Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 दिसंबर 2010)

सिंह : स्वास्थ्य सुखद व उन्नत रहेगा

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 दिसंबर 2010)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 9 भाग्यशाली रंग सफेद
इस सप्ताह व्यापार ही नहीं बल्कि सरकारी कार्यों में भी भाग्य साथ देगा। आत्मसंतोष का स्तर उच्च रहेगा। स्वजनों के मध्य मनमुटाव समाप्त करने की लालसा रहेगी। पूँजी व विदेश संदर्भ में कोई एकतरफा निर्णय न लें, जो कि परेशानियों का कारण बनें। कुछ मामलों में अधिक व्यय की आशंका है, जो आगामी समय में नियंत्रित होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूती की ओर बढ़ेगा।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। शिक्षा व प्रतियोगी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सफलता से मनोबल उच्च होगा। सप्ताहांत में कुछ मामलों में प्रतिकूल स्थितियाँ उभर सकती हैं। भू-संपत्ति क्रय करते समय उसकी वैधता पर विशेष ध्यान रखें। वाहन व पयर्टन के क्षेत्रों में लाभ के रास्ते खुलेंगे। माता-पिता व बंधु पक्ष से मतभेद न हो इसलिए अनावश्यक बातों से बचें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग हरा
आजीविका के क्षेत्रों में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। किसी संस्था के मध्य द्विपक्षीय हितों के साझा समझौतों पर मुहर लग सकती है। वित्त, बीमा, बैंक, वाहन, प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी के संबंधित क्षेत्रों में सफलता व सम्मान की ओर बढ़ेंगे। निकट प्रतिद्वन्दी को मात देने के कारगर प्रयासों पर अमल हो सकता है। निजी रिश्तों के लिहाज से यह समय तनाव भरा हो सकता है। कटु शब्दों व तामसिक आहारों के प्रयोग से बचें। पक्षियों को दाना डालें।

webdunia
ND
कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग सफेद।
कार्य व व्यापार में आ रही अड़चने समाप्ति के संकेत देंगी। व्यावसायिक पक्ष को मजबूत बनाने की कारगर मुहिम छिड़ सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भ में किस्मत साथ देगी। फिल्म, अध्यापन व पैतृक गाँव की अल्पावधि यात्राएँ हो सकती है। किसी निकट व भरोसेमंद व्यक्ति से दूर जाने का दर्द हो सकता है। स्वास्थ्य नर्मी के संकेत देगा। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएँ।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग पीच
स्वास्थ्य सुखद व उन्नत रहेगा। संयमित दिनचर्या का बेहतर लाभ दिखेगा। राजनैतिक व सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। व्यावसायिक क्रियान्वयन में उच्चाधिकारियों से सलाह मश्वरा करें, जिससे आपके निर्णय व योजनाओं पर कोई उंगली न उठाएँ। परिजनों का यथोचित आदर करे, जिससे खुशनुमा वातावरण बना रहें। प्रेम संबंधों में मतभेद गहराने की आशंका है, गुस्से से बचें। धर्म स्थलों में पीली दाल व घी का दान दें।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग गहरा हरा
सैन्य, सुरक्षा, वाहन, पयर्टन, तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में सफलता का सफर जारी रहेगा। योग्यताओं का जल्द ही अच्छा लाभ प्राप्त होगा। किन्तु साझेदारी व अल्पावधि के व्यापारों में लिखित रूप से नियमों का उल्लेख करें, जिससे झगड़ों से बचा जा सके। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। माता-पिता को सम्मान देकर उनके अनुभव का लाभ उठाएँगे। स्थानीय यात्रा व अदालती संदर्भ में भागदौड़ बढ़ सकती है। पक्षियों को दाना डालें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक17, भाग्यशाली रंग भूरा।
कार्य व व्यवसाय में उन्नति के अवसर विद्यमान रहेंगे। संतान को परिणय सूत्रों में पिरोने में आ रही दिक्कतें समाप्त होंगी। वित्तीय स्तर उच्च होगा। लेन-देन के मामलों को तय समय से निपटाने की क्षमता रहेगी। आगामी कार्य योजनाओं को मुस्तैदी से अंजाम देने की ओर बढ़ेंगे। किसी व्यक्ति व संस्था के मध्य चल रहे विवादों को सुलझाने में कुछ वक्त लग सकता है। प्रेम संदर्भ में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी।

webdunia
ND
वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी
क्षेत्रीय बाजार में कारोबार बढ़ाने की मुहिम रंग लाएगी। प्रबंधन, प्रशासन के क्षेत्रों में नाम व सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मियों से मिलजुल कर चलने की क्षमता सराहनीय रहेगी। इस सप्ताह के मध्य में व्यय भार बढ़ने से कुछ मामलों में धनाभाव की स्थिति उभर सकती है। निजी रिश्तों को लेकर मतभेद न हो, इसलिए सार्थक संवाद अपेक्षित रहेगा। सुयोग्य जीवनसाथी आपके जीवन को महकाएगा। यात्रा के दौरान सहयात्री से न उलझें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग ऑरेंज।
स्वास्थ्य खिला हुआ व चुस्त रहेगा। संयमित दिनचर्या का बेहतर असर दिखेगा। ससुराल व पितृ पक्ष से परस्पर मेल-मिलाप सहयोग रहेगा। वाहन, विद्युत उत्पाद व संपत्ति के क्रय-विक्रय में दोहरा लाभ रहेगा। राजनैतिक व प्रशासनिक क्षेत्रों में वर्चस्व की लड़ाई छिड़ सकती है। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भ में कुछ रूकावट के बाद तरक्की होगी। भू-जायदाद के अदालती विवादों में अनुकूल परिणाम आगामी समय में प्राप्त होंगे। बच्चों को गुड की रेवड़ियाँ बाँटे।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग लेमन
माता-पिता आपके व्यवहार व कार्य से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण रहेगा। आपकी विनम्र व हँसमुख मुद्रा लोगों को प्रभावित करेगी। प्रतियोगी व शैक्षिक क्षेत्रों की सफलता हेतु तीव्र किन्तु सार्थक प्रयास करने होंगे। आय के स्रोतों से लाभांश बढ़ाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। निवेश हेतु सूझबूझ से काम लें। प्रेम प्रकरणों में मधुरता व चाहत बढ़ेगी। धर्म स्थलों में चावल व देशी घी का दान दे।

webdunia
ND
कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला
स्थानीय व क्षेत्रीय बाजार में ग्राहकों को लुभाने की मुहिम सफलता के संकेत देगी। एक विश्वसनीय व्यापारी की छवि बनेगी। किन्तु क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्रों में छोटी-छोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत व संबंधों के लिहाज से यह समय कुछ नर्म रहने की आशंका है। उचित खान-पान के साथ ही हल्के योगासनों का क्रम बनाएँ रखें। गरीब कन्या की शादी में स्वर्ण व कपड़ों का दान दें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा
पारिवारिक जीवन में खुशहाली के पल दस्तक देंगे। मांगलिक व धार्मिक कार्यों के आयोजन होंगे। लंबे अन्तराल के बाद पैतृक गाँव जाने की उत्सुकता रहेगी। कार्य व व्यवसाय में किस्मत साथ देगी। व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने की ओर अग्रसर रहेंगे। कहीं न कहीं से धन लाभ प्राप्त होगा। नेत्र व त्वचा संबंधी पीड़ाएँ कम होंगी। यात्रा में सुरक्षा पहलुओं की उपेक्षा न करें। पक्षियों को दाना डालें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi