Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉम्बे वेलवेट को लेकर डरे हुए हैं अनुराग कश्यप?

हमें फॉलो करें बॉम्बे वेलवेट को लेकर डरे हुए हैं अनुराग कश्यप?
हाल ही में बॉम्बे वेलवेट के निर्देशक अनुराग कश्यप लगभग 60 पत्रकारों को अपने साथ गोआ ले गए। फिल्म के हीरो रणबीर कपूर और हीरोइन अनुष्का शर्मा भी साथ थे। वहां जमकर पार्टी हुई। रणबीर कपूर ने पत्रकारों का मनोरंजन किया। उनके साथ गाने गाए। डांस किया। फोटो खिंचाए। 
 
इस पर विवादास्पद शख्सियत कमाल आर खान ने ट्वीट कर डाला। कमाल के मुता‍बिक गोआ में पिकनिक के लिए इन पत्रकारों को इसलिए ले जाया गया है ताकि वे 'बॉम्बे वेलवेट' फिल्म की तारीफ करें और फिल्म को ज्यादा से ज्यादा स्टार दें। कमाल ने पत्रकारों के साथ-साथ फिल्म के निर्देशक को भी फटकार लगाई है। 
 
वैसे भी ट्वीटर पर कमाल और अनुराग में जमकर युद्ध हुआ था। कमाल खान लगातार 'बॉम्बे वेलवेट' के बारे में कह रहे हैं कि यह फिल्म पिटेगी। अनुराग का कहना है कि यदि फिल्म हिट हुई तो कमाल अपना लिंग काट लेंगे वरना वे अपना काट लेंगे। यानी कि बात इस कदर स्तरहीन हो गई है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स आईने के काम कर रही है और सभ्य नजर आने वालों के मुखौटे यहां नजर आते हैं।  
यदि कमाल और अनुराग की तनातनी को छोड़ भी दिया जाए तो भी पत्रकारों को अनुराग द्वारा गोआ यात्रा कराना आंखों को चुभता है। फिल्म के रिलीज होने के ठीक पहले इस तरह की मौज-मस्ती से उन लोगों को बल मिल गया है जो कहते हैं कि फिल्म समीक्षक पैसे लेकर फिल्मों के बारे में अच्छा-बुरा लिखते हैं। 
 
अब तक यदि ऐसी बातें होती भी थीं तो दबी-छिपी थी, लेकिन अब खुलेआम हो गई है। अब इन पत्रकारों की फिल्मों के बारे में राय पढ़कर कौन यकीन करेगा। 
 
दूसरी ओर यह सोचा जाना भी महत्वपूर्ण है कि क्या इन पत्रकारों की राय इतनी महत्वपूर्ण है कि उनके लिखने भर से ही फिल्म हिट हो जाए। कई बार ऐसा देखा गया है कि किसी फिल्म को एक या दो नंबर मिले हैं और फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ बिजनेस किया है। दूसरी ओर ज्यादा नंबर पाने वाली फिल्में असफल भी रही हैं। दरअसल हर फिल्म समीक्षक को वे चुनिंदा लोग पढ़ते हैं जिनकी पसंद उससे मिलती है। 
 
यहां अनुराग कश्यप की 'बॉम्बे वेलवेट' को लेकर घबराहट भी देखी जा सकती है। पहली बार इतनी महंगी फिल्म उन्होंने बनाई है और इसका सफल होना उनके लिए अतिमहत्वपूर्ण है। इस फिल्म के प्रदर्शन में हुई देरी के कारण बजट बहुत बढ़ गया है। फिल्म का पहला ट्रेलर भी पसंद नहीं किया गया था। लिहाजा फिल्म को लेकर अनुराग कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहते हैं। शायद इसीलिए पत्रकारों को दाना डाला गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi