Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

BOX OFFICE : क्या होगा फितूर का?

हमें फॉलो करें BOX OFFICE : क्या होगा फितूर का?
12 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली फिल्म 'फितूर' का सारा भार कैटरीना के नाजुक कंधों पर है। फिल्म के हीरो आदित्य रॉय कपूर से वे बड़ी सितारा हैं। पिछले एक-दो वर्षों में कैटरीना की लोकप्रियता में कमी आई है। रणबीर कपूर के प्यार में पड़ कर कैटरीना ने करियर को दूसरे नंबर पर रख दिया और इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण उनसे आगे निकल गईं। 
 
फितूर के ट्रेलर में कैटरीना बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं और ट्रेलर फिल्म से उम्मीद जगाते हैं। फिल्म को लेकर बड़े शहरों और मल्टीप्लेक्स ऑडियंस में उत्सुकता है और इसका लाभ फिल्म को मिल सकता है क्योंकि 75 प्रतिशत कलेक्शन यही से आता है।
 
फिल्म के प्रति दूसरा सबसे बड़ा आकर्षण निर्देशक अभिषेक कपूर हैं। अभिषेक की पिछली दोनों फिल्में 'रॉक ऑन' और 'काई पो छे' न केवल सराही गई थी बल्कि सफल भी रही थी। इन फिल्मों कोई स्टार नहीं था, बावजूद इसके अभिषेक के कुशल निर्देशन के बल पर ये फिल्में सफल रहीं। 
'फितूर' चाल्स डिकेंस द्वारा लिखित उपन्यास 'द ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स' पर आधारित है जिसमें भारतीय दर्शकों की रूचि के अनुसार जरूरी बदलाव अभिषेक ने किए हैं। 
 
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन ओपनिंग लेना बहुत जरूरी है। वैलेंटाइन वीक का फायदा मिल सकता है।
 
फितूर के साथ दो-तीन अन्य फिल्में भी रिलीज हो रही हैं, लेकिन इनसे फिल्म कोई टक्कर मिलने की संभावना नहीं है। 'घायल वंस अगेन' का दर्शक वर्ग अलग है। लिहाजा 'फितूर' को खुला मैदान मिला हुआ है। 
 
'फितूर' पूरी तरह माउथ पब्लिसिटी पर टिकी हुई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi