Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अक्षय ने की अनुष्का की सिफारिश

हमें फॉलो करें अक्षय ने की अनुष्का की सिफारिश
PR

’पटियाला हाउस’ में नायिका के चयन की चर्चा निकली तो फिल्म के नायक अक्षय कुमार ने अनुष्का शर्मा की सिफारिश की। यही नहीं, उन्होंने अनुष्का से खुद कहा कि वे फिल्म करें। अनुष्का ने तुरंत हाँ कर दी। अनुष्का को यदि आप भूल गए हैं तो बता दे कि इन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में काम किया था।

‘रब ने बना दी जोड़ी’ में अनुष्का का अभिनय अक्षय को बेहद पसंद आया था। ‘पटियाला हाउस’ में एक पंजाबी लड़की का किरदार है। इसे निभाने के लिए अक्षय को अनुष्का से बेहतर विकल्प और कोई नहीं लगा।

’चाँदनी चौक टू चाइना’ जैसा हादसा रचने के बावजूद भी अक्षय का निर्देशक निखिल आडवाणी पर विश्वास जमा हुआ है। वे एक बार फिर उनके निर्देशन में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ ऋषि कपूर और डिम्पल कापडि़या भी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi