Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सनी देओल के जन्मदिन पर उनके यादगार सीन

हमें फॉलो करें सनी देओल के जन्मदिन पर उनके यादगार सीन

अपने लंबे करियर में सनी देओल ने कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। कई उम्दा फिल्में दी हैं। आज उनके जन्मदिन (19 अक्टूबर) पर याद करते हैं वो दृश्य जिन्होंने सनी पाजी की लोकप्रिय बना दिया।

सनी देओल बुरी आदतों से दूर हैं। ना सिगरेट को छूते हैं और ना ही शराब को। फिल्म दामिनी सनी के किरदार को प्रभावी बनाने के लिए निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सनी से अनुरोध किया कि उन्हें धूम्रपान करना पड़ेगा। सीन में सनी सिगरेट का धुआं इंदरजीत चड्ढा बने अमरीश पुरी पर छोड़ते हैं मानो कह रहे हों कि उस जैसे शख्स को तो वे धुएं में उड़ा सकते हैं। सिगरेट मसल पर उसे इशारा देते हैं कि उसे वे चुटकी में मसल सकते हैं। ‘जब ये ढाई किलो का हाथ किसी पे पड़ता है ना, तो आदमी उठता नहीं, उठ जाता है...’ ये संवाद सनी के यादगार संवादों में से एक है। सिनेमाहॉल में देर तक सीटियां और तालियां इस संवाद पर बजती हैं। सनी जब सलमान के शो ‘दस का दम’ में हिस्सा लेने आए थे तब सलमान ने तराजू बुलाकर सनी का हाथ तोला था। अमरीश पुरी और सनी की टकराहट का यह सीन जब भी देखो मजा आता है।

(अगले पेज पर देखिए सनी का एक और जानदार सीन)


दूसरा सीन भी फिल्म ‘दामिनी’ से है। इस फिल्म के लिए सनी को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। यूं तो फिल्म के हीरो ऋषि कपूर हैं, लेकिन सारा श्रेय लूट गए सह अभिनेता सनी देओल। यह सीन कोर्ट के अंदर का है जो वकीलों की चालबाजी, न्याय में मिलने वाली देरी और भ्रष्टाचार पर चोट करता है। तारीखें देकर मामले को खींचा जाता है। इस पर सनी के किरदार ने बेहतरीन संवाद बोले हैं और दर्शकों को उनके द्वारा बोला गया डायलॉग ‘तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख’ आज भी याद है। सनी ने आम जनता के गुस्से और बेबसी को इस सीन के जरिये बेहतरीन तरीके से परदे पर उतारा है।

(अगले पेज पर देखिए सनी ने कैसे मचाया गदर)


सनी देओल की जगह कोई और जमीन से हेंड पंप उखाड़ता तो दर्शकों का हंस-हंस कर बुरा हाल हो जाता, चूंकि सनी यह कारनामा किया है इसलिए सभी ‍यकीन कर लेते हैं कि यह इंसान ऐसा कर सकता है। इसमें इतनी ताकत है कि वह पाकिस्तानी फौज से अकेला लड़ सकता है। यही एक सुपरस्टार की पहचान होती है। ‘गदर’ के इस सीन में सनी अपने प्यार की खातिर इस्लाम धर्म अपनाने को तैयार है। पाकिस्तान जिंदाबाद भी बोलता है क्योंकि पाकिस्तान के प्रति उसके मन में कोई बैर नहीं, लेकिन जब हिंदुस्तान के खिलाफ उसे बोलने के लिए कहा जाता है तो वह भड़क जाता है। इसके बाद निर्देशक अनिल शर्मा ने चतुराईपूर्वक हेंड पंप उखाड़ने का सीन डाला है क्योंकि दर्शकों के मन में उस वक्त भावनाएं चरम पर होती हैं और उसमें बहते हुए वह इस दृश्य को स्वीकार लेता है। ‘गदर’ सनी के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi