Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉक्स ऑफिस पर 2014 की टॉप 10 मूवीज़

हमें फॉलो करें बॉक्स ऑफिस पर 2014 की टॉप 10 मूवीज़
, मंगलवार, 2 सितम्बर 2014 (18:37 IST)
वर्ष 2014 के आठ महीने खत्म हो गए हैं। यानी कि लगभग 66 प्रतिशत वर्ष बीत चुका है। बचे हुए चार महीनों में हैप्पी न्यू ईयर, पीके, बैंग बैंग, मेरी कॉम, हैदर, वेलकम बैक, एक्शन जैक्सन, शौकीन जैसी कुछ बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। बॉक्स ऑॅफिस पर इनका क्या हश्र होगा इसका जवाब आने वाले दिनों में पता चलेगा। आइए चर्चा करते हैं उन 10 फिल्मों की जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के हिसाब से अब तक सर्वाधिक बिजनेस किया है। इस सूची में हमशकल्स जैसी फिल्म भी शामिल है जो फ्लॉप रही थी, लेकिन कलेक्शन के हिसाब से टॉप 10 की सूची में आ गई है। इस सूची में कलेक्शन भारत के सिनेमाघरों में किए गए व्यवसाय के आधार पर है। ये कलेक्शन 31 अगस्त 2014 तक के हैं।
1) किक
कुल बिजनेस 230.69 करोड़ रुपये 
परिणाम : ब्लॉकबस्टर
सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म। पहली बार सलमान की फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल।
webdunia
2) सिंघम रिटर्न्स
कुल बिजनेस : 138.28 करोड़ रुपये
परिणाम : सुपरहिट
अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म। रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने साबित किया कि दोनों की जोड़ी का जवाब नहीं। 
webdunia
3) जय हो 
कुल बिजनेस : 116 करोड़ रुपये
परिणाम : फ्लॉप
जय हो ने भले ही बिजनेस के मुताबिक सूची में तीसरा स्थान हासिल किया हो, लेकिन लागत की दृष्टि से यह फिल्म फ्लॉप रही।
 
webdunia


4) हॉलिडे - ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी 
कुल बिजनेस : 112.45 करोड़ रुपये
परिणाम : सेमी हिट 
अक्षय कुमार और मुरगदास जैसे नाम जुड़े होने के कारण फिल्म से सफलता की उम्मीद बहुत ज्यादा थी, लेकिन फिल्म अपेक्षा के अनुरूप व्यवसाय नहीं कर पाई। फिर भी सफल फिल्मों की सूची में शामिल हो गई। 
 
webdunia
5) एक विलेन 
कुल बिजनेस : 105.62 करोड़ रुपये 
परिणाम : सुपरहिट 
फिल्म की सफलता चौंकाने वाली रही। कम लागत से बनी इस फिल्म की सफलता ने सभी को चौंका दिया। फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं है, लेकिन हिट म्युजिक और शानदार स्क्रीनप्ले के कारण फिल्म हिट रही। 
 
webdunia

 
6) 2 स्टेट्स 
कुल बिजनेस : 102.13 करोड़ रुपये
परिणाम : सुपरहिट 
अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट को लेकर बनाई गई '2 स्टेट्स' के बारे में किसी ने भी अनुमान नहीं लगाया था कि यह फिल्म सौ करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। फिल्म की यूथ अपील ने युवाओं को कनेक्ट किया और '2 स्टेट्स' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया।
webdunia


7) गुंडे 
कुल बिजनेस : 78.60 करोड़ रुपये
परिणाम : हिट
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर जैसे युवा सितारों को लेकर बनाई गई 'गुंडे' को दर्शकों ने हिट बनाया।

webdunia
 
8) हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया 
कुल बिजनेस : 76.81 करोड़ रुपये
परिणाम : हिट 
युवा सितारे अब लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं। वरुण धवन और आलिया भट्ट का केमिस्ट्री और हिट म्युजिक ने फिल्म को हिट बना दिया। 
 
 
webdunia
9) एंटरटेनमेंट 
कुल बिजनेस : 68.49 करोड़ रुपये
परिणाम : फ्लॉप
अक्षय कुमार जैसे सितारे अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, वरुण धवन जैसे कलाकारों से पिछड़ने लगे हैं। 'एंटरटेनमेंट' में वे सारी खूबियां हैं जो जनता पसंद करती है, बावजूद इसके फिल्म असफल रही। वैसे किक और सिंघम रिटर्न्स के बीच रिलीज होना इस फिल्म के लिए भारी पड़ गया। 
 
webdunia
 
10) हमशकल्स 
कुल बिजनेस : 63.72 करोड़ रुपये 
परिणाम : फ्लॉप 
हिम्मतावाला के बाद एक और घटिया फिल्म साजिद खान ने बनाई। फिल्म किसी तरह साठ करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही, लेकिन फिल्म के कलाकारों ने भी माना कि यह फिल्म करना उनकी बहुत बड़ी भूल थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi