Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका अब जॉन की बाहों में!

हमें फॉलो करें दीपिका अब जॉन की बाहों में!
PR

रेस 2 में अब तक कलाकारों की अदली-बदली चल रही थी, अब जोड़ियों को बदलने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक जॉन के अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस और सैफ के अपोजिट दीपिका पादुकोण को लिया गया था। लेकिन अब जॉन के साथ दीपिका और सैफ के साथ जैकलीन नजर आएंगी।

इस बदलाव के पीछे दो कारण बताए जा रहे हैं। पहला तो ये कि सैफ और दीपिका ‘लव आजकल’ में साथ आ चुके हैं। एक और फिल्म वे साथ कर रहे हैं। यह जोड़ी बासी नहीं लगे, इसलिए परिवर्तन किया गया।

दूसरा कारण ये बताया जा रहा है कि ‘देसी बॉयज’ में दीपिका और जॉन की पेयर बेहद हॉट लग रही है। प्रोमो देख कर ही पता चलता है कि दोनों की कैमिस्ट्री खूब जमी है। इसका लाभ उठाते हुए दीपिका अब सैफू की बजाय जॉन की बाहों में नजर आएंगी।

फिल्म के निर्माता और निर्देशक से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi