Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (7 से 13 मार्च 2010)

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (7 से 13 मार्च 2010)
webdunia

- पं. प्रेमकुमार शर्मा

ND

मेष
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग ऑरेंज
कार्य क्षमताएँ बढ़ेंगी व सकारात्मक सोच का उदय होगा। जीवनसाथी से तालमेल व लगाव बढ़ेगा। किन्तु संतान पक्ष को समझने व उनकी बातों को सुनने के लिए थोड़ा समय दें। प्रकाशन, पत्रकारिता, बैंकिंग व मोटर वाहन से संबंधित क्षेत्रों में बाजार में पकड़ बनाने में थोड़ा वक्त लग सकता है। किन्तु सफलता अवश्य मिलेगी। पूँजी निवेश हेतु उपयुक्त समय का इंतजार करें। प्राकृतिक व धार्मिक प्रदेशों की यात्रा के योग रहेंगे।

वृषभ
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग नीला।
आजीविका के साधनों में तरक्की होगी। निजी व सरकारी संस्थानों में बेहतर सेवाओं के अवसर प्राप्त होंगे। आपके कार्य शैली व व्यवहार की प्रशंसा होगी। उच्चाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। यदि आप प्रतियोगी व वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहें हैं, तो सफल रहेंगे। किन्तु योजनाबद्ध तैयारी में कोताही न करें। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। शत्रु पक्ष कानूनी पेंच फँसा सकते हैं। संबंधित मामलों का ध्यान रखें। पक्षियों को दाना डालें।

मिथुन
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग क्रीम
इस सप्ताह की शुरूआत से ही कारोबार को बढ़ाने के रास्ते खुलेंगे। आधुनिक सुख के साधनों में धीरे-धीरे इजाफा होगा। पितृ पक्ष के विवाद सुलझाने में सफल रहेंगे। आपसी सूझबूझ का दायरा उच्च होगा। व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि होगी। किन्तु जीवनसाथी से मतभेद समाप्त करने में कुछ वक्त और लग सकता है। संतान पक्ष को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करेंगे। किसी यात्रा से पहले उसकी समग्र योजना बनाएँ।

कर्क
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग आसमानी
पारिवारिक जीवन में खुशियाँ रहेंगी। सुन्दर, सुशील व योग्य जीवन साथी सुरीले सपनों को सजाएगा। सेहत खिली हुई व स्फूर्ति से युक्त रहेगी। प्रतियोगी व सत्रात्मक परीक्षाओं में बढ़िया सफलता मिलेगी। किन्तु तुलनात्मक अध्ययन जारी रखें। पिता से धन लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से मिलजुल कर चलें, अनावश्यक गुस्से से बचें। विदेश संदर्भों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। गाय को हरा चारा व बाजरा खिलाएँ।

सिंह
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग केसरिया
webdunia
ND
वैवाहिक जीवन का स्तर उच्च होगा। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। कार्य व शैक्षिक क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के सम्मान हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। आय के साधन धीरे-धीरे उन्नत होंगे। आपके प्रयासों के बढ़िया परिणाम कुछ अन्तराल के बाद प्राप्त होंगे। राजनैतिक व सामजिक मामलों में अनावश्यक बयानबाजी से बचें। धर्म स्थल में दो किस्म की पीली दालें दान दें।

कन्या
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग नीला
स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा, बशर्ते उचित आहार-विहार व विश्राम चक्र को न तोड़ें। व्यावसायिक संदर्भों में कुछ दिक्कतों के बावजूद प्रगति होगी। किन्तु धैर्य बनाएँ रखें। पूँजी के लेन-देन में सतर्कता आपेक्षित रहेगी। यह समय स्वजनों से मिलजुल कर चलने का है। लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे। स्नेही मित्र से मिलकर बीते हुए समय की यादें ताजा होंगी। सुबह स्नान के बाद पीपल को पानी व पक्षियों को दाना दें।

तुला
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग मटमैला।
आजीविका के क्षेत्रों में दिनोदिन प्रगति होगी। निजी व सरकारी संस्थानों से कोई लाभकारी अनुबंध प्राप्त होगा। दीर्घकालिक योजनाओं हेतु प्रयास जारी रखने होंगे। प्रतिस्पर्धी व्यक्ति को पछाड़ने हेतु निरन्तर योजनाबद्ध तरीके से चलते रहे। वित्तीय स्थिति को अधिक मजबूत बनाने में थोड़ा वक्त लग सकता है। स्वजनों के मध्य भू-जायदाद पर विवाद न हो इसलिए उनकी बातों को भी समझे। गाय को हरा चारा व बाजरा खिलाएँ।

वृश्चिक
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग क्रीम
राजनैतिक व प्रशासनिक क्षेत्रों में किए गए कार्यों की सराहना होगी। किसी खास निर्णय व तर्क का गर्म जोशी के साथ स्वागत होगा। तकनीकी, अध्ययन व अध्यापन से संबंधित क्षेत्रों में नाम व सम्मान बढ़ेगा। सेहत खिली हुई व तरोताजी रहेगी, किन्तु कार्य व विश्राम चक्र को न तोड़ें। पत्नी व बच्चों को समय देकर उनकी दिल की बातों को शेयर करें। जिससे संबंधों में दरार न हो। किसी यात्रा से पहले उसका प्रारूप को तैयार कर लें।
धनु
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग सफेद
webdunia
ND
सेहत को सुखद बनाने की कोशिशें कारगर साबित होंगी। मनोबल उच्च रहेगा। वित्तीय स्थिति पहले से कहीं बेहतर होगी। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। पूँजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। स्वजनों से छोटी-छोटी बातों में गुस्सा न करें। यह संबंधों को खराब कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की होगी। इच्छित संस्थान में दाखिले के संकेत मिलेंगे। सफर के दौरान किसी अजनबी पर विश्वास न करें, यह हानिप्रद हो सकता है।

मकर
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग हल्का सफेद
स्वजनों से सहयोग व प्यार मिलेगा। जीवन संगिनी के सहयोग से खुशियाँ रहेंगी। परिवार में मागलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। इस सप्ताह औद्योगिक पहलुओं को विकसित करने की बैठक हो सकती है। बिक्रय स्तर उच्च बनाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। सेहत सुखद रहेगी। कुछ मामलों में अधिक व्यय की आशंका है। कार्य क्षेत्र में किसी कर्मी व संस्था से अनावश्यक न उलझे। किसी मजदूर को सात किस्म की दालें दें।

कुंभ
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग लाल
कार्य क्षेत्र में नाम व सम्मान बढ़ेगा। बिक्रय लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। स्थानीय बाजार में पकड़ मजबूत होगी। किन्तु पूँजी निवेश करने से पहले संस्था की वैधता की पुख्ता जानकारी लें। वाहन व भवन संदर्भों में कुछ रूकावटों क बाद सफलता मिलेगी। विरोधी पक्ष मौके का फायदा उठा कानूनी खलल पैदा कर सकता है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की चिंताएँ घेर सकती हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।

मीन
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग आसमानी
व्यापारिक विस्तार की महत्वपूर्ण बैठक होगी। रूके हुए कार्यों को पूर्ण करने में जोर रहेगा। आमदनी के साधनों से इच्छित लाभ मिलेगा। नवीनतम संचार व सुख के साधनों को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता को आपके कार्य व व्यवहार से प्रसन्नता प्राप्त होगी। सप्ताहांत में भू-जायदाद के विवादों में भागदौड़ हो सकती है। सहपाठियों से अनावश्यक संवाद न करें, यह हानिप्रद हो सकता है। स्थानीय यात्रा में सावधानी रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi