Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत पर भयावह वायरस ज़ीका का ख़तरा

हमें फॉलो करें भारत पर भयावह वायरस ज़ीका का ख़तरा
, शनिवार, 3 सितम्बर 2016 (10:34 IST)
वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत, पाकिस्तान और नाइजीरिया जैसे मुल्कों में ज़ीका वायरस के संक्रमण का सबसे अधिक खतरा है। हालांकि वो ये मानते हैं कि कुछ जगहों पर रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से ही मौजूद होगी जिससे वायरस का खतरा कम हो जाएगा।
ज़ीका पर शोध कर रहे लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के वैज्ञानिकों के दल का मानना है कि 'एक बड़ी जनसंख्या इस तरह के वातावरण में रहती है कि वायरस की रोकथाम, उसका पता लगा पाना और उसका इलाज कर पाना बड़ा मुश्किल काम होगा।'
 
वैज्ञानिकों ने यह आंकड़ा हवाई यात्रा करने वालों के आंकड़ों के आधार पर तैयार किया गया है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि 'फिलीपींस, वियतनाम, पाकिस्तान और बांग्लादेश ज़ीका वायरस के लिए अतिसंवेदनशील देश हैं उनकी स्वास्थ्य सेवाएं भी सीमित है।'
 
सेंट माइकल हॉस्पिटल, टोरंटो के डॉ. कामरान खान ने लिखा है कि ''ज़ीका का प्रभाव इस बात पर भी निर्भर करेगा कि उस देश में बीमारी की जांच कितनी जल्दी कर पाते हैं।''
 
वह आगे कहते हैं ''हमारे द्वारा किया गया शोध आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगा, हमारी रिपोर्ट से ज़ीका के मामले में स्थानीय स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समय की नाजुकता को पहचानने और ईलाज करने में काफी मदद करेगी।''
 
अभी फिलहाल 65 से अधिक देशों और प्रदेशों में ज़ीका का ख़तरा है। ज़ीका के विशेषज्ञों का कहना है ''ज़ीका वायरस के फैलने का ख़तरा अक्सर गर्मी के महीनों में होता है। जब लोग अमेरिका से देश के दूसरे हिस्सों में घूमते हैं।''
 
लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन में मैथेमेटिक मॉडलिंग में फेलो और ज़ीका पर शोध कर रहे डॉ. ऑलिवर ब्रैडी बताते हैं कि ''भारत, इंडोनेशिया और नाइजीरिया जैसे देश को ज़ीका के ख़तरे के मुहाने पर हैं, क्योंकि इस देश से 5000 यात्री हर महीने ज़ीका प्रभावित इलाके से आते और जाते हैं।''
 
मच्छरों के काटने से फैलने वीली यह बीमीरी हाल ही में अफ्रीका को अपने गिरफ़्त में ले रही है।
 
शोधकर्ताओं ने कहा कि अभी भी कइयों को इस वायरस के बारे में जानकारी नहीं है और यह कैसे फैलता है इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं है। यहां तक की उन्हें यह भी नहीं पता कि किस मच्छर के काटने से वायरस फैलता है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कितनी संत हैं, संत मदर टेरेसा