Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस तरह गायक बन गए मन्ना डे...

हमें फॉलो करें इस तरह गायक बन गए मन्ना डे...
मुंबई , गुरुवार, 24 अक्टूबर 2013 (09:22 IST)
FILE
मुंबई। मशहूर गायक मन्ना डे का गुरुवार तड़के बेंगलुरु में निधन हो गया। उनके गायक बनने की कहानी की भी बड़ी दिलचस्प थी।

मन्ना दा के बचपन के दिनों का एक दिलचस्प वाक्या है। उस्ताद बादल खान और मन्ना के चाचा एक बार साथ-साथ रियाज कर रहे थे, तभी बादल खान ने मन्ना की आवाज सुनी और उनके चाचा से पूछा यह कौन गा रहा है।

मन्ना को जब बुलाया गया तो उन्होंने कहा.. बस. ऐसे ही गा लेता हूं ..लेकिन बादल खान ने उनकी छिपी प्रतिभा को पहचान लिया। इसके बाद वह अपने चाचा से संगीत की शिक्षा लेने लगे।

डे 40 के दशक मे चाचा के साथ संगीत के क्षेत्र में अपने सपनो को साकार करने के लिए मुंबई आ गए। वर्ष 1943 में फिल्म तमन्ना में बतौर पाश्र्वगायक उन्हे सुरैया के साथ गाने का मौका मिला।

हालांकि इससे पहले वह फिल्म रामराज्य मे कोरस मे गा चुके थे। दिलचस्प बात यह है कि यही एकमात्र फिल्म थी, जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देखा था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi