Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की 'गुप्त बेटियां'

हमें फॉलो करें रूसी राष्ट्रपति पुतिन की 'गुप्त बेटियां'
- तूलिका भटनागर (बीबीसी मॉनिटरिंग) , बुधवार, 16 मार्च 2016 (12:13 IST)
- तूलिका भटनागर (बीबीसी मॉनिटरिंग)
 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रीय नेता के रूप में अपनी एक सशक्त छवि बनाना चाहते हैं। इसने पुतिन की एक पारिवारिक इंसान के रूप में छवि के लिए बहुत कम गुंजाइश छोड़ी है। वास्तव में पुतिन के परिवार पर रिपोर्टिंग पर रूस में लगभग पाबंदी है। लेकिन यह पाबंदी अब टूट रही है। वहां की मीडिया ने पुतिन की बेटी और उनकी पूर्व पत्नी ल्यूडमीला के बारे में अनाधिकारिक तथ्य प्रकाशित किए हैं।
इनमें से कुछ रिपोर्टों में पुतिन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इन रिपोर्टों में पुतिन की मीडिया में अपनी छवि गढ़ने की ताकत पर नियंत्रण खोने की भी अटकलें लगाई गई हैं।
 
रूस-विरोधी पत्रिका द न्यू टाईम ने लिखा है, 'सूत्रों ने बात करना शुरू कर दिया है।' 2012 में अपने जन्मदिन के मौके पर व्लादिमीर पुतिन ने सरकारी नियंत्रण वाली एनटीवी को अपने निजी जिंदगी में झांकने की इजाज़त दी थी। इसमें उन्हें अपने दफ्तर में देर तक काम करते, नाश्ता करते और अपने निजी जिम में कसरत करते हुए दिखाया गया था। लेकिन कहीं भी उनका परिवार उनके साथ नहीं दिखा।
 
उनका इकलौता साथी था, उनका काला लैबराडर कुता। 2014 में तलाक होने से कई साल पहले से ही उनकी पूर्व पत्नी ल्यूडमीला सार्वजनिक जगहों पर उनके साथ नहीं दिख रही थीं। पुतिन की बेटी भी एक गोपनीय जिंदगी जीती आ रही है। लेकिन अब उनके कामकाजी और निजी जिंदगी की बातें सार्वजनिक होनी शुरू हो गई है।
 
'द न्यू टाइम्स' ने एक फरवरी को इस बात का सबूत छापा कि पुतिन की बड़ी बेटी मारिया मास्को के एक रिहाईशी अपार्टमेंट में फर्जी नाम से रह रही है। यह भी कहा गया है कि एक वैज्ञानिक के रूप में वे इंडोक्राइनोलॉजी सेंटर में काम करती हैं।
webdunia
इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी कि उन्होंने हॉलैंड के रहने वाले एक आदमी से शादी कर ली है और यह भी कहा गया कि उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है।
 
सोशल मीडिया की खबरों के आधार पर 'द न्यू टाइम्स' ने कहा था कि मारिया एक महानगरीय जिंदगी जीती हैं, विदेशों का दौरा करती हैं, और उनके बहुत सारे यूरोपीय दोस्त हैं।
 
करीब एक साल पहले पुतिन की छोटी बेटी येकातेरीना रूसी मीडिया के सामने कैटरीना तिखोनोवा के रूप में आई थीं। वे मॉस्को के सरकारी विश्वविद्यालय के एक प्रोजेक्ट इन्नोप्रैक्टीका की मुख्य हैं। यह प्रोजेक्ट नौजवान वैज्ञानिकों की मदद करती है। इसे पुतिन के नजदीकी सहयोगियों का भी समर्थन प्राप्त है।
 
दिसंबर में आई रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक तिखोनोवा, कीरिल शामालोव से शादी कर चुकी हैं। कीरील, सेंट्स पीटर्सबर्ग के पुतिन के एक नजदीकी सहयोगी के पुत्र हैं। कहा जाता है कि इस शादी के बाद शामालोव की संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ है जिसमें तेल कंपनी के शेयर भी शामिल है। ये कंपनी पुतिन के एक दूसरे सहयोगी की है।
 
रूसी सरकार के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने शामालोव के व्यापार में किसी भी तरह के अनुचित सौदे की बात से इंकार किया है। उन्होंने पुतिन के परिवार पर की गई रिपोर्टिंग पर भी हमेशा की तरह सामान्य प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'हम पुतिन के संबंधियों के निजी जीवन पर टिप्पणी नहीं करते हैं।'
 
पुतिन के परिवार को लेकर की गई रिपोर्टिंग पर आधिकारिक नाराजगी दूसरा रंग भी ले सकता है। पिछले महीने एनटीवी पर आए करेंट अफेयर्स के एक कार्यक्रम में दिखाया गया कि पुतिन की पूर्व पत्नी ने दोबारा शादी कर ली है। लेकिन जब ये कार्यक्रम साइबेरिया और मॉस्को टाइम जोन में दिखाया गया तो इसमें से उनकी पूर्व पत्नी वाला हिस्सा गायब था।
 
इस बीच 'द न्यू टाइम्स' को राज्य मीडिया नियामक की ओर से चेतावनी मिली थी। यह चेतावनी यूक्रेन के राष्ट्रवादी समूह से जुड़ी हुई थी। यह समूह रूस में प्रतिबंधित है। यह चेतावनी उस दिन दी गई जिस दिन इस पर पुतिन की बेटी से जुड़ा लेख आया था। येवगेनिया अल्बाट्स के मुताबिक इसी दिन मैगजीन को साइबर हमले का भी निशाना बनाया गया था।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi