Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सितंबर माह में द्वादश राशियों का फलादेश

हमें फॉलो करें सितंबर माह में द्वादश राशियों का फलादेश
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

ND

मेष : शारीरिक सुख रहेगा, परंतु माता-पिता और पत्नी को कष्ट बना रहेगा। विद्यार्थी को उच्च शिक्षा में बाधा उत्पन्न होगी। विद्यार्थी को गुरु आराधना करना चाहिए। आर्थिक लाभ होगा

वृषभ : आर्थिक कष्ट। माह के प्रारंभ में शारीरिक सुख, ‍परंतु सिंतबर मध्य से शारीरिक कष्ट के योग, दाम्पत्य कष्ट, माता-पिता को पीड़ा, व्यापारी और कृषक को कृषि लाभ होगा। भातृकष्ट

मिथुन : लीवर संबंधित कष्ट, संतान सुख मिलेगा। विद्या में बाधा। वाहन से लंबी यात्रा न करे। कष्ट हो सकता है

कर्क : शारीरिक कष्ट। सितंबर मध्य से सुधार। आर्थिक व पारिवारिक कष्ट रहेगा। दाम्पत्य पीड़ा व कटुता आ सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा जमेगी। कृषि से लाभ

सिंह : शारीरिक कष्ट, नेत्र पीड़ा, वाहन लाभ मिलेगा। नि:संतान को संतान प्राप्ति होगी। विद्या में उन्नति होगी। न्यायिक प्रकरण में सफलता मिलेगी। मित्र विरोध में हो सकते हैं। व्यापारी को व्यापार लाभ मिलेगा।
  मीन : आर्थिक प्रगति होगी। बेरोजगार को नौकरी मिलेगी। कृषक को कृषि लाभ। शारीरिक सुख, पत्नी पीड़ा रहेगी। विरोधी पराजित होंगे। चोट की आशंका बनी रहेगी।      


कन्या : आर्थिक बाधा रहेगी। शारीरिक सुख मिलेगा। भातृकष्ट, दाम्पत्य पीड़ा, व्यापार में लाभ मिलेगा। नेत्र पीड़ा रहेगी

तुला : अकारण खर्च से पीड़ा होगी। शारीरिक कष्ट स्वजनों से लाभ मिलेगा। परंतु भाई-बंधुओं को कष्ट (वाहन भय), लंबी यात्रा न करें। दुर्घटना भय रहेगा। कृषि से लाभ

वृश्चिक : आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रभावशाली कार्य होंगे। शारीरिक लाभ। निर्माण कार्य में बाधा आएगी। अपव्यय होगा

धनु : शारीरिक व आर्थिक लाभ होगा। धार्मिक कार्य में धन लगेगा। पारिवारिक कलह के योग। निर्माण कार्य में सफलता मिलेगी, परंतु कठिनाईयुक्त होंगे

मकर : पत्नी पीड़ा रहेगी। परिवार में कलह। व्यापार से लाभ मिलेगा। निर्माण कार्य में बाधा आएगी। व्यापारी को व्यापार से लाभ मिलेगा। कृषि लाभ होगा।

कुंभ : शारीरिक सुख। आर्थिक कष्ट, मुकदमे में विजय प्राप्त होगी। कृषक को कृषि से लाभ मिलेगा। पत्नी को पीड़ा रहेगी

मीन : आर्थिक प्रगति होगी। बेरोजगार को नौकरी मिलेगी। कृषक को कृषि लाभ। शारीरिक सुख, पत्नी पीड़ा रहेगी। विरोधी पराजित होंगे। चोट की आशंका बनी रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi