Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(संकष्टी चतुर्थी)
  • तिथि- ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया
  • शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
  • व्रत/मुहूर्त- श्री संकष्टी चतुर्थी व्रत
  • राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
webdunia

Navratri Beauty Hacks 2021 - रातों रात बढ़ जाएगा चेहरे का ग्लो, बस करें ये 5 कार्य

हमें फॉलो करें Navratri Beauty Hacks 2021 - रातों रात बढ़ जाएगा चेहरे का ग्लो, बस करें ये 5 कार्य
, शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (06:03 IST)
अक्सर देखा जाता है कि रात को इंसान कई सारे कार्य करने से बचता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह दिनभर कार्य करके थक जाता है। लेकिन आदतों में कुछ बदलाव करके स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है। इसके लिए फिर आपको पार्लर जानें की जरूरत भी नहीं पड़ेंगी। जी हां, नवरात्रि के दौरान अक्सर लड़कियों की शिकायत रहती है कि उन्हें पार्लर जाने का वक्त नहीं मिला। तो ऐसे में वह रात को सोने से पहले 5 कार्य जरूर करें जिससे उनका चेहरा रोज खिला हुआ रहेगा। तो आइए जानते हैं क्या करना है -

1.ब्रश करें - जी हां, चेहरे की खूबसूरती के लिए दांत भी महत्वपूर्ण है। इसलिए रोज रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करें। ताकि दिनभर की मुंह में जमा गंदगी निकल जाएगी। और दांत भी एकदम साफ हो जाएंगे।

2.सोने से पहले नहाएं - अक्सर देखा जाता है कि ऑफिस से आने के बाद थक जाते हैं। ऐसे में खाना खा कर सिर्फ सोना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा नहीं करें। रोज नहाए या आप नहीं नहा सकते हैं तो हाथ-मुंह जरूर धोएं। इससे आपके चेहरे और हाथ-पैर पर जमा गंदगी निकल जाएगी। और सुबह आपका चेहरा एकदम साफ दिखेगा। आपका चेहरा जितना साफ और स्पॉटलेस रहेगा मेकअप लंबे वक्त तक टिका रहता है और ग्लो भी करेगा है।

3.बालों को सुलझा कर सोएं - रोज रात को सोने से पहले एकबार बालों में कंघा जरूर फेरे। दरअसल, ऐसा करने से सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। और बाल भी हेल्दी बनते हैं।

4.बॉडी मॉइश्चराइजर - जी हां,  रोज रात को सोने से पहले बॉडी को अच्छे से मॉइश्चराइजर करें। ऐसा करने से आपकी त्वचा में दिनभर नरम रहेगी। रात के वक्त आपकी बॉडी और अच्छे से कार्य करती है। इसलिए रात को मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

5.हल्दी का दूध - जानते हैं बहुत से लोगों को दूध नहीं अच्छा लगता है। लेकिन यह आपके शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे खून साफ होता है। और संपूर्ण बॉडी का निखार बढ़ता है।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Navratri 2021: जानें नवरात्रि में 9 दिन किस दिन कौन-सा रंग पहनना चाहिए