाई सेवाओं हेतु व्यवसायिक योग्यताओं को निखारना होगा। निवास स्थान को नए शिरे से चमकाने की ललक बढ़ेगी। हानिकारक कीड़े-मकोड़ों से घर को महफूज रखने में उपायों पर अमल हो सकता है। यह समय अनावश्यक व्यय से बचने व सेहत को सँवारने का है। बेहतर होगा कि पारिवारिक जीवन में तालमेल बढ़ाएँ, किसी को कटु शब्द न कहें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग आसमानी
webdunia
WD
स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। बशर्ते नियमित दिनचर्या का अतिक्रमण न करें। मन जोश व उत्साह वे पूर्ण रहेगा। सैन्य, सुरक्षा, प्रबंधन, राजनीति के क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना हाथ लग सकती है। अपनी सतर्कता से शत्रुओं के दाँव को उलट सकते है। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। स्वजनों की सेहत को लेकर चिंताएँ हो सकती है। पक्षियों को हरी मूँग की दाल डालें। यात्रा में लापरवाही से बचें।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग सुआपंखी
सेहत संदर्भ में खुशहाली की ओर दौड़ेंगे। मनोबल उच्च होगा। कारोबार बढ़ाने की चर्चाओं में खासी प्रगति होगी। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। लेन-देन के मामलों में फँसी पूँजी पुनः हाथ लगेगी। कार्य क्षेत्र में लोगों से मुखातिब होने के अवसर रहेंगे। सुरक्षा व बचाव के चुनौती भरे कार्यों को अंजाम देने में कशमकश करनी पड़ सकती है। प्रेम प्रसंगों मे दूरियाँ बढ़ सकती है, अनावश्यक विवादों से बचें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग लेमन
अध्यापन, शोध, व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्रों में उन्नति की आहट रहेगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों में प्रबंधन से जुटे कार्यों में भागीदारी रहेगी। किन्तु प्रतिपक्षी पुख्ता इंतजाम न होने का आरोप मढ़ सकता है। कुछ मामलों में नकदी का अभाव हो सकता है। विकल्प के तौर पर दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। स्वजनों के मध्य आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं। प्रेम प्रकरणों में तीखी प्रतिक्रिया से बचे। यात्रा के दौरान अनावश्यक न उलझें।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग भूरा
इस सप्ताह की शुरूआत से ही कारोबार बढ़ाने के मजबूत संबंधों में प्रगति होगी। आशा के अनुकूल शैक्षिक व राजनैतिक सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में हो रही आलोचनाओं का कोई कारगर जवाब ढूँढ़कर प्रतिपक्षी को हैरत में डाल देंगे। वित्तीय उन्नति की रूकावटें धीरे-धीरे कम होंगी। स्वजनों से अनावश्यक विवाद न करें, यह सेहत व सम्मान को ठेस पहुँचा सकता है। ससुराल व मातृ पक्ष से सहयोग मिलेगा। बहते हुए पानी में नारियल बहाएँ।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग मर्जेंटा
आजीविका के क्षेत्रों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। स्वजनों के मध्य बनी सहमति से वैवाहिक संबंधों की मधुर शहनाइयाँ बज उठेंगी। जीवन स्तर उच्च होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में कोई अहम सफलता मिलेगी। बशर्ते प्रयासों को सही दिशा मे जारी रखें। सप्ताहांत में आय के अपेक्षा अधिक व्यय की आशंका है। जो आगामी समय में सामान्य होगी। भू-जायदाद के मामलों रूठे हुए बंधु पक्ष को मनाने की कोशिशें रंग लाएँगी। किसी साख समझौते से विवाद हल होंगे।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा
शैक्षिक व व्यावसायिक ऊँचाइयों को छूने की तमन्ना रहेगी। क्रीड़ा व लेखन प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धी को पिछले पायदान में धकेलने में सफल रहेंगे। बशर्ते प्रयास सधे हुए और सार्थक हो। सप्ताह के मध्य भाग से ही आर्थिक विकास की ओर दौड़ेंगे। अचानक ही किसी रूके हुए कार्य में सफलता मिलेगी। कुछ समय माता-पिता को देकर उनके सेहत और सम्मान को बढ़ाएँगे। पूँजी निवेश में लाभ रहेगा। शुभ व धर्म कार्यों की वृद्धि होगी। पक्षियों को दाना डालें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi