Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (26 से 2 अक्टूबर 2010)

सिंह : आजीविका में उन्नति होगी

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (26 से 2 अक्टूबर 2010)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

ND

मेष
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 8 भाग्यशाली रंग भूरा
स्वजनों के मध्य बनी आपसी सहमति से प्रेमी रिश्ते गृहस्थ में परिणीत होंगे। व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने की लालसा बढ़ेगी। क्रीड़ा व शैक्षिक प्रतियोगिताओं में सधे हुए प्रयासों को कम न करें, सितारे सफलता के संकेत दे रहे है। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। अचानक ही कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। विदेश व प्रवास के संबधों में अड़चने आ सकती हैं, सावधानी अपेक्षित रहेगी। यह समय सेहत को सँवारने का है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

वृषभ
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
स्वास्थ्य खिला हुआ तरोताजा रहेगा। कमजोरी दूर रहेगी, नए जोश व ताकत का एहसास होगा। पारिवारिक जीवन में मिलजुल-कर चलने की योग्यता विकसित होगी। किसी सफल व्यक्तित्व से प्रेरित हो, कारोबार को उच्च बनाने की ओर अग्रसर रहेंगे। शुभ व धर्म कार्यों के आयोजन होंगे। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। भू-जायदाद के विवादों में संबंधित पक्ष राजी होने के संकेत देगा। स्थानीय यात्रा में लापरवाही न करें, यह हानिप्रद हो सकता है।

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नीला
प्रतियोगी व व्यावसायिक क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धी पर पलटवार करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। अचानक ही कोई रूका हुआ कार्य पूर्ण होगा। संतान पक्ष के सहयोग से भवन निर्माण व शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। तीर्थ यात्रा के योग रहेंगे। जोखिम भरे क्षेत्रों में बड़ी पूँजी फँसाने से पहले किसी अनुभवी व विश्वासपात्र से सलाह लें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ। सप्ताहांत में किसी निकट रिश्तेदार के सेहत की चिंताएँ हो सकती है।

कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग लेमन।
राजनैतिक कद ऊँचा रहेगा, किसी सामाजिक सरोकार के कार्य को सम्पन्न करने की सराहना होगी। रोजगार के प्रयास रंग लाएँगे। तकनीक, सूचना प्रौद्योगिकी, कला साहित्य के क्षेत्रों में सफलता के समाचार प्राप्त होंगे। आधुनकि जीवन शैली से प्रभावित संतान पक्ष के व्यवहार से चिंताएँ हो सकती हैं। लचीला रवैया दिखाकर सामाजिक मूल्यों की ओर प्रेरित करेंगे। भू-संपत्ति के मामलों में विवादों की स्थिति हो सकती है। धर्मस्थलों में चावल का दान दें।

webdunia
ND
सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग पीला
इस सप्ताह की शुरूआत से ही आजीविका के क्षेत्रों में उन्नति की ओर दौड़ेंगे। अधिकारियों के साथ तालमेल बढ़ेगा। माता-पिता व भाई से किसी साख मुद्दे पर चर्चा होगी। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। धार्मिक कार्यों के आयोजन होंगे। सेहत निश्चित तौर पर सुखद रहेगी। बशर्ते तामसिक आहारों के सेवन से बचें, स्वभावतः नर्म रहें। शत्रु पक्ष भू-संपत्ति के मामलों में परेशानियाँ दें सकते हैं। सावधानी अपेक्षित रहेगी। बहते हुए पानी में नारियल बहाएँ।

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग जामुनी
फिल्म, कला, शोध, तकनीकी क्षेत्रों में मनोनुकूल उन्नति होगी। स्वजनों की प्रगति का समाचार प्राप्त होगा। वित्तीय समृद्धि के अवसर रहेंगे। व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने में रूचि धीरे-धीरे बढ़ेगी। सेहत उच्च बनाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। किसी सार्वजनिक निर्णय से पूर्व अधिकारियों से सलाह लें, अन्यथा हानि हो सकती है। यात्रा व जायदाद के संदर्भों में अचानक ही विवाद हो सकते है। धैर्य व साहस से चलें।

तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सफेद।
चेहरा खिला हुआ व सुन्दर रहेगा। सकारात्मक विचारों का उदय होगा। किए गए वायदे के अनुसार कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण करने से हौसले बुलंद रहेंगे। सौंदर्य, तकनीक व व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्रों का ज्ञान रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अचानक ही कोई वित्तीय सफलता मिलेगी। संपत्ति व राजनैतिक क्षेत्रों में शत्रु अनेक रूपों से सामने आ सकते हैं, सावधानी अपेक्षित रहेगी। माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग हरा
पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल रहेंगे। आपसी सूझबूझ का दायरा बढ़ेगा। राजनैतिक व प्रशासनिक कार्यों में कुछ रूकावटों के बाद सफलता मिलेगी। सेहत सँवारने में मनोनुकूल कामयाबी रहेगी। सप्ताह के मध्य में अधिकारियों से विरोधाभास व ऋण लेने जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किन्तु जल्द ही आप उसे संभाल लेंगे। भू-जायदाद के संदर्भ में कोई जाना-पहचाना व्यक्ति चुनौती दे सकता है। स्थानीय यात्रा में सावधानी रखें। पक्षियों को दाना डालें।

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
webdunia
ND
कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में मुनाफा बढ़ाने के कारगर उपायों पर अमल होगा। पिछले दिनों से खराब पड़े मशीनरी तंत्र को दुरूस्त करने व बदलने की लालसा बढ़ेगी। सेवा प्रदाता कम्पनी के सेवाओं में शिथिलता से अनुबंध तोड़ने पर विचार हो सकता है। कार्य क्षेत्र में लाभ बढ़ेगा। माता-पिता व भाई-बहन के सम्मान का अतिक्रमण न करें, यह सेहत व सम्मान को बिगाड़ सकता है। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। पक्षियों को दाना डालें।

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा
स्वास्थ्य सुखद व खिला हुआ रहेगा। शारीरिक शक्ति बढ़ाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सफलता से प्रसन्नता में इजाफा होगा। कारोबार में लाभप्रदता बनाएँ रखने व ग्राहकों का विश्वास बढ़ाने में पग-पग आगे बढ़ेंगे। पूँजी निवेश व विदेश संदर्भ में लाभ के योग रहेंगे। यह समय स्वजनों को यथोचित सम्मान देने व मेल-मिलाप बढ़ाने का है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों में हस्ताक्षर करते समय कहीं चूक होने की आशंका है, सावधानी अपेक्षित रहेगी।

कुंभ
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग चमेली
सेवा व कार्य क्षेत्रों में सितारे तरक्की के संकेत दे रहें है। कार्यालय संबंधी कोई लंबी व विदेश यात्रा हो सकती है। अधिकारों में इजाफा होगा। पूँजी निवेश व संपत्ति के संदर्भ में लाभ से मनोबल उच्च होगा। किन्तु संतान पक्ष के शैक्षिक स्तर को उच्च बनाने में कशमकश हो सकती है। जीवन साथी के मध्य अनावश्यक विवादों से बचें, यह हानिप्रद हो सकता है। पैतृक संपत्ति में हक पाने की लड़ाई लंबी खिंच सकती है, सूझबूझ व धैर्य से चलें। उत्तेजना व क्रोध से बचें।

मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नीला
कारोबार व आमदनी बढ़ाने में रूचि रहेगी। बौद्धिक व शारीरिक क्षमताओं में इजाफा होगा। आर्थिक लेन-देन को निपटाने में व्यस्तता रहेगी। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद हेतु आगे बढ़ेंगे। तकनीकी कारणों से निर्माण कार्यों की प्रगति बाधित हो सकती है। जो आगामी समय में तेजी पकडे़गी। प्रेम संदर्भ में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। किसी संस्था के मध्य रूका हुआ अनुबंध आगे बढ़ेगा। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएँ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi