Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिर दिखेगी जेनेलिया-इमरान की जोड़ी!

हमें फॉलो करें फिर दिखेगी जेनेलिया-इमरान की जोड़ी!
PR
'जाने तू या जाने ना' फिल्म में दर्शकों का दिल जीतने वाले इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा पेरिस में रोमांस करते नजर आ सकते हैं। मगर इनका यह रोमांस असल जिंदगी में न होकर इनकी अगली फिल्म '7 डेज इन पेरिस' में नजर आएगा।

सूत्रों के अनुसार इस फिल्म के लिए इमरान के साथ काम करने के लिए जेनेलिया से पहले कैटरीना कैफ को चुना गया था। कैटरीना ने इमरान की स्क्रिप्ट में दखल के कारण फिल्म छोड़ दी।

फिर बात प्रियंका चोपड़ा से की। उन्होंने पाँच करोड़ रुपए माँगे तो निर्माता-निर्देशक ने उन्हें लेने का इरादा छोड़ दिया। असिन के नाम पर भी विचार किया गया पर बात नहीं बनी।

अंत में 'जाने तू या जाने ना' की बेहतरीन केमस्ट्री के बाद जेनेलिया को इस फिल्म के लिए चुने जाने की खबर है। बात पक्की होने पर घोषणा की जाएगी। निर्देशक संजय गढ़वी को इस बात की तसल्ली है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए बॉलीवुड की नंबर वन युवा जोड़ी को चुना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi