Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नई फिल्में, नई प्रियंका

हमें फॉलो करें नई फिल्में, नई प्रियंका
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कुछ नई फिल्में साइन की हैं जिनमें नई प्रियंका देखने को मिलेंगी। वैसे भी प्रियंका को भूमिका दोहराने में यकीन नहीं है।
प्रियंका की पिछली फिल्म 'मैरीकॉम' को उम्मीद से कम सफलता मिली है, लेकिन एक नायिका प्रधान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो आंकड़े हासिल किए हैं वे सराहनीय हैं। प्रियंका इस समय व्यस्त हैं और उन्हें ऐसी फिल्म करने में भी कोई संकोच नहीं है जिनमें उनके अलावा अन्य हीरोइनें भी हैं। 
 
जल्‍द ही प्रियंका अपनी आगामी फिल्‍म 'दिल धड़कने दो' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में प्रियंका ने 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग पूरी की है। 
 
प्रियंका जल्दी ही संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्‍तानी' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इसके साथ ही वे मधुर भंडारकर की 'मैडमजी' की शूटिंग भी शुरू करने जा रही हैं। फिल्‍म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मधुर की इस फिल्‍म की शूटिंग साल के खत्‍म होने से पहले शुरू हो जाएगी। प्रियंका इस फिल्म की सह-निर्माता भी हैं और वे निर्माता बनने जा रही हैं। यह फिल्म एक ऐसी आइटम गर्ल की है जो राजनीति के मैदान में उतरती है। 
 
प्रियंका का कहना है, ''जोया की फिल्‍म 'दिल धड़कने दो' में जो भूमिका मैं निभाने जा रही हूं वह मेरी पिछली फिल्‍म 'मैरीकॉम' के किरदार से बिल्‍कुल विपरीत है। यहां तक कि 'मेडमजी' और 'बाजीराव मस्‍तानी' में भी मैं ऐसी भूमिकाएं निभाने जा रही हूं, जो मैंने आज तक नहीं की। संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्‍तानी' एक पीरियड फिल्‍म है जिसके लिए मुझे काफी तैयारी करनी होगी।''
 
हालांकि प्रियंका की इन दोनों फिल्‍मों यानि 'दिल धड़कने दो' और 'बाजीराव मस्‍तानी' में प्रियंका के अलावा दो अन्‍य बॉलीवुड एक्‍ट्रेस क्रमश: अनुष्‍का शर्मा और दीपिका पादुकोण हैं, लेकिन फिर भी पीसी फिल्‍मों में अपनी भूमिका को लेकर काफी विश्‍वस्‍त नजर आ रही हैं। यही तो है प्रियंका का आत्मविश्वास। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi