Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मार्च में प्रदर्शित होने वाली फिल्में

हमें फॉलो करें मार्च में प्रदर्शित होने वाली फिल्में

समय ताम्रकर

मार्च के महीने में गर्मी के साथ परीक्षाएँ भी शुरू हो जाती हैं। सारे विद्यार्थी पढ़ाई में व्यस्त हो जाते हैं और सिनेमाघरों से दूरी बना लेते हैं। बच्चों की परीक्षा होने की वजह से माता-पिता भी फिल्म देखने नहीं जाते हैं।

सिनेमा देखने वालों में विद्यार्थियों की संख्या बेहद ज्यादा है, इसलिए निर्माता अपनी फिल्मों को मार्च में प्रदर्शित करने से हिचकते हैं। इस मार्च में भी देखने लायक फिल्में कम ही प्रदर्शित होंगी।

IFM
सात मार्च को सुभाष घई की ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ आएगी। कुछ वर्ष पूर्व जब घई की फिल्में प्रदर्शित होती थीं, तो महीनों पहले माहौल बन जाता था। लेकिन घई द्वारा निर्देशित फ्लॉप फिल्मों ने सारे समीकरण बदल दिए हैं। ज्यादातर लोगों को तो इस फिल्म के बारे में पता भी नहीं होगा।

ब्लैक एंड व्हाइट की कहानी के लिए क्लिक करें

इस फिल्म में अनुराग सिन्हा नामक नए अभिनेता हैं, जिनकी प्रशंसा इन दिनो घई साहब कर रहे हैं। अनिल कपूर का ‍भी फिल्म में अहम किरदार है। आतंकवाद को आधार बनाकर घई ने इस फिल्म का निर्माण किया है।

इस फिल्म के अलावा कहानी गुडि़या की, इशारा : ए डेंजरस मिशन, हैसियत की जंग (डब), आज का चैलेंज (डब), द ग्रेट गेम्बलर (डब) और 10000 बी.सी. (डब) जैसी फिल्मों के प्रदर्शित होने की भी घोषणा हुई है।

चौदह मार्च वाला शुक्रवार सूना-सूना रहेगा क्योंकि इस दिन कोई बड़ी फिल्म प्रदर्शित नहीं होने वाली है। ‘भ्रम’ और ‘रानी एनाकोंडा’ जैसी फिल्में इस दिन दिखाई दे सकती हैं।

webdunia
IFM
इक्कीस मार्च को महीने की सबसे बड़ी फिल्म ‘रेस’ प्रदर्शित होगी। इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया है। बिपाशा बसु, समीरा रेड्‍डी और कैटरीना कैफ जैसी हॉट नायिकाओं के साथ सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर नजर आएँगे।

इस फिल्म का युवाओं में क्रेज़ है। शानदार लोकेशन, हॉट सीन और जबर्दस्त रोमांच इस फिल्म की खासियत है। यह उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म को शानदार ओपनिंग मिलेगी और यह फिल्म कामयाबी हासिल कर सकती है।

webdunia
PR
इसी दिन हास्य से भरी फिल्म ‘वन टू थ्री’ भी प्रदर्शित होगी। तुषार कपूर, सुनील शेट्टी, परेश रावल, ईशा देओल, समीरा रेड्डी और तनीषा इसमें प्रमुख भूमिकाएँ निभा रहे हैं। एक जैसे नाम होने की वजह से क्या परेशानियाँ हो सकती हैं, इसको लेकर हास्य रचा गया है।
वन टू थ्री की कहानी के लिए क्लिक करें

पहले यह फिल्म 28 मार्च को प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन इसके निर्माताओं ने फिल्म को एक सप्ताह पहले प्रदर्शित करने का निश्चय किया है। अब इस फिल्म का मुकाबला सीधे ‘रेस’ से होगा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‍छुपा रुस्तम साबित हो सकती है।

अट्ठाईस मार्च वाला शुक्रवार फिल्मों के मामले में एक बार फिर कमजोर साबित होने वाला है। इस दिन जिंदगी तेरे नाम, डी-वार (डब) और टेरर इन डीप (डब) जैसी फिल्में दिखाई दे सकती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi