Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (25 से 1 मई 2010)

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (25 से 1 मई 2010)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग नीला
कार्य क्षेत्र में मनमोहक प्रगति से उल्लास बढ़ेगा। राजनैतिक व सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। पारिवारिक जीवन में कोई नई खुशी प्राप्त होगी। सेहत चुस्त-दुरूस्त रहे, इसलिए जंक फूड्‍स लेने की अपेक्षा अंकुरित अनाज व दूध के सेवन में रूचि बढ़ाएँ। निवेश व लेन-देन में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। आमदनी बढ़ाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। विपरित लोगों को करारा व उपयुक्त जवाब देने की योग्यता रहेगी।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सफेद।
स्वास्थ्य सुखद व उत्तम रहेगा। कार्यों को कुशलतापूर्ण करने का जुनून रहेगा। कारोबार बढ़ाने के नायाब तरीकों को खोज निकालेंगे। स्थानीय बाजार में पैठ बनाने में कुछ वक्त लग सकता है, किन्तु सफलता अवश्य ही मिलेगी। परिवार की रजामंदी से गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेंगे। भवन व नवीन वाहन खरीदने की तमन्ना पूर्ण होगी। विदेश संदर्भों में चिंताएँ हो सकती हैं। गरीब कन्या की शादी में सोने, चाँदी के गहने व कपड़ों का दान दें।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग क्रीम
आजीविका के क्षेत्रों में जल्दी ही कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। राजनैतिक क्षेत्रों मे साख बढ़ेगी। मनोनुकूल परिणाम आपसे दूर नहीं हैं, किन्तु जनभावनाओं के जमीनी सच को समझें। पूँजी निवेश व विदेशी मामलों मे लाभ के योग रहेंगे। घर के बुजुर्ग सदस्यों व बच्चों को थोड़ा वक्त देकर उनका अकेलापन कम करें। प्रेम संदर्भों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। पक्षियों को दाना डालें व मंदिर में घी दान दें।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग हरा।
webdunia
ND
स्वजनों की प्रगति का शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। बशर्ते, सेहतमंद बातों का ख्याल रखें। भू-जायदाद के मामलों में विजय के योग रहेंगे। कानूनी पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। कुछ मामलों में अधिक व्यय की आशंका है। कार्य क्षेत्र में उच्च सफलता हेतु योग्यताओं को निखारना होगा। निवेश करने से पहले कंपनी के कानूनी पहलुओं पर गौर करें, अन्यथा हानि हो सकती है।

सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग बैंगनी
अध्यापन, कला, कानून, तकनीक व प्रशासनिक क्षेत्रों में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बौद्धिक व तकनीकी योग्यता हेतु भव्य स्वागत समारोह में पुरस्कारों से नवाजा जा सकता है। पारिवारिक जीवन के आँगन में खुशी की नन्ही कली खिल उठेगी। माता-पिता व बंधु पक्ष से लगाव बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य भाग में लेन-देन व धन संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं, जिन्हें आप आने वाले समय में हल करने में समर्थ रहेंगे। धर्मस्थलों में पीला कद्दू दान दें।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग सुआपँखी
सूचना प्रौद्योगिकी, कला, फिल्म व गायन से संबंधित कार्यों में किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। आपकी कार्यशैली उच्चाधिकारियों को प्रभावित करेगी। सुख के साधनों में इजाफा होगा। वैवाहिक जीवन के आँगन में खुशियाँ आएँगी। संपत्ति के मालिकाना हक के विवाद गहरा सकते हैं, सूझबूझ व धैर्य से काम लें। माता-पिता की उपेक्षा कर कोई ऐसा निर्णय न लें, जो भविष्य को दुष्प्रभावित करे। पक्षियों को दाना डालें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग कॉफी।
आपकी व्यावसायिक योग्यता रंग लाएगी। कोई उच्च तकनीकी दक्षता हासिल होगी। प्रतियोगी क्षेत्रों की सफलता आपकी मुठ्ठी में हैं, किन्तु तुलनात्मक व नियमित अध्ययन में कोताही न करें। आर्थिक तरक्की की ओर दौड़ेंगे। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। अधिकारियों से तालमेल बढ़ेगा। हल्की कसरत व पौष्टिक आहारों के सेवन में आलस्य न करें, ताकि सेहत सुखद रहे। उत्साह व प्रसन्नता को बनाए रखें, अनावश्यक चिंता से बचें।

वृश्‍चिक
24 अक्टूबर से 22 नवबंर
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग क्रीम
किसी संस्था के मध्य द्विपक्षीय लाभ के सौदों पर मुहर लग सकती है। साझेदारी व हिस्सेदारी के विवाद हल होंगे। किसी प्रतिभावान सज्जन व्यक्ति से भेंट होगी। शारीरिक क्षमताओं में इजाफा होगा, रूके हुए कार्यों को गति देने में सफलता मिलेगी। अलबत्ता पूँजी निवेश व लेन-देन में कुछ परेशानियाँ भी हो सकती हैं। स्वजनों की भावनाओं को समझें, किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएँ जो परेशानी का कारण बनें।

धनु
23 नवबंर से 21 दिसबंर
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग जामुनी
webdunia
ND
शैक्षिक व व्यावसायिक सितारे बुलंदी के संकेत दे रहे हैं। हसीन व सुखद जिन्दगी के रास्ते प्रशस्त होंगे। किसी संस्था के कुशल निर्देशन व प्रबंधन की तारीफ होगी। वाहन व भवन निर्माण में कामयाबी हासिल होगी। निवेश व विदेश संदर्भों में तरक्की का समाचार प्राप्त होगा। किसी अभावग्रस्त व्यक्ति की मदद करेंगे। सप्ताहांत में शत्रु पक्ष भू-अतिक्रमण व कानून के मामलों में परेशानियाँ दे सकता है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

मकर
22 दिसबंर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग कॉफी
इस सप्ताह के शुरूआती दौर से ही कारोबार को बढ़ाने में सफलता मिलेगी। उच्च तकनीकी शिक्षा के क्षेत्रों में रूझान बढ़ेगा। स्वजनों के प्रति सम्मान और मेलमिलाप की योग्यता से पारिवारिक प्रसन्नता बढ़ेगी। जीवन में सुख-शांति व अमन चैन रहेगा। सरकारी कार्यों में थोड़ा वक्त लग सकता है। धन निवेश करने से पहले कंपनी की वैधता को जाँच लें। भू-जायदाद व अदालती मामलों में विरोधी पक्ष उलझाने की कोशिश करेंगे।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग ग्रे
webdunia
ND
स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। आत्मविश्वास व बौद्धिक क्षमताओं में इजाफा होगा। आपका कार्य व व्यवहार अनुकरणीय रहेगा। माता-पिता व बंधु पक्ष से तालमेल बढ़ेगा। कोई योग्य व सुशील जीवनसाथी जीवन को सँवारेगा। संबंधित स्रोतों की आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं, प्रयास जारी रखें। भू-जायदाद व वाहनों की खरीददारी में सावधानी रखें, उसके लाभकारी पहलुओं के साथ ही कानूनी तथ्यों को भी समझ लें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
इस सप्ताह कोई मनपसंद वस्तु प्राप्त होगी। आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। माता-पिता की सेवा व वृद्धजनों के सत्कार से सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। सुखमय वैवाहिक जीवन में प्रवेश की बेला दस्तक देगी। किसी जरूरतमंद की मदद के योग्य रहेंगे। कार्य क्षेत्र में तनाव न हो, इसलिए किसी के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। गाय को हरा चारा व पक्षियों को दाना डालें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi