Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई में मिलें दुनिया भर के 'मिट्ठुओं' से

हमें फॉलो करें मुंबई में मिलें दुनिया भर के 'मिट्ठुओं' से
, बुधवार, 6 मई 2015 (10:34 IST)
- चिरंतना भट्ट 
 
अफ्रीकन मकाउ, फिन्च, एमेजोन पेरेट और अफ्रीकन ग्रे पेरेट जैसे कई विदेशी पक्षी आजकल मुंबई की एक प्रदर्शनी में देखे जा सकते हैं। रामनारायण रुइया कॉलेज, माटुंगा में 30 अप्रैल से 4 मई तक चलने वाली वर्ल्ड ऑफ विंग्ज प्रदर्शनी में 35 प्रजाति के 120 से ज्यादा परिंदों के साथ ही कुछ मछलियों को भी रखा गया है।
इन्हें देखने के लिए पहले तीन दिन में 10,000 से ज्यादा लोग पहुंचे। यहां मौजूद किसी भी पक्षी पर इन्डियन वाइल्ड लाइफ एक्ट 1972 लागू नहीं होता इसलिए इन्हें पाला जा सकता है।
 
इंसानों का दोस्त : ब्ल्लू गोल्ड मकाउ दक्षिणी अमेरिका के नियोट्रॉपिकल तोते की एक प्रजाति है जिसमें कई रंगों के तोते देखने को मिलते हैं। ये तोते बोलने वाले होते हैं और इन्सानों के साथ जल्द घुलमिल जाते हैं।
webdunia
ग्रीन विंग्ड मकाउ के नाम से जाना जाने वाला यह पक्षी भी अमेरिका में मिलता है। इसकी संख्या लगातार कम हो रही है जिसे ब्रीडिंग कर बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
webdunia
ब्लैक पाम कोकाटु के नाम से जाना जाने वाले ये पक्षी पापुआ न्यु गिनी और ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ क्वीन्सलैंड में पाए जाते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले तोतों में सबसे बड़ा है।
webdunia
सल्फर क्रेस्टेड कोकाटु ऑस्ट्रेलिया और इन्डोनेशिया में मिलता है। इनकी आवाज बहुत ऊंची होती है।

webdunia
जावा स्पैरो या जावा फिंच के नाम से जानी जाने वाली यह चिड़िया जावा, बाली और इन्डोनेशिया में पाई जाती है।
webdunia
अफ्रीकन ग्रे पैरेट या कांगो अफ्रीकन ग्रे पैरेट कांगो, अफ्रीका का पक्षी है। यह मनुष्य के आवाज की बहुत अच्छी नकल कर सकता है। इनका दिमाग 5-6 साल के बच्चों के स्तर का होता है।
webdunia
लौरिकीट एशिया, पोलिनेशिया, न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इसकी विविध रंगों वाली कई प्रजातियां- ओलिव हैड लौरीकीट, रैनबो लौरीकीट, ब्लैक लौरीकीट आदि होती हैं।
webdunia
साउथ वैस्टर्न चिन और बर्मा में पाया जाने वाला लेडी एम्हैर्स्ट फैझन्ट अपने काले-चांदी से रंग के सर की वजह से अलग दिखता है। नर रंग बिरंगा होता है जबकि मादा भूरे कत्थई रंग की होती है।
webdunia
रेड आई ओरवाना मछली साउथ एशियाई प्रदेशों में मिलती है। बैक वॉटर में पाई जाने वाली यह मछली चीन में काफी पसंद की जाती है।
webdunia
प्रदर्शनी में रखी गई मॉन्सटर हेड फ्लावर हॉर्न मानव सर्जित हाइब्रिड मछली है। थाइलेंड, ताइवान और मलेशिया में हाइब्रिड कर के इस प्रजाति को बनाया गया था।
webdunia

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi