Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ये हैं दीपिका पादुकोण की बेस्ट 5 मूवीज़

हमें फॉलो करें ये हैं दीपिका पादुकोण की बेस्ट 5 मूवीज़
ओम शांति ओम से करियर शुरू करने वाली दीपिका पादुकोण देखते ही देखते बॉलीवुड पर छा गईं। वे न केवल स्टार हैं बल्कि अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने साबित किया है कि वे अभिनय करना भी जानती हैं। उन्होंने अलग-अलग रोल निभा कर दिखाए हैं। पेश है दीपिका की बेस्ट 5 मूवीज़ जिसमें उनके द्वारा निभाए गए किरदार याद किए जाते हैं। 
 
कॉकटेल
कॉकटेल में न केवल दीपिका खूबसूरत नजर आई थीं, बल्कि इस फिल्म में उनका अभिनय देखने के बाद लोगों की राय बदली। उन्हें गंभीरता से लिया जाने लगा। उनका किरदार एक पार्टी गर्ल का था और इसे निभाना आसान बात नहीं है, लेकिन दीपिका ने कर दिखाया। 

ये जवानी है दीवानी
webdunia
दीपिका ने शर्मीली लड़की नैना तलवार का किरदार निभाया। आमतौर पर ग्लैमरस रोल निभाने वाली दीपिका का लुक इस फिल्म में बदला हुआ था। चश्मा पहने पढ़ाकू लड़की के रोल को न केवल दर्शक बल्कि क्रिटिक्स ने भी पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।  

चेन्नई एक्सप्रेस  
webdunia
शाहरुख खान के अपोजिट दीपिका ने एक तमिल गर्ल का किरदार निभाया जिसका नाम था मीनालोचिनी अजहगुसुंदरम। शाहरुख खान जैसे एक्टर से दीपिका ने जमकर टक्कर ली और फिल्म देखने के बाद बजाय शाहरुख के, दीपिका का किरदार लोगों को याद रहा। तमिल एक्सेंट में बोली गई हिंदी से दीपिका ने दर्शकों को हंसाया। 

गोलियों की रासलीला रामलीला
webdunia
संजय लीला भंसाली अपनी हीरोइनों को स्क्रीन पर खूबसूरती के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में दीपिका बेहद खूबसूरत दिखाई दी। लीला नामक कैरेक्टर में उन्होंने जान फूंक दी और इसलिए कई पुरस्कार दीपिका को मिलना ही थे। 

पीकू
webdunia
अमिताभ बच्चन और इरफान खान जैसे कलाकारों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराना आसान बात नहीं है, लेकिन दीपिका ने यह कर दिखाया। उन्होंने इस फिल्म के जरिये एक नया बैंचमार्क स्थापित किया। पीकू नामक किरदार लंबे समय तक चर्चा का विषय रहा। इस फिल्म में वे एक बंगाली लड़की बनी है जो अपने पिता की देखभाल के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए तैयार है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

इनमें से दीपिका द्वारा निभाया गया किस फिल्म का किरदार आप श्रेष्ठ मानते हैं?