Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सौ रुपए का शर्ट पड़ा एक लाख रुपए का!

हमें फॉलो करें सौ रुपए का शर्ट पड़ा एक लाख रुपए का!
जरा सी भूल कितनी महंगी पड़ जाती है इसका अहसास हुआ ‘भेजा फ्राय 2’ की यूनिट को। विनय पाठक के किरदार के लिए मुंबई के लोकल मार्केट से एक सिर्फ सौ रुपए में एक शर्ट खरीदी गई। थोड़ी बहुत शूटिंग के बाद यूनिट जब सिंगापुर पहुंची तो शर्ट गुम हो गया। वापस मुंबई से शर्ट खरीदी गई और उसे उस जहाज तक पहुंचाया गया जहां शूटिंग चल रही थी। इस सारी भागदौड़ में लाख रुपए खर्च हो गए

यूनिट के एक क्रू ने बताया कि मलेशिया जाकर पता चला कि शर्ट गुम हो गई। कास्ट्यूम डिजाइनर और उनकी टीम ने वहां वैसी शर्ट ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कपड़ा तक नहीं मिला।

हारकर वे भारत लौटे और वैसी शर्ट उन्हें मुंबई में मिल गई। तुरंत उस शर्ट को विदेश ले जाया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi