Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ब्रदर्स का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर ?

हमें फॉलो करें ब्रदर्स का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर ?
ब्रदर्स 2011 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'वॉरियर्स' का अधिकृत रीमेक है। इसे करण मल्होत्रा ने निर्देशित किया है जिन्होंने करण जौहर के बैनर के लिए रितिक रोशन को लेकर 'अग्निपथ' बनाई थी। हालांकि ज्यादातर लोगों का मानना था कि करण की 'अग्निपथ' मुकुल एस आनंद की 'अग्निपथ' से कमजोर थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सफल रही थी। साथ ही करण के निर्देशन में यह बात झलकी थी कि वे आम आदमी की पसंद का सिनेमा बनाते हैं। इसी को लेकर बॉलीवुड 'ब्रदर्स' को लेकर उत्साहित है। यह बात साफ है कि करण कुछ नया सोचने के बजाय रीमेक बनाने में ज्यादा विश्वास करते हैं। 
'ब्रदर्स' ने अब गरमी नहीं पकड़ी है। फिल्म का प्रचार जोरदार तरीके से चल रहा है, लेकिन फिल्म के प्रति दर्शकों का रिस्पांस अभी ठंडा नजर आ रहा है। 
 
फिल्म में अक्षय कुमार जैसा सितारा है। साथ में युवाओं के चहेते सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। करीना कपूर का उत्तेजक आइटम सांग है। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है। ये सब बातें फिल्म को बेहतरीन ओपनिंग दिलाने में मददगार है, इसके बावजूद फिल्म का अब तक खास माहौल नहीं बन पाया है। 
 
अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया हैं। आज जहां वरुण धवन या अर्जुन कपूर जैसे युवा सितारे सौ करोड़ की फिल्में देने लगे हैं वहीं अक्षय की एंटरटेनमेंट, बेबी और गब्बर इज बैक जैसी पिछली तीन फिल्में सौ करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई। यह अक्षय के लिए खतरनाक संकेत है। क्या अक्षय की फिल्मों में दर्शकों की रूचि खत्म हो रही है? 'ब्रदर्स' का बॉक्स ऑफिस परिणाम इसका जवाब देगा। यह अक्षय के लिए कड़ा इम्तिहान है। 
 
फिल्म में अक्षय का लुक भी अच्छा नहीं है। सफेद दाढ़ी वाले हीरो की फिल्म वे दर्शक देखना पसंद नहीं करते हैं जिनके लिए यह फिल्म बनाई गई है। साथ ही एक उदास फिल्म का लुक 'ब्रदर्स' दे रही है। 
 
कुल मिलाकर 'ब्रदर्स' की राह बॉक्स ऑफिस पर इतनी आसान नजर नहीं आ रही है। हालांकि वेबदुनिया द्वारा किए सर्वेक्षण से पता चलता है कि 'ब्रदर्स' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। 
webdunia

 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi