Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हैप्पी न्यू ईयर के बारे में 10 रोचक बातें

हमें फॉलो करें हैप्पी न्यू ईयर के बारे में 10 रोचक बातें

समय ताम्रकर

, शनिवार, 18 अक्टूबर 2014 (15:15 IST)
हैप्पी न्यू ईयर को फराह खान 2005 में बनाना चाहती थी, लेकिन उन्होंने 'ओम शांति ओम' को पहले बनाने का निश्चय किया और 'हैप्पी न्यू ईयर' बनाने का इरादा त्याग दिया। तीस मार खां की असफलता और शाहरुख खान से संबंध सुधरने के बाद फराह ने इसे बनाने का निश्चय किया। 
 
 

कहा जाता है दीपिका पादुकोण को लेने के पहले सोनाक्षी सिन्हा, ऐश्वर्या राय बच्चन, असिन, परिणीति चोपड़ा और कैटरीना कैफ के नाम पर विचार किया गया था। 
webdunia
 

सोनू सूद वाले रोल के लिए जॉन अब्राहम का चुनाव किया गया था, लेकिन बाद में कुछ कारणों से जॉन की जगह सोनू ने ले ली। 
webdunia
 

हैप्पी न्यू ईयर 150 करोड़ की लागत से बनी है। इसकी निर्माता शाहरुख की पत्नी गौरी खान है। फिल्म के विभिन्न अधिकार 202 करोड़ रुपये में बेचे जा चुके हैं यानी कि रिलीज के पहले ही फिल्म फायदे का सौदा बन गई। 
webdunia
 

कैमियो रोल में फराह के भाई साजिद खान, मलाइका अरोरा खान और प्रभुदेवा के नामों की चर्चा है। शाहरुख के बेटे अबराम और पत्नी गौरी खान की झलक भी फिल्म में देखने को मिलेगी। 
webdunia
 

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मुंबई स्थित जेडब्ल्यू मेरियट होटल में शाहरुख खान पर दरवाजा गिर गया था जिससे उनके कंधे में चोट आई थी। 
webdunia
 

हैप्पी न्यू ईयर पहली ऐसी हिंदी फिल्म बनी जिसका ट्रेलर व्हाट्स एप और फेसबुक पर जारी हुआ। साथ ही यू ट्यूब, ट्वीटर और टाटा स्काई पर भी ट्रेलर को जारी किया गया। 
webdunia
 

फराह-शाहरुख और दीपिका की यह दूसरी फिल्म साथ में है। इसके पहले वे 'ओम शांति ओम' जैसी सफल फिल्म दे चुके हैं। जबकि शाहरुख-दीपिका की साथ में यह तीसरी फिल्म है। 
webdunia
 

फिल्म का शीर्षक 'हैप्पी न्यू ईयर' इसलिए रखा गया है क्योंकि इस फिल्म की कहानी क्रिसमस और न्यू ईयर के बीच के दिनों की है। 
webdunia
 

दिवाली पर रिलीज शाहरुख की अब तक कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं रही है। यही वजह है कि शाहरुख ने इसे दिवाली पर रिलीज करने का फैसला लिया।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

क्या आप हैप्पी न्यू ईयर देखेंगे?