Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

BOX OFFICE : क्या होगा 'घायल वंस अगेन' का?

हमें फॉलो करें BOX OFFICE : क्या होगा 'घायल वंस अगेन' का?
, गुरुवार, 4 फ़रवरी 2016 (06:01 IST)
26 वर्ष बाद 'घायल' का सीक्वल रिलीज हो रहा है। मुख्य किरदार और नाम वही है, जबकि कहानी नई है। जिसने 'घायल' ना भी देखी हो उसे 'घायल वंस अगेन' समझ में आ जाएगी। दरअसल सनी ने अपने करियर में उछाल लाने के लिए 'घायल' नाम का उपयोग किया है।
 
घायल की रिलीज कई बार टली। 15 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ दिन पहले रिलायंस एंटरटेनमेंट फिल्म से जुड़ गया और फिल्म की नई रिलीज डेट 5 फरवरी तय हुई। 
 
प्रचार 
आमतौर पर प्रचार से दूर रहने वाले सनी देओल ने 'घायल वंस अगेन' का जम कर प्रचार किया है। टीवी शो में गए। मीडिया से बात की। कई कार्यक्रमों में नजर आए। बदलते वक्त के अनुसार नहीं बदलने की कोशिश सनी ने खूब की, लेकिन बदलना ही पड़ा। दरअसल इस समय जो दिखता है, वही बिकता है। 
 
ट्रेलर 
फिल्म का ट्रेलर ठीक-ठाक है और कहानी के बारे में ज्यादा बात नहीं करता। फिल्म के एक्शन के बारे में खूब कहा जा रहा है, लेकिन ट्रेलर से वो नदारद है। ट्रेलर और उम्दा होता तो बात कुछ और होती। 
संगीत 
संगीत फिल्म का माइनस पाइंट है। 
 
2500 स्क्रीन्स
फिल्म को लगभग 2500 स्क्रीन्स में रिलीज किया जा रहा है जो कि फिल्म के बजट और स्टार वैल्यू को देखते हुए बढ़िया है।  
 
 
ओपनिंग
फिल्म में सनी देओल एकमात्र ऐसे सितारे हैं जो थोड़ी-बहुत भीड़ खींच सकते हैं। फिल्म के लिए अच्छी ओपनिंग बेहद अहम है और इसी पर फिल्म का भविष्य टिका हुआ है। फिल्म की ओपनिंग औसत से बेहतर हो सकती है। मल्टीप्लेक्स की तुलना में सिंगल स्क्रीन में फिल्म का व्यवसाय ज्यादा अच्छा रहने की संभावना है। फिल्म का ओपनिंग वीकेंड 20 करोड़ के आसपास रह सकता है। ये देखना दिलचस्प होगा कि सनी कितनी भीड़ खींच पाते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

क्या आप 'घायल वंस अगेन' देखेंगे?