Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किस नहीं करने की कसम

हमें फॉलो करें किस नहीं करने की कसम
हाल ही में सनी लियोन ने फैसला लिया है कि वे ऑन स्क्रीन किस नहीं करेंगी। फिल्म साइन करने के पूर्व ही निर्माता को इस बारे में बता देंगी। सनी तो अब किस करना छोड़ रही हैं, लेकिन बॉलीवुड में तो कुछ कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने अब तक ऑन स्क्रीन किस नहीं किया है। 
अब तक नहीं किया किस इस स्टार ने... अगले पेज पर 
 
 

सलमान खान 
webdunia
वर्तमान समय में सलमान खान ऐसे सितारे हैं जिन्होंने कभी भी हीरोइन के होंठों को किस किया। कोई स्क्रिप्ट की डिमांड या निर्देशक की जिद उनकी कसम नहीं तोड़ पाई। भीष्म प्रतिज्ञा जैसी है उनकी ये कसम जो शायद ही टूटे। 
सलमान जैसी जिद इस हीरोइन की भी... अगले पेज पर

सोनाक्षी सिन्हा 
webdunia
सलमान के कहने पर जब सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्मों में कदम रखा तब पापा शत्रुघ्न सिन्हा से वादा किया कि न तो वे बिकिनी पहनेंगी और न ही चुम्बन दृश्य करेंगी। अपने गॉडफादर सलमान की तरह वे भी इस मामले में सख्त हैं और उनकी यह कसम भी शायद ही टूट पाए।  
एक और स्टार है इस लिस्ट में... अगले पेज पर 

अजय देवगन 
webdunia
अजय देवगन अपने पूरे करियर में चुम्बन दृश्यों से बचते रहे हैं। शायद वे असहज महसूस करते हैं, इसलिए उनकी फिल्मों में निर्देशक इस तरह के सीन डालने से बचते हैं। हालांकि लग रहा है कि उन्होंने अब यह कसम तोड़ दी है। 'शिवाय' के एक गाने में वे हीरोइन के होंठ चूम रहे हैं। 
खूब किए किस सीन... अब की तौबा... अगले पेज पर 

अक्षय कुमार
webdunia
खिलाड़ी कुमार ने इस तरह की कोई कसम तो नहीं खाई है, लेकिन वे इस तरह के दृश्यों से दूर रहते हैं। करियर की शुरुआत में उन्होंने भले ही ममता कुलकर्णी, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के साथ  इस तरह के दृश्य किए हों, लेकिन अब वे ऐसे दृश्यों से दूर ही रहना चाहते हैं। वे ऐसी फिल्म करना चाहते हैं जो पूरा परिवार साथ देख सके इसलिए वे अपनी फिल्म के निर्माता-निर्देशक को समझा देते हैं कि इस तरह के सीन ना रखे जाए तो ही अच्छा। 
शादी के बाद डर गया ये स्टार... अगले पेज पर 

शाहिद कपूर
webdunia
शादी के पहले हर दूसरी फिल्म में शाहिद कपूर हीरोइन का किस करते नजर आएं, लेकिन शादी के बाद उन्होंने नो किस पॉलिसी अपना ली। कहते हैं कि पत्नी आ गई है। अब ये करना अच्छा नहीं लगता। देखना है कि शाहिद कितने दिनों तक इस बात पर कायम रह पाते हैं। 
नुकसान उठाया... पर किस नहीं किया... अगले पेज पर 

प्राची देसाई 
webdunia
प्राची देसाई ने भी यह कसम फिल्मों में आने के पहले खा ली थी। उन्हें करियर में नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन समझौता उन्होंने कभी नहीं किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पिंक और राज़ रिबूट का बॉक्स ऑफिस पर पांचवां दिन