Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओटीटी प्लेटफॉर्म का दम: अजय-आलिया-शाहिद-सोनाक्षी करने जा रहे हैं डेब्यू

हमें फॉलो करें ओटीटी प्लेटफॉर्म का दम: अजय-आलिया-शाहिद-सोनाक्षी करने जा रहे हैं डेब्यू
, सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (15:48 IST)
ओटीटी प्लेटफॉर्म की ताकत का लोहा अब बॉलीवुड के सितारे भी मान गए हैं। यही कारण है कि कई बड़े सितारे अब फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी कंटेंट के लिए भी काम करने जा रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण सिनेमाघर बंद हुए तो कई लोगों ने मनोरंजन के ‍लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का सहारा लिया और ये प्लेटफॉर्म लोकप्रिय हो गए हैं। महामारी ओटीटी के लिए अवसर लेकर आई। इस पर रिच कंटेंट देखने को मिला। कई शॉर्ट फिल्में, डॉक्यूमेंट्रीज़ और ऐसी फिल्मों से भी रूबरू होने का अवसर मिला जो शायद ही ‍सिनेमाघर में देखने को ‍मिलती। 2021 में कई फिल्मी सितारों का ओटीटी पर डेब्यू होने जा रहा है।
webdunia
आलिया भट्ट
खबर है कि लोकप्रिय तारिका आलिया भट्ट अपनी प्रतिभा का इज़हार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करती नजर आ सकती हैं। उन्हें ‘मसाबा मसाबा 2’ के लिए अप्रोच ‍किया गया है। हालांकि आलिया का स्पेशल अपिरियंस होगा। उनके साथ अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे।
webdunia

अजय देवगन
अजय देवगन बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं। प्रोड्यूसर के रूप में भी एक्टिव हैं। अब एक्टर के रूप में ‘रूद्र’ नामक शो में दिखाई देंगे। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। यह बीबीसी सीरिज ‘लुथर’ का भारतीय संस्करण होगा।
webdunia

शाहिद कपूर
राज निडिमोरू और कृष्णा डीके ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कई अच्छे शो बनाए हैं। अब ये दोनों प्रतिभाशाली निर्देशक शाहिद कपूर को लेकर एक एक्शन-थ्रिलर सीरिज प्लान कर रहे हैं ‍जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।
webdunia

सोनाक्षी सिन्हा
फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा का करियर डांवाडोल चल रहा है। इसमें चमक लाने के लिए वे वेबसीरिज करने जा रही है ‍जिसका नाम है ‘फालन’। इसमें वे लेडी कॉप के रोल में दिखाई देंगी। साथ में विजय वर्मा, सोहम शाह, गुलशन देवैया भी होंगे। रीमा कागती इसका निर्देशन करेंगी जिनके नाम के आगे बॉलीवुड में कुछ उम्दा फिल्में दर्ज हैं।
webdunia

जूही चावला
जूही चावला 5जी के ‍खिलाफ लड़ाई तो लड़ ही रही हैं, अब डिजीटल स्पेस में भी दिखाई देने वाली है। ‘हुश हुश’ सीरिज का नाम है जिसकी एक खास बात है। इसमें सारी कलाकार महिला होंगी। यही नहीं क्रू मेंबर्स भी महिला होंगी।
webdunia

माधुरी दीक्षित
धक-धक गर्ल ‘फाइंडिंग अनामिका’ से डिजीटल डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें वे सुपरस्टार के रोल में दिखाई देंगी जो अचानक गायब हो जाती हैं। बिजॉय नाम्बियार इसे निर्देशित करने वाले हैं।

इतने बड़े कलाकार सीरिज करने जा रहे हैं जो दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण साबित होंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जावेद अख्तर मानहानि मामले में मुंबई की अदालत में पेश हुईं कंगना रनौट, बोलीं- अदालत से उठ गया है उनका विश्वास