Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देखिए शाहरुख के शो 'स्लेम! द टूर' के फोटो

हमें फॉलो करें देखिए शाहरुख के शो 'स्लेम! द टूर' के फोटो
, सोमवार, 22 सितम्बर 2014 (11:41 IST)
विदेश में बॉलीवुड स्टार की लोकप्रियता की बात करे तो शाहरुख खान के आगे कोई टिक नहीं पाता। इस बात का सबूत एक बार फिर मिला जब किंग खान के 'स्लेम! द टूर' को शानदार सफलता मिल रही है। ह्यूस्टन के टोयोटा सेंटर और न्यू जर्सी के टीएक्स और कांटिनेंटल एरेना में 19 तथा 20 सितम्बर को परफॉर्म किया गया, जिसमें फराह खान, दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोरा खान, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद, विवान शाह के साथ गायक कनिका कपूर और यो यो हनी सिंह ने परफॉर्म कर उपस्थित लोगों को भरपूर मनोरंजन दिया। 
शाहरुख ने लार्जर देन लाइफ स्टइल में एरियल केबल के जरिये एंट्री ली और अपने हिट गीतों 'छम्मक छल्लो', 'काली काली आंखें', 'सूरज हुआ मद्धम' और 'डॉन' पर डांस किया। अभिषेक बच्चन ने 'कजरारे', मां दा लाडला', 'देसी गर्ल' और 'नंदू भेडे' पर डांस किया। फराह और बोमन ने अपने परफॉर्मेंस से लोगों को हंसाया। मलाइका अरोरा खान, विवान शाह, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद और योयो हनी सिंह ने भी लोगों का मन मोहा। 
 
शो का प्रमुख आकर्षण तब आया जब शाहरुख खान ने ह्यूस्टन और न्यू जर्सी से एक कपल को बुलाया और उनसे कुछ प्रश्न पूछे। विजेता कपल को एक लक्ज़री बाइक दी गई। इस शो को देखने भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, मिडिल ईस्ट और अमेरिका से ढेर सारे लोग आए थे। 
 
21 सितंबर को वाशिंगटन डीसी में शो के होने के बाद, 26 सितंबर को शिकागो, 27 सितंबर को वेंकूवर, 28 सितंबर को सेन जोस और पांच अक्टोबर को लंदन में यह शो होगा।
webdunia
मलाइका की कातिल अदा
webdunia
दीपिका की शानदार एंट्री
webdunia
मुन्नी  गाने पर मलाइका और सोनू सूद
webdunia
किंग खान की चिर-परि‍चित अदा
webdunia
अभिषेक भी रंग में दिखे
webdunia
बोमन-फराह ने अपनी हरकतों से हंसाया
webdunia
यो यो हनी सिंह का जलवा
webdunia
किंग खान ने एरियल केबल से ली एंट्री
webdunia
शाहरुख और अभिषेक प्रस्तुति देते हुए
webdunia
सोनू सूद

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi