Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बोकोहरम ने तबाह किया शहर, सैकड़ों के मारे जाने की आशंका

हमें फॉलो करें बोकोहरम ने तबाह किया शहर, सैकड़ों के मारे जाने की आशंका
, शुक्रवार, 9 जनवरी 2015 (11:43 IST)
नाईजीरिया में बोको हराम चरमपंथियों ने उत्तर पूर्व के अहम शहर बागा पर दूसरा बड़ा हमला किया है। एक अधिकारी ने बीबीसी को यह जानकारी दी है। बोको हराम ने 2009 में इस्लामिक राज्य के गठन के लिए सैन्य अभियान शुरू किया था।
 
इसके बाद पिछले साल उसने उत्तर पूर्वी कई कस्बों और गांवों पर कब्जा जमा लिया था। इस खूनी संघर्ष में अब तक लगभग 15 लाख लोग विस्थापित हुए हैं और सिर्फ पिछले साल दो हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।
 
ताजा हमले के बारे में जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी मूसा अलहाजी बकर ने बीबीसी को बताया कि बोको हराम के लड़ाकों ने एक सैन्य अड्डे पर लूटपाट के बाद बुधवार को तकरीबन पूरा शहर आग लगाकर तबाह कर दिया।
 
मूसा अलहाजी बकर के अनुसार हमले के बाद शहर छोड़कर भागने वाले लोगों ने उन्हें बताया है कि लगभग 10 हजार की आबादी वाला ये शहर 'पूरी तरह से तबाह' हो गया है।
 
इस अधिकारी के मुताबिक बागा शहर की गलियों में लाशें पड़ी हैं और माना जा रहा है कि नए हमले में करीब 2000 लोग मारे गए हैं। लेकिन दूसरी रिपोर्टों के अनुसार मरने वालों की संख्या कुछ सौ है।
 
नाइजीरिया के एक सांसद मैना माजी लवन के अनुसार सबसे ज्यादा प्रभावित बोर्नो राज्य के लगभग 70 फीसदी हिस्से पर बोको हराम का नियंत्रण है।
 
बागा शहर से भाग रहे लोगों ने बताया कि सड़कों पर लाशें पड़ीं हैं और उन्हें मृतकों का अंतिम संस्कार करने का भी मौका नहीं मिला।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi