Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (14 से 20 नवंबर 2010)

तुला : कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (14 से 20 नवंबर 2010)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 17 भाग्यशाली रंग हल्का नीला
प्रबंधन, सुरक्षा व चिकित्सीय सेवा में सम्मान रहेगा। आपकी पहचान उभरते हुए व्यक्त्वि के रूप में होगी। स्वजनों से किसी साख मुद्दे पर सहमति बनेगी। भौतिक साधनों में अधिक धन व्यय की संभावना है। सेहत चुस्त-दुरूस्त रहेगी। संयमित दिनचर्या का अलग ही असर दिखेगा। विदेश यात्रा की योजनाओं में फेरबदल करना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद के मामलों में हल निकलने की महती संभावना है।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग बैगनी।
स्वास्थ्य खिला हुआ व तरोताजा रहेगा। साझेदारों के मध्य विवाद बाखूबी हल होंगे। माता-पिता का सहयोग व प्यार बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता से कुंभलाया वित्त प्रबंधन पुनः खिलने के अवसर प्राप्त करेगा। कुछ बातों को लेकर जीवनसाथी से तनाव हो सकते हैं। शुभ व धार्मिक कार्यों के योग रहेंगे। स्थानीय व लंबी यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। आर्थिक लेन देन से पहले दस्तावेजों को भली भाँति जाँच लें, अन्यथा हानि हो सकती है।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग सुनहरा
व्यावसायिक व शैक्षिक योग्यताओं को निखारने में सफलता मिलेगी। फिल्म, तकनीक, गायन व वाक्यपाटुता का सम्मान मिलेगा। स्वस्थ व सुन्दर विचारों का उदय चेहरे को खिलाकर रखेगा। कानूनी विवादों में विजय के प्रबल योग रहेंगे। पिता की इच्छाओं व परिवार की मर्यादाओं का ध्यान रखकर ही कार्य करें। कोई व्यक्ति मित्रता व भरोसे का आडंबर कर निज स्वार्थ हेतु आपको गलत संपत्ति खरीदने के लिए उकसा सकता है, अत: सावधानी रखें।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली क्रिमसन
फिल्म, खेल व राजनैतिक विषयों में राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग व प्यार मिलेगा। पैसे व संपत्ति के लेन-देन में वरिष्ठजनों से परामर्श कर ही कोई कदम उठाएँ। सेहत को सुखद बनाने के प्रयास सफल रहेंगे, कार्य क्षमताएँ बढ़ेंगी। शिक्षा व कारोबार को लेकर लंबी या विदेश यात्रा के योग रहेंगे। पूँजी निवेश व जायदाद मामलों में परेशानियाँ हो सकती है। पक्षियों को दाना डालें।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला
webdunia
ND
निजी व सरकारी क्षेत्रों में उत्तम किन्तु अंशकालिक सेवाओं के अवसर प्राप्त होंगे, स्थाई रोजगार हेतु और प्रयास करने होंगे। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नेतृत्व व प्रबंधन की क्षमताओं में इजाफा होगा। जीवनसाथी से अनावश्यक मतभेद न बढ़ाएँ, छोटी-छोटी बातों में गुस्सा न हो। यह सेहत व सम्मान पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। वित्तीय स्थिति सुदृढ़ व समृद्ध रहेगी। यात्रा के दौरान सुरक्षा पहलुओं की उपेक्षा से बचें।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग पीच
इस सप्ताह रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। निकट संबंधियों से महत्वपूर्ण वार्ता होगी। कहीं न कहीं से धन लाभ अवश्य होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता कायम रखने हेतु कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। मद्यपान व नशीले पदार्थों से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। विदेश व पूँजी निवेश में प्रगति होगी। जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता हेतु प्रयास जारी रखें। यह समय स्वजनों से मिलजुल कर चलने का है। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएँ।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग भूरा।
कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। आय के स्रोतों से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने का सामर्थ्य रहेगा। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भ में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के हस्ताक्षर में कहीं चूक होने की आशंका है। ध्यान देना होगा। निकट रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति उभर सकती है। अनावश्यक क्रोध से बचें। किसी देवस्थल की यात्रा के योग रहेंगे। पक्षियों को दाना डालें।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग सुआपंखी
webdunia
ND
शारीरिक क्षमताओं में मनोनुकूल प्रगति होगी। नेत्र व सिर विकारों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। सप्ताह के मध्य भाग में व्यावसायिक साझेदारी के अवसर रहेंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा कलह समाप्त होगी। गृहस्थ जीवन सुख-समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहेगा। धर्म उद्देश्यों की यात्राएँ हो सकती है। जमीन-जायदाद के लंबित पड़े मामलों को निपटाने में सफलता के संकेत मिलेंगे। किन्तु उत्तेजना व कटु शब्दों से बचना होगा।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग सफेद
तकनीक, साहित्य, कानून, कला के क्षेत्र लाभकारी सिद्ध होंगे। किसी रूके हुए अनुबंध को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आय के स्रोतों की लाभप्रदता बढ़ाने में प्रगति होगी। सुयोग्य व सुन्दर जीवनसाथी आपके जीवन को महकाएगा। लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे। किसी नजदीकी रिश्ते में स्वास्थ्य की चिंताएँ हो सकती हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। पक्षियों को दाना डालें।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग जामुनी
साहित्य व औद्योगिक क्षेत्रों में किस्मत साथ देगी। कारोबार बढ़ाने के नए आयामों पर विचार हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूती की ओर बढे़गी। कार्य क्षेत्र में कर्मियों से अनावश्यक न उलझें, यह आपकी साख को खराब कर सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी खास मुद्दे पर स्वजनों को रिझाने की कशमकश हो सकती है। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भ में लापरवाही से बचें। गाय को हरा चारा खिलाएँ।

webdunia
ND
कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग आसमानी
सेहत के सितारे बुलंद रहेंगे। संयमित दिनचर्या का बढ़िया असर दिखेगा। कार्य क्षेत्र में कोई विशेष उत्तरदायित्व संभालना पड़ सकता है, पदोन्नति के योग विद्यमान रहेंगे। पैतृक संपत्ति में पुनः अधिकार प्राप्त होगा। कुछ मामलों में धनाभाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में मतभेद की स्थिति उभर सकती है। अनावश्यक बातों में उलझने से बचें। लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे। पक्षियों को दाना डालें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग पीच
इस सप्ताह कारोबार को बेहतर बनाने के कारगर उपायों पर अमल हो सकता है। निजी व सरकारी ईकाईयों में मनोनुकूल सेवाओं के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों से उत्तम सहयोग मिलेगा। भू-जायदाद के कानूनी मामलों में विजय के प्रबल योग विद्यमान रहेंगे। निवेश व विदेश संदर्भों में तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। प्रेम संबंधों में मनमुटाव समाप्त करने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। गाय को हरा चारा खिलाएँ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi